माफिया मुख्तार अंसारी का 50 हजार का इनामी शार्प शूटर गिरफ्तार


    प्रयागराज। क्राइम ब्रांच ने शुक्रवार को मऊ पुलिस की सहायता से मुख्तार अंसारी के शार्प शूटर बृजेश सोनकर को कैंट के बाबा चौराहे से गिरफ्तार कर लिया। 
 उस पर मऊ में हुए डबल मर्डर में 50 हजार का इनाम घोषित था।
      मऊ पुलिस ने एसएसपी प्रयागराज को सूचना दी थी कि मऊ से 50 हजार का इनामी बृजेश कुमार सोनकर शुक्रवार को एमपीएमएलए कोर्ट जा सकता है। मऊ के कोपागंज के थानाध्यक्ष विनीत सिंह सुबह ही यहां पहुंच गए थे।
  एसएसपी ने उनके साथ क्राइम ब्रांच प्रभारी बृजेश सिंह और स्वाट प्रभारी वृंदावन राय और उनकी टीम को लगाया था। पुलिस को पता चला था कि वह सफेद स्कार्पियो से आया है।