जनसभा में बोले ओमप्रकाश राजभर,भाजपा ने हमें धोखा दिया


*यूपी व केंद्र सरकार पर लगाया बड़ा आरोप*
     मऊ। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने रविवार को प्रदेश और केंद्र सरकार पर हमला करते हुए उन्हें दलित और पिछड़ा वर्ग विरोधी बताया। 
  उन्होंने कहा कि भाजपा ने उनकी पार्टी को धोखा दिया है और वह चुनाव में इसका बदला लेंगे। 
उन्होंने मऊ जिले के कोपागंज क्षेत्र के फतेहपुर ताल नरजा में जनसभा को संबोधित किया।
     ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि भाजपा से गठबंधन कर 125 सीटें जिताने वाली सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी को भाजपा के लोगों ने ही धोखा दिया। पार्टी 13 सीटों पर भाजपा को हरा कर इसका जवाब देगी।
 उन्होंने कहा कि इन सीटों पर पार्टी मजबूती के साथ लड़ेगी।