निधन के बाद अपने परिवार के लिए कितनी संपत्ति छोड़ गए हैं अरुण जेटली


 एडीआर से मिली जानकारी के मुताबिक, अरुण जेटली करीब 111 करोड़, 66 लाख की संपत्ति के मालिक थे। 


चुनाव आयोग को 2018 में दिए गए शपथ-पत्र के अनुसार अरुण जेटली के पास करीब 10 लाख
 और उनकी पत्नी के पास 5 लाख रुपए का कैश था। 
इसके अलावा दोनों के पास 8 बैंक खातों में करीब 19 करोड़ रुपए का बैंक डिपोजिट है।
 अरुण जेटली के ऊपर करीब 8 करोड़ रुपए का कर्ज भी था।