बलिया जेल में कैदियों ने जमकर काटा बवाल,भोजन मानक के अनुसार नहीं देने का लगाया आरोप


    
बलिया जिला कारागार में निरुद्घ कैदियों ने शनिवार की दोपहर भोजन मानक के अनुसार नहीं मिलने का आरोप लगाते हुए जमकर बवाल काटा। इस दौरान कुछ कैदियों ने भोजन का बहिष्कार कर दिया तो कुछ कारागार प्रशासन के विरुद्घ नारेबाजी करने लगे। बताया जा रहा है कि कैदियों ने ईंट-पत्थर भी चलाए।
     यह देख जेल प्रशासन सिविल पुलिस व पीएसी को बुला लिया। जिसके बाद कैदी घंटों बाद शांत हुए। उधर, सूचना मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक संजय कुमार, नगर मजिस्ट्रेट ब्रजेश कुमार दुबे, सीओ सिटी एके सिंह, कोतवाल विपिन सिंह मौके पर पहुंच घटना की जांच की और कैदियों व जेल प्रशासन से वार्ता कर मामले को शांत कराया।