आज का पञ्चाङ्ग एव राशिफ़ल जाने आचार्य रुपाली सक्सेना के साथ

🕉🙏  नमस्ते जी  🙏🕉


🌹आपका दिन शुभ  हो 🌹


^^^^^^^^^^^^^^^^^^^^^^^^
♨  09 दिसम्बर 2019  ♨


~~~~~~~~~~~~~~~
दिन -----            सोमवार
तिथि ---             द्वादशी
नक्षत्र -------        भरणी
पक्ष ------           शुक्ल
माह-- ---           मार्गशीर्ष
ऋतु --------        हेमन्त
सूर्य दक्षिणायणे,दक्षिण गोले 
विक्रम सम्वत --2076
दयानंदाब्द -- 195.
शक सम्बत -1941
मन्वन्तर ---- वैवस्वत
सृष्टि सम्वत--1972949121
मानव,वेदोत्पत्ति सम्वत-१९६०८५३१२१
(ऋग्वेदादिभाष्यभूमिका )


🍅 पहला सुख निरोगी काया


अविवाहित युवक युवतियों को चाय,गर्म दूध,अधिक  बादाम आदि सूखे मेबे,देर रात्रि में खाना,देर तक सोना ,कामुक चिन्तन हानिकर है,प्रातः सायम् एक एक गोली चन्द्रप्रभावटी खाया करें!


🌹आज का विचार


   सन्मार्ग दिखाना सबसे पवित्र दान व श्रेष्ठतम कर्म है! -रूप


🔥 🚩 आचार्य रुपाली सक्सेना
🙏वास्तु🙏हस्तरेखा🙏ज्योतिषाचार्य🙏9870692295🙏🕉🙏
🌹🌹🌹🌹🙏🌹🌹🌹🌹


🏵 हिन्दी संकल्प पाठ 🏵


हे परमात्मन् आपको नमन!!आपकी कृपा से मैं आज एक यज्ञ कर्म को तत्पर हूँ, आज एक ब्रह्म दिवस के दूसरे प्रहर कि जिसमें वैवस्वत मन्वन्तर वर्तमान है,अट्ठाईसवीं चतुर्युगी का कलियुग जिसका प्रथम चरण वर्तमान है,कि जिसका काल अब 5121वर्ष चल रहा है ,सृष्टिसम्वत्सर एक अरब सतानवे करोड़ उन्तीस लाख उनन्चास हजार एक सौ इक्कीसवां वर्ष है,विक्रम सम्वत् दो हजार छियत्तर है,दयानंदाब्द 195वां है, सूर्य दक्षिण अयन में दक्षिण गोल में वर्तमान है ,कि ऋतु हेमन्त , मास  मार्गशीर्ष का शुक्ल पक्ष ,तिथि - द्वादशी ,  नक्षत्र : भरणी ,दिन आज  सोमवार है ,अंग्रेजी तारीख 09 दिसम्बर को भरतखण्ड के आर्यावर्त देश के अंतर्गत, ..प्रदेश के  ....जनपद...के ..ग्राम/शहर...में स्थित (निज घर में,या आर्यसमाज मंदिर में) मैं ...अमुक गोत्र में उत्पन्न, पितामह श्री ....(नाम लें ).के सुपुत्र श्री  .(पिता का नाम लें)उनका पुत्र मैं ...आज सुख ,शान्ति ,समृद्धि के लिए तथा आत्मकल्याण के लिए  प्रातः वेला में यज्ञ का संकल्प लेता हूँ,जिसके निर्देशक /ब्रह्मा के रूप में आप आचार्य..... श्री का वरण करता हूँ!कृपा कर यज्ञ सम्पन्न कराइए🙏


🕉 आज का संकल्प पाठ 🕉
                  


ओं तत्सद्।श्री व्रह्मणो दिवसे द्वितीये प्रहरार्धे वैवस्वतमन्वन्तरे अष्टाविंशतितमे कलियुगे कलिप्रथमचरणे ,{ एकोवृन्दः सप्तनवतिकोटयः एकोनत्रिंशत् लक्षाणि एकोनपञ्चाशत् सहस्राणि एकविंशत्यधिकशततमे सृष्टयब्दे ,२०७६ {षटसप्ततति: उत्तर द्वी सहस्रे वैक्रमाब्दे }, शाके १९४१  दयानंदाब्द(पञ्च नवती उत्तर शततमे) १९५ , रवि दक्षिणायणे, दक्षिण गोले, हेमन्त ऋतौ, मार्गशीर्ष मासे शुक्ल पक्षे , द्वादशी तिथि,  भरणी नक्षत्रे  सोमवासरे ,तदनुसार ०९ दिसम्बर २०१९
जम्बूद्वीपे,  भरतखण्डेआर्यावर्तान्तर्  गते .........प्रदेशे ,........जनपदे.. ..नगरे......गोत्रोत्पन्नः....श्रीमान.(पितामह)....(पिता..).पुत्रस्य... अहम् .'(स्वयं का नाम)....अद्य  प्रातः कालीन वेलायाम्  सुख शांति समृद्धि हितार्थ ,आत्मकल्याणार्थ ,रोग -शोक निवारणार्थ च यज्ञ कर्मकरणाय भवन्तम् वृणे।


