दिल्ली में आग लगने की घटना भयावह : मोदी


नयी दिल्ली, आठ दिसम्बर (एएनएस) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली के अनाज मंडी क्षेत्र में आग लगने की घटना पर दुख जताते हुए उसे बेहद भयानक बताया।


 


मोदी ने ट्वीट किया, '' दिल्ली के रानी झांसी रोड पर अनाज मंडी क्षेत्र में आग लगने की घटना बेहद भयानक है। मृतकों के परिवारों के साथ मेरी संवेदनाएं हैं। मैं घायलों के जल्द सेहतमंद होने की कामना करता हूं। ''


उन्होंने लिखा, '' घटनास्थल पर अधिकारी हर संभव मदद मुहैया करा रहे हैं।''


पुलिस के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी में रानी झांसी रोड पर अनाज मंडी स्थित एक फैक्ट्री में रविवार सुबह आग लगने से 43 लोगों की जान चली गई है।