दहेज लोभियों ने एक विवाहिता को पीट कर घर से भगा दिया घायल अवस्था में मायके पहुँची

मसौली बाराबंकी। दहेज लोभियों ने एक विवाहिता को पीट कर घर से भगा दिया घायल अवस्था में मायके पहुँची विवाहिता ने मंगलवार को पुलिस अधीक्षक से मिलकर ससुराली जनों पर कार्यवाही की मांग की है।
      मामला सफदरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम गोड़वा ग्वारी का है। जहाँ पर दहेजलोभी ससुराली जनों ने एक विवाहिता की जमकर पिटाई के बाद घर से निकाल दिया रोती बिलखती अपने मायके थाना मसौली के ग्राम डुबकी पहुँची पीड़िता ने अपने पिता इलियास से आपबीती बताई। पुत्री की हालात देख परेशान पिता ने पुत्री को जिला अस्पताल में लेजाकर चिकित्सीय परीक्षण कराकर पुलिस अधीक्षक को तहरीर देकर पति सैफ खां पुत्र अब्बन, ससुर अब्बन पुत्र युसूफ, चचिया ससुर अलियार, जेठ किसमत अली, जासिम, दिलदार निवासी ग्राम गोड़वा ग्वारी थाना सफदरगंज पर मानसिक एव शारीरिक प्रताड़ना की शिकायत कर न्याय की गुहार लगायी है।
■■ पुलिस की हीलाहवाली के कारण विवाहिता को निकाला गया घर से■■
मसौली थाना क्षेत्र के ग्राम डुबकी निवासी इलियास ने अपनी पुत्री मरजीना का विवाह सफदरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम गोड़वा ग्वारी निवासी अब्बन के पुत्र सैफ खां के साथ किया था और अब्बन की पुत्री का विवाह अपने पुत्र अली अकबर के साथ किया था। तीन दिन पूर्व अली अकबर अपनी ससुराल गोड़वा ग्वारी गया था तब ससुराली जनों ने मिलकर अली अकबर की लात घूंसों से जमकर पिटाई कर दी भाई को पिटता देख उसी गांव में ब्याही बड़ी बहन एव बहन जब बचाने दौड़ी तो दबंगों ने उनकी भी पिटायी कर दी। पीड़ितो ने जब थाना सफदरगंज में तहरीर दी तो सफदरगंज पुलिस ने हीलाहवाली करते हुए पीड़ितो को ही थाने में बिठा दिया और दबंगों को खुली छूट दे दी  जिससे दबंगों को हौसले बुलंद हैं और रात्रि में ही विवाहिता को मारपीट कर घर से भगा दिया।