महाराष्ट्र विधानसभा का विशेष सत्र शुरू, नवनिर्वाचित विधायक ले रहे हैं शपथ


मुंबई,27 नवंबर (एएनएस) महाराष्ट्र विधानसभा का विशेष सत्र बुधवार सुबह 8 बजे से शुरू हो गया। इससे पहले एनसीपी नेता सुप्रिया सुले ने विधानसभा सत्र शुरू होने से पहले नवनिर्वाचित विधायकों का स्वागत किया। महाराष्ट्र विधानसभा के इस विशेष सत्र में राज्यभर से चुनकर आए विधायक शपथ लें रहे है। विधानसभा के अस्थायी अध्यक्ष कालीदास कोलाम्बकर सुबह आठ बजे से आरंभ होने हुए सत्र में शपथ ग्रहण करा रहे हैं। राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने उच्चतम न्यायालय के आदेश पर कोलाम्बकर को मंगलवार शाम अस्थायी अध्यक्ष नियुक्त किया।


महाराष्ट्र में चल रही राजनीतिक उथल-पुथल के कारण नवनिर्वाचित विधायक विधानसभा परिणाम घोषित किए जाने के एक महीने बाद भी शपथ ग्रहण नहीं कर पाए हैं। किसी भी राजनीतिक दल के सरकार गठित नहीं कर पाने के कारण राज्य में 12 नवंबर से 23 नवंबर तक 13 दिन के लिए राष्ट्रपति शासन लागू रहा।