आज का पञ्चाङ्ग एव राशिफल आचार्य रुपाली के साथ

🕉🙏  नमस्ते जी  🙏🕉


🌹आपका दिन शुभ  हो 🌹


^^^^^^^^^^^^^^^^^^^^^^^^
🔥  29 नवम्बर 2019  🔥


~~~~~~~~~~~~~~~
दिन -----            शुक्रवार
तिथि ---             तृतीया
नक्षत्र -------         मूल
पक्ष ------           शुक्ल
माह-- ---           मार्गशीर्ष
ऋतु --------        हेमन्त
सूर्य दक्षिणायणे,दक्षिण गोले 
विक्रम सम्वत --2076
दयानंदाब्द -- 195.
शक सम्बत -1941
मन्वन्तर ---- वैवस्वत
सृष्टि सम्वत--1972949121
मानव सम्वत-1960853121


🍒 पहला सुख निरोगी काया


शिशुओं को सर्दी खाँसी ,होने पर मृगश्रंग भस्म शहद से दो तीन बार चटाएँ।


🌹आज का विचार
फलित ज्योतिष परमेश्वर से दूर कर अधार्मिक बनाती है!


🔥 आचार्य रुपाली सक्सेना
🌹हस्तरेखा🌹वास्तु🌹ज्योतिष🌹मर्मज्ञ🙏🌹9870692295🌹🌹🌹


🏵 हिन्दी संकल्प पाठ 🏵


हे परमात्मन् आपको नमन!!आपकी कृपा से मैं आज एक यज्ञ कर्म को तत्पर हूँ, आज एक ब्रह्म दिवस के दूसरे प्रहर कि जिसमें वैवस्वत मन्वन्तर वर्तमान है,अट्ठाईसवीं चतुर्युगी का कलियुग जिसका प्रथम चरण वर्तमान है,कि जिसका काल अब 5121वर्ष चल रहा है ,सृष्टिसम्वत्सर एक अरब सतानवे करोड़ उन्तीस लाख उनन्चास हजार एक सौ इक्कीसवां वर्ष है,विक्रम सम्वत् दो हजार छियत्तर है,दयानंदाब्द 195वां है, सूर्य दक्षिण अयन में दक्षिण गोल में वर्तमान है ,कि ऋतु हेमन्त , मास  मार्गशीर्ष का शुक्ल पक्ष ,तिथि - तृतीया ,  नक्षत्र : मूल ,दिन आज  शुक्रवार है ,अंग्रेजी तारीख 29 नवम्बर को भरतखण्ड के आर्यावर्त देश के अंतर्गत, ..प्रदेश के  ....जनपद...के ..ग्राम/शहर...में स्थित (निज घर में,या आर्यसमाज मंदिर में) मैं ...अमुक गोत्र में उत्पन्न, पितामह श्री ....(नाम लें ).के सुपुत्र श्री  .(पिता का नाम लें)उनका पुत्र मैं ...आज सुख ,शान्ति ,समृद्धि के लिए तथा आत्मकल्याण के लिए  प्रातः वेला में यज्ञ का संकल्प लेता हूँ,जिसके निर्देशक /ब्रह्मा के रूप में आप आचार्य..... श्री का वरण करता हूँ!कृपा कर यज्ञ सम्पन्न कराइए🙏


🕉 आज का संकल्प पाठ 🕉
                  


ओं तत्सद्।श्री व्रह्मणो दिवसे द्वितीये प्रहरार्धे वैवस्वतमन्वन्तरे अष्टाविंशतितमे कलियुगे कलिप्रथमचरणे ,{एक वृन्दषण्णनवतिकोट्याष्टलक्षत्रिपञ्चासत्सहस्र एकविंश अधिक शततमे मानव सम्वत्सरे}, १९६०८५३१२१ सृष्टि सम्वतसरे,२०७६ {षटसप्ततति: उत्तर द्वी सहस्रे वैक्रमाब्दे }, शाके १९४१  दयानंदाब्द(पञ्च नवती उत्तर शततमे) १९५ , रवि दक्षिणायणे, दक्षिण गोले, हेमन्त ऋतौ, मार्गशीर्ष मासे शुक्ल पक्षे , तृतीया तिथि, मूल नक्षत्रे  शुक्रवासरे ,तदनुसार २९ नवम्बर २०१९
जम्बूद्वीपे,  भरतखण्डेआर्यावर्तान्तर्  गते .........प्रदेशे ,........जनपदे.. ..नगरे......गोत्रोत्पन्नः....श्रीमान.(पितामह)....(पिता..).पुत्रस्य... अहम् .'(स्वयं का नाम)....अद्य  प्रातः कालीन वेलायाम्  सुख शांति समृद्धि हितार्थ ,आत्मकल्याणार्थ ,रोग -शोक निवारणार्थ च यज्ञ कर्मकरणाय भवन्तम् वृणे।
🙏निवेदन : सृष्टि सम्वत व मानव सम्वत में विद्वानों का मतैक्य नहीं है एक वर्ष का अन्तर है , आपसे अनुरोध है कि अपना विचार रखें ..  अनुसंधान जारी है


🚩 आचार्य रुपाली सक्सेना
🙏वास्तु🙏हस्तरेखा🙏ज्योतिष🙏मर्मज्ञ🙏🕉🙏9870692295🙏🙏🙏🙏 🚩 *#राशिफल 29 नवंबर 2019*🚩


