देश का पहला ट्रांसजेंडर विश्वविद्यालय कुशीनगर जिले के फाजिलनगर ब्लॉक में

*गोरखपुर* 



देश का पहला ट्रांसजेंडर विश्वविद्यालय कुशीनगर जिले के फाजिलनगर ब्लॉक में बन रहा है विश्वविद्यालय का निर्माण अखिल भारतीय किन्नर से शिक्षा सेवा ट्रस्ट करा रहा है ट्रस्ट के अध्यक्ष कृष्ण मोहन मिश्रा ने बताया कि विश्वविद्यालय में ट्रांसजेंडर समुदाय के लोग पहली कक्षा से लेकर स्नातकोत्तर तक की पढ़ाई कर सकेंगे वह यहां अनुसंधान पर पीएचडी की डिग्री भी हासिल कर सकेंगे देश में अपनी तरह का पहला विश्वविद्यालय होगा मिश्रा ने बताया कि अगले साल 15 जनवरी को ट्रांसजेंडर समुदाय की ओर से दो बच्चे विश्वविद्यालय में प्रवेश लेंगे उसके बाद फरवरी और मार्च से अन्य कक्षाएं भी शुरू हो जाएंगी स्थानीय विधायक गंगा सिंह कुशवाहा ने कहा कि समुदाय के लोग शिक्षा हासिल करेंगे और देश को नई दिशा देने में सफल होंगे