जौनपुर: जिलाधिकारी के औचक निरीक्षण में स्कूल से गायब मिले 2 शिक्षक निलंबित*


      जौनपुर। परिषदीय स्कूलों की बदहाली दूर करने के लिए जिला प्रशासन ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। जिलाधिकारी दिनेश कुमार सिंह के औचक निरीक्षण में गायब मिलने पर दो अध्यापकों को निलंबित कर दिया है।
   डीएम दिनेश कुमार सिंह ने कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय तथा पूर्व माध्यमिक विद्यालय भकुरा का आकस्मिक निरीक्षण किया।
    जिलाधिकारी ने कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय के सहायक अध्यापक राजेश कुमार सिंह तथा पूर्व माध्यमिक विद्यालय भकुरा की सहायक अध्यापिका कामना सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने का निर्देश दिया।