लखनऊ। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कानून व्यवस्था को लेकर प्रदेश सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आए दिन हो रही लूट, हत्या, अपहरण और बलात्कार की घटनाएं कानून व्यवस्था पर प्रश्न चिह्न लगाती हैं।
अपराधी बेखौफ हैं, महिलाएं और बच्चियां दहशत में हैं। भाजपा का एंटी रोमियो स्क्वाएड नाम लेने भर को रह गया है।
भाजपा सरकार प्रदेश की बदनामी कराने में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ रही है।
अखिलेश ने जारी बयान में कहा कि एटा के थाना आवागढ़ के नगला राजा निवासी महिला से दो पुलिसकर्मियों ने पांच महीने तक दुष्कर्म किया।
डर के मारे महिला, उसका पति और परिवार के लोग गांव छोड़ गए।
भाजपा राज में सरकार के लोग ही महिलाओं की इज्जत तार-तार करने में लगे:अखिलेश यादव