विद्युत् बकायेदारों के खिलाफ आज से 12 दिसम्बर तक चलेगा अभियान


                                                                                                              जौनपुर- बिजली बिल के बकायेदारों के  विरुद्ध आज से 12 दिसंबर तक विशेष वसूली अभियान चलेगा। प्रमुख सचिव ऊर्जा व पावर कारपोरेशन के अध्यक्ष अरविंद कुमार के निर्देश पर शुरू हो रहे इस अभियान में प्रतिदिन प्रत्येक वितरण खंड के 250 बकायेदारों से बिल की वसूली होगी। सभी अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि बेहतर विद्युत आपूर्ति के लिए राजस्व वसूली भी अत्यंत जरूरी है। लेकिन इसकी आड़ में उपभोक्ताओं का उत्पीड़न कदापि नहीं होना चाहिए। शिकायत मिलने पर संबंधित अधिकारी व कर्मचारी के खिलाफ कठोर कार्रवाई होगी। ऐसे उपभोक्ता जिनकी बिजली काटें उनसे भुगतान प्राप्त करने के लिए विशेष सुविधाएं भी दी जाएं। राजस्व संग्रह केंद्र के साथ अन्य काउंटर सुबह 8 बजे से रात्रि 8 बजे तक हर हाल में खुले। ताकि बकायेदारों से भुगतान डीसी एवं आरसी शुल्क प्राप्त करने में कठिनाई ना हो।