शर्मनाक:JNU में उपद्रवियों छात्रों ने तोड़ी स्वामी विवेकानंद की मूर्ति, लिख दिया भगवा


नई दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) में गुरुवार (14 नवंबर, 2019) को उपद्रवियों ने स्वामी विवेकानंद की मूर्ति के साथ छेड़छाड़ की। कैंपस में प्रदर्शन के बीच आरोपियों का तोड़-फोड़ से मन न भरा, तो उन्होंने BJP को निशाना बनाते हुए प्रतिमा पर 'भगवा जलेगा' और कुछ और आपत्तिजनक बातें लिख दीं।


हालांकि, यह किसने किया? यह अभी तक साफ नहीं हो सका है। विवेकानंद की यह प्रतिमा कैंपस के एडमिनिस्ट्रेटिव ब्लॉक (प्रशासनिक खंड) में है, जिसके कुछ ही दूर पंडित नेहरू की भी मूर्ति स्थापित है।


सूत्रों के मुताबिक, घटना के बाद की तस्वीरें सुरक्षाकर्मियों ने लीं। यही फोटो जांच के दौरान और आरोपियों को सजा देने में सबूत के तौर पर काम आएंगे।


  एक हिंदी वेब  चैनल की मानें तो विवि इस हरकत के लिए आरोपियों की पहचान पर उन्हें अधिकतम सजा में निष्कासित कर सकता है, जबकि घटना में शामिल अन्य आरोपियों पर 20 हजार रुपए के जुर्माने के साथ उन्हें हॉस्टल से निकाला जा सकता है।