रवि शंकर छबि पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे सघन अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व क्षेत्राधिकारी बदलापुर के कुशल मार्गदर्शन में दिनांक 2.10.19 को थाना सिंगरामऊ पुलिस द्वारा मुकदमा अपराध संख्या 282/19 धारा 3(1) उत्तर प्रदेश गैंगेस्टर एक्ट के वांछित अभियुक्त संदीप उपाध्याय पुत्र महानारायण उपाध्याय निवासी भोशीला मितावा थाना महाराजगंज जौनपुर को मुखबिर की सूचना पर एक तमंचा मय एक अदद जिंदा कारतूस के साथ राजा हरपाल सिंह इंटर कॉलेज के पास से गिरफ्तार किया गया। बरामदगी के सम्बन्ध में मु0अ0सं0 148/19 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।
*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण* -
1. संदीप उपाध्याय पुत्र महानारायण उपाध्याय नि० भोसिला मितावा थाना महराजगंज जनपद जौनपुर ।
बरामदगी का विवरण-
1. एक अदद तमंचा 303 बोर।
2. एक अदद जिन्दा कारतूस।
*गिरफ्तारी/बरामदगी टीमः*
1. निरीक्षक हरीनाथ भारती थाना सिंगरामऊ जौनपुर
2. उपनिरीक्षक अजय प्रकाश पांडेय थाना सिंगरामऊ जौनपुर।
3. हे०का0 अंगद चौधरी थाना सिंगरामऊ जौनपुर।
4. का० राहत अली थाना सिंगरामऊ जौनपुर ।
5. कांस्टेबल विमलेश यादव थाना सिंगरामऊ जौनपुर।
6.का अर्जुन यादव थाना सिंगरामऊ जौनपुर।