CM ममता बनर्जी का विवादित बयान, बोलीं- चंद्रयान मंदी से ध्यान भटकाने की कोशिश
चंद्रयान-2 मिशन पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने विवादित बयान दिया है. उन्होंने कहा कि चंद्रयान मिशन मंदी से ध्यान भटकाने की कोशिश है. बता दें कि चांद की धरती पर हिंदुस्तान इतिहास रचने वाला है. 7 सितंबर की रात 1 बजकर 55 मिनट पर चांद की धरती पर भारत का स्पेसक्राफ्ट चंद्रयान-2 उतरने वाला है. भारत पहला देश है जो चांद के दक्षिणी ध्रुव पर यान उतारेगा. इस प्रोजेक्ट की कमान भारत की दो महिला प्रोजेक्ट डायरेक्टर के हाथों में है.