🚩 आचार्य रुपाली सक्सेना
🙏वास्तु🙏हस्तरेखा🙏ज्योतिषाचार्य🙏9870692295🙏🕉🙏🙏🙏🙏🙏
🚩 *#राशिफल 09 दिसंबर 2019* 🚩


*मेष*
– राशिवालों आज आपका दिन उत्तम रहेगा| आप अपने रूटीन में थोड़ा बदलाव कर सकते हैं| आप किसी नये और अनजान व्यक्ति की मदद कर सकते हैं | जितना समय दोस्तों से मुलाकात में बीतेगा, उतना आपको अच्छा लगेगा | आपके मन में सकारात्मक बदलाव आ सकते हैं,जिससेआपको पॉजिटिव नतीजे मिलेंगे| आज के दिन जरूरतमंद को वस्त्र दान करें,आपके घर में सुख-समृद्धि बढ़ेगी|


*वृष*
– राशिवालों आज कुछ कर दिखाने की इच्छा जागेगी | एक्स्ट्रा इनकम का कोई जरिया शुरू हो सकता है | घर से भी अपना कोई पर्सनल काम शुरू कर सकते हैं | आपकी दिनचर्या में बदलाव आ सकता है | आज किसी जरुरतमंद की मदद करेंगे, तो अच्छा लगेगा | किसी पुराने दोस्त या रिश्तेदारों से बातचीत होने के योग हैं | आज कहीं यात्रा का कार्यक्रम भी बन सकता है | आज के दिन घर से निकलने से पहले भगवान के चरण स्पर्श करके जायें,आपकी यात्रा सुखद रहेगी।


*मिथुन*
– राशिवालों आज आपके करियर में कुछ उतार-चढ़ाव आ सकते हैं | फालतू के खर्चे बढ़ सकते हैं | पैसों से जुड़े किसी मामले को लेकर आप थोड़े परेशान हो सकते हैं | आपके कुछ जरुरी काम अधूरे रह सकते हैं | धन लाभ आसानी से नहीं हो पायेगा | बिना बात किसी से उलझ सकते है | बेहतर होगा मन को शांत बनाये रखें | किसी काम में जल्दबाजीन करें | आज के दिन शिवलिंग के दर्शन करें, आपके रुके हुए सभी काम बनेंगे|


*कर्क*
– राशिवालों आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा| नई चुनौतियाँ से दो चार होना पड़ेगा | आप कुछ मामलों में ज्यादा ही उतावले हो सकते हैं,तो कुछ मामलों में खुद से असंतुष्ट भी हो सकते हैं | आज ऑफिस में किसी व्यक्ति से थोड़ी बहस हो सकती है | अपनी सेहत का खासतौर पर ध्यान रखने की आवश्यकता है | ज्यादा मसालेदार भोजन खाने से बचें |आज के दिन शिवलिंग पर विल्वपत्र अर्पित करें, सभी मनोकामनाएं पूर्ण होगी |


*सिंह*
– राशिवालों आज माता-पिता के साथ धार्मिक स्थल पर जा सकते हैं | घर में नए मेहमान के आने की संभावना है | आपका मन खुश रहेगा| जीवनसाथी के बीच सामंजस्य बना रहेगा| घर में किसी मित्र के आगमन से खुशी दोगुनी हो जायेगी| लवमेट के लिए आज का दिन बढ़िया है| कोई बड़ा ऑफर मिलने से धन लाभ हो सकता है | आज के दिन सूर्यदेव को जल में थोड़े चावल मिलाकर अर्पित करें, आपका दिन शुभ रहेगा |


*कन्या*
– राशिवालों कोई बड़ी समस्या सुलझाने की जिम्मेदारी आपको मिल सकती है | जीवन में आगे बढ़ने के मौके आपको मिलेंगे | बड़ी जरुरत पड़ने पर कोई न कोई मदद अवश्य मिलेगी | कोई व्यक्ति आपके करियर की समस्या का सही समाधान निकाल सकता है | रिश्तों में संतुलन की स्थिति बनी रहेगी | परिस्थितियां आपके फेवर में होगी | आज के दिन मंदिर में हल्दी की एक गांठ चढ़ाएं, सब कुछ बेहतर होगा|


