एयर मार्शल एचएस अरोड़ा बने वायुसेना उप प्रमुख


नयी दिल्ली, एक अक्टूबर एयर मार्शल हरजीत सिंह अरोड़ा ने मंगलवार को वायुसेना उप प्रमुख के पद का प्रभार संभाल लिया।


एयर मार्शल अरोड़ा को दिसंबर 1981 में भारतीय वायुसेना की युद्धक इकाई में शामिल किया गया था।


उन्हें वायुसेना के आधुनिक तथा अन्य लड़ाकू विमानों को उड़ाने का काफी अनुभव है।


नयी जिम्मेदारी को संभालने से पहले अरोड़ा गांधीनगर में दक्षिण पश्चिम वायु कमान के कमांडर (एओसी इन सी) थे।


एयर मार्शल अरोड़ा वायुसेना में कई महत्वपूर्ण पदों पर रह चुके हैं।