*मेष राशिफल / Aries horoscope Today:*
कई दिनों से रुके कार्यों में गति आयेगी। पारिवारिक विवादों के चलते चिंतित रहेंगे। अपने विचारों को शुद्ध करें।धार्मिक व व्यापारिक यात्रा हो सकती है। सामाजिक कार्यों में सम्मिलित होंगे।


*वृषभ राशिफल / Taurus Horoscope Today:*
भाग्य के भरोसे न बैठें, कर्म करें। व्यापारिक लाभ होगा। धर्म-कर्म में आस्था बढ़ेगी। पारिवारिक वातावारण अनुकूल रहेगा। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। संत दर्शन संभव।


*मिथुन राशिफल / Gemini Horoscope Today:*
आज का दिन आप के लिए शुभ है। पुराने मित्रों से भेंट होगी। सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। विवादों को टालें। पूंजी निवेश से लाभ होगा। जीवनसाथी के स्वास्थ की चिंता रहेगी।


*कर्क राशिफल / Cancer Horoscope Today:*
पुराने मामले सुलझ सकते हैं। परिवार में संपत्ति को लेकर विवाद संभव। आपके अपने आपको धोखा दे सकते हैं, सतर्क रहें। आकस्मिक धन लाभ संभव। व्यापार विस्तार की योजना टालें।


*सिंह राशिफल / Leo Horoscope Today:*
मानसिक शांति मिलेगी। कार्यस्थल पर बदलाव हो सकता है। व्यापारिक उन्नति मिलेगी। विशिष्ट व्यक्ति से मुलाकात । संतान का सुख मिलेगा। माता-पिता के स्वास्थ में लाभ होगा। स्वयं पर विश्वास करें औरों की देखा-देखी न करें।


*कन्या राशिफल / Virgo Horoscope Today:*
कई दिनों से रुके कार्यों में गति आयेगी। विवाह योग्य जातकों के लिए समय अनुकूल है। हर किसी को अपने मन की बात न बताएं, नुकसान हो सकता है। मकान संबंधित समस्या का समाधान होगा। अधिकारी वर्ग के लिए समय मिश्रित फलदायी है।


*तुला राशिफल / Libra Horoscope Today:*
कार्यस्थल पर अधिकारियों से मतभेद संभव। सुख सुविधा के सामान में धन खर्च होगा। पारिवारिक जनों का सहयोग मिलेगा। आपसी संबंधों में मधुरता आयेगी। न्याया पक्ष मजबूत होगा।


*वृश्चिक राशिफल / Scorpio Horoscope Today:*
मित्रों से विवाद की स्थिति बन सकती है। परिणय चर्चाओं में सफलता मिलेगी। नौकरी पेशा लोगों के लिए स्थानांतरण के योग बन रहे हैं। पारिवारिक यात्रा के योग है। व्यस्तता के चलते जरूरी कार्य बाधित होंगे। आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ेगा।


*धनु राशिफल / Sagittarius Horoscope Today:*
विरोधी सक्रीय होंगे। योजना के अनुरूप कार्य न होने से मन खिन्न रहेगा। वाहन मशीनरी का प्रयोग सावधानी से करें। आत्मविश्वास की कमी के चलते गलत फैसले ले सकते हैं।


*मकर राशिफल / Capricorn Horoscope Today:*
नई ऊर्जा के साथ दिन की शुरुआत होगी। घरेलू काम काज के चलते व्यस्त रहेंगे। कार्य स्थल पर नौकरों की समस्या बनी रहेगी। भूमि-भवन में निवेश कर सकते हैं। यात्रा टालें।


*कुंभ राशिफल / Aquarius Horoscope Today:*
स्वास्थ पर ध्यान दें। जिद्दी रवैये के कारण आपसी संबंधों में कटुता आयेगी। व्यर्थ के कार्यों में रुची बढ़ेगी। बुरी संगत छोड़ दें। नौकरी की तलाश में भटकना पड़ सकता है। समय के साथ सब ठीक हो जायेगा।


*मीन राशिफल / Pisces Horoscope Today:*
व्यापार विस्तार के लिए धन एकत्र करने में लगे रहेंगे। अतिथियों का आगमन दिनचर्या में बदलाव करेगा। विवाह योग्य जातकों के लिए समय श्रेष्ठ है। नए वस्त्र आभूषण की प्राप्ति संभव है।