मौलाना कल्बे रुशेद एक दिसम्बर को मजलिस को करेंगे खेताब


जौनपुर। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष फैसल हसन तबरेज की माता जी मरहूमा गुलजार फातमा की 40वीं की मजलिस एक दिसम्बर रविवार को प्रात: 9 बजे से इमामबाड़ा मीर सखावत हुसैन पोस्तीखाना में होगी। मजलिस को खेताब करने के लिए दिल्ली के मौलाना सै. कल्बे रुशैद रिजवी व जौनपुर शिया जामा मस्जिद के पेश इमाम मौलाना महफुजुल हसन खां करेंगे। सोजख्वानी सै. नजर हसन एडवोकेट व सै. गौहर अली जैदी करेंगे। मजलिस के बाद अंजुमन मजलूमिया पोस्तीखाना नौहा व मातम करेगी। यह जानकारी जिलाध्यक्ष फैसल हसन तबरेज ने प्रेस विज्ञप्ति में दी है।

आयोग के अध्यक्ष का आगमन 30 को
जौनपुर। राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग भारत सरकार के अध्यक्ष सै. गयुरूल हसन रिजवी केंद्रीय कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त का आगमन 30 नवम्बर  को जिले में होने जा रहा है। वे लखनऊ से वाया प्रतापगढ़ होते हुए अपनी स्टाफ कार द्वारा दो बजे डाकबंगले पहुंचेंगे। यहां से वे सीधे मो. हसन पीजी कालेज जाएंगे जहां कार्यक्रम में शामिल होने के बाद साढ़े तीन बजे पत्रकारों से वार्ता करेंगे तत्पश्चात डालिम्स सनबीम स्कूल के वार्षिकोत्सव में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे। यह जानकारी कालेज प्रशासन ने दी है।