अपहर्ता लड़की को पुलिस ने किया बरामद

 


*मामला बांसगांव थाना चौकी क्षेत्र हरनही गांव शेरो का था*


*चौकी इंचार्ज मृत्युंजय राय तत्परता दिखाते हुए अपहर्ता को पकड़ा*


*नाबालिग लड़की काल्पनिक 03\09/19 को घर से गायब थी*


*परिवार ने लगाया था अपहरण का आरोप लेकिन निकला प्रेमी प्रेमिका की कहानी*


*बांसगांव थाने में दर्ज था मुकदमा संख्या 305/19 धारा 363, 366 IPC*


भैंसा बाजार ! बांसगांव थाना क्षेत्र हरनही चौकी अंतर्गत सेरो गांव की नाबालिक लड़की काल्पनिक प्रजापति पुत्री लाल जी प्रजापति उम्र 16 वर्ष ०३/०९/१९ को घर से गायब थी घर वालों ने काफी खोजबीन के बाद बांसगांव थाने में अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया | चौकी इंचार्ज मृत्युंजय राय ने तत्परता दिखाते हुए अपहरणकर्ता का लोकेशन  अंबेडकरनगर मिल रहा था|तभी मुखबिर की सूचना पर बताया गया एक लड़की एक लड़का बढ़नी तिराहे पर कहीं भागने के फिराक में हैं|
तभीचौकी प्रभारी ने तत्परता दिखाते हुए अपने हमराही एस आई सत्यदेव व हमराही पुलिसकर्मी संजय यादव, पिंटू, रमेश के साथ घेराबंदी कर लड़की लड़के को हिरासत में ले लिया|पूछताछ पर लड़के ने बताया मेरा नाम विकेश यादव पुत्र पारसनाथ यादव गांव नारायणपुर तिघरा थाना जैतपुर जिला अंबेडकरनगर लड़की का नाम काल्पनिक पुत्री लालजी ग्राम सेरो थाना बांसगांव लड़का विकेश यादव ने बताया कि मेरा रॉन्ग नंबर से कनेक्ट होने पर हम एक दूसरे से प्रेम करने लगे एक दूसरे के बिना जीने मरने की कसमें खाई थी इसीलिए 3 तारीख को हम लोग घर से फरार हो गए और आज बढ़नी चौराहे पर हम लोग बाहर भागने के फिराक में थे तभी पकड़े गए पुलिस ने कागजी कार्रवाई कर जेल भेजने की तैयारी कर रही है|