फरार कातिलों के पीछे हाफ रही पुलिस

                                                                    *13 मई को पट्टी में गंगा प्रसाद की हुई थी हत्या और लूट।*                                                            *16 जून को किसान विनय सरोज की हत्या का भी अधूरा खुलासा।*                     प्रतापगढ़ पट्टी। सर्राफा कारोबारी गंगा प्रसाद सोनी हत्याकांड हो या फिर विनय सरोज का कत्ल। दोनों वारदातों में पुलिस आरोपितों की गिरफ्तारी को लेकर हाफ रही है। हालांकि किसान विनय हत्याकांड में पुलिस उसके बिजनेस पार्टनर को जेल भेजकर घटना का खुलासा कर चुकी है।लेकिन परिजनों ने पुलिस पर हत्या की कडिया न जोड़ पाने और लीपापोती का आरोप लगाया है। इससे परिजनों में पुलिस के प्रति गहरी नाराजगी है। पति कस्बे के वार्ड नंबर 10 मेन रोड निवासी भोला नाथ सोनी के बेटे गंगा प्रसाद की 13 मई शाम दुकान बंद कर घर लौटते समय पट्टी-ढकवा रोड पर डेढूंआ गांव के पास बाइक सवार बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी और नगदी, आभूषण व मोबाइल लूटकर फरार हो गए थे। 3 माह बाद भी हत्याकांड का राजफाश नहीं हो सका है। पुलिसिया नाकामी को लेकर व्यापारी सहमे हुए हैं। इस मामले में पुलिस लकीर पीटने के सिवा कुछ नहीं कर पा रही है। परिजन पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगा रहे हैं। वहीं बेलारामपुर में 16 जून की रात किसान विनय सरोज की हत्या कर घर से करीब 500 मीटर दूर पंपिंग सेट पर शव जला दिया गया था। इस मामले में पुलिस मृतक के बिजनेस पार्टनर विजेंद्र सरोज गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है लेकिन मृतक के भाई ओमप्रकाश ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया है कि जिस प्रकार से विनय की हत्या की गई थी, वह किसी अकेले के बस की बात नहीं है। ओमप्रकाश ने घटना के बाद से ही फरार चल रहे गांव की एक अन्य युवक की के खिलाफ हत्या में शामिल होने की आशंका जताई है। उसने पट्टी पुलिस के खिलाफ हत्या की कड़ियां न जोड़ें पाने व मामले में लीपापोती का आरोप लगाते हुए फरार आरोपित को गिरफ्तार कर पूछताछ करने तथा घटना की निष्पक्ष विवेचना की मांग की है। सीओ पट्टी नवनीत कुमार नायक,का कहना है कि गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीम गठित है। जल्द से जल्द दोनों घटनाओं के फरार आरोपित गिरफ्तार किए जाएंगे।।