*तुला*
– राशिवालों आज आपका दिन सामान्य रहेगा | आपको बहुत से काम निपटाने पड़ सकते हैं | आपकी ऊर्जा का स्तर कामकाज में आपका सहयोग दे सकता है | कारोबार से जुड़ी कोई बात आपको लगातार परेशान कर सकती है | सामाजिक कार्यों में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी | अपने मन और फायदे की बात कहने में जरा भी संकोच नहीं करेंगे |आज के दिन मंदिर जाकर भगवान के दर्शन करें, आपके सभी काम बनेंगे |


*वृश्चिक*
– राशिवालों आज आपका दिन बेहतर रहेगा | परिवार के साथ बेहतरीन लम्हे गुजारने का आज उम्दा मौका है| इस राशि के स्टूडेंट्स किसी प्रतियोगिता में भाग ले सकते हैं | लोन से जुड़े कामकाज पूरे होने की संभावना है| स्वास्थ्य आज बेहतरीन रहेगा | जीवनसाथी से अपने दिल की बातें करने का भरपूर समय मिलेगा|कोई राज की बात उनको बता सकते हैं | सुबह माता-पिता का आशीर्वाद लें,आपका दिन बेहतर गुजरेगा।


*धनु*
– राशिवालों आज आपका दिन बढ़िया रहेगा | व्यावसायिक योजनाएं कामयाब होंगी | प्रेम-प्रसंगों में सफलता मिलेगी | नए लोगों से जान पहचान लाभदायक सिद्ध होगी| मित्रों के साथ आपका दिन हंसी खुशी में बेहतर गुजरेगा | कारोबार में बढ़ोतरी होगी | उत्साह के साथ आपके काम पूरे हो जायेंगे|दूसरे लोगों का मूड समझकर काम करेंगे तो सफल होंगे | आज के दिन गाय को रोटी खिलाएं,जीवन में आगे बढ़ने के नए आयाम मिलेंगे |


*मकर*
– राशिवालों आज आपका दिन पहले की अपेक्षा अच्छा रहेगा | अपने हर काम को सावधानी पूर्वक करेंगे | सहकर्मियों से मदद प्राप्त हो सकती है | पारिवारिक कामों को निपटाने में सफल होंगे |कोई महत्वपूर्ण व्यक्ति आपकी खासियत को पहचान सकता है, जिनसे आगे आपको मदद मिलती रहेगी | माता के सहयोग से कोई बड़ा काम आपके फेवर में हो सकता है|आज के दिन माता को कुछ गिफ्ट दें, जीवन में माता का सहयोग मिलता रहेगा|


*कुंभ*
– राशिवालों आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा | बनी हुई योजना के अनुसार काम करेंगे तो जल्द ही सफलता प्राप्त होगी| घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा | काम को ज्यादा समय दे पायेंगे | रोजमर्रा के कामों में फायदा और सफलता दोनों मिलेगी | संतान से आपको सहयोग मिलेगा | अचानक धन लाभ होगा| साझेदारी से बड़ा फायदा हो सकता है | दाम्पत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी | आज के दिन ब्राह्मण को कुछ दान करें, स्थिति आपके अनुकूल रहेगी |


*मीन*
– राशिवालों आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा | अपने नजदीकी लोगों के व्यवहार से आपको थोड़ी समस्या हो सकती है | किसी से बिना सोचे-समझे मन की बात शेयर करने से बचें | आपको कुछ मामलों में फैसले लेने में थोड़ी मुश्किल हो सकती है | दोस्तों के साथ कहीं घूमने का प्रोग्राम बन सकता है | आज के दिन अनाथालय में कुछ दान करें, पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे|


*Vastu Tips*
*घर में नहीं रखने चाहिए कभी सूखे हुए फूल, आती है निगेटिव ऊर्जा*