घने कोहरे के कारण अयोध्या लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर ग्राम उधौली के निकट हुए एक हादसे में 10 लोग घायल

मसौली बाराबंकी। घने कोहरे के कारण अयोध्या लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर ग्राम उधौली के निकट हुए एक हादसे में 10 लोग घायल हो गये जिन्हें उपचार के लिये  जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
               थाना सफदरगंज क्षेत्र के अन्तर्गत हॉइवे पर स्थित उधौली ओवर व्रिज पर बीती मध्य रात्रि करीब 12 बजे  दिल्ली से बिहार जा रही थी टुरिष्ट बस घने कोहरे के चलते आगे जा रहे ट्रक में घुस गयी जिससे बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। दुर्घटना में बस में सवार विकास पुत्र विनय, मनोहर महतो  पुत्र छोटे, नेवल महतो  पुत्र विनोद, रामेश्वर महतो  पुत्र मनोहर, गीता देवी पत्नी सुरेन्द्र सिंह सहित करीब 10 लोग घायल हो गये। जिसमे विकास, मनोहर, नेवल, रामेश्वर, व गीता देवी के गम्भीर चोटे आयी है इसके अलावा अन्य लोग आंशिक रूप से घायल हुए है।जानकारी पर पहुंची सफदरगंज  पुलिस ने हॉइवे की एम्बुलेंस से सभी घायलों को उपचार के लिये जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।  
 प्रभारी निरीक्षक संदीप कुमार रॉय ने बताया कि कोहरे के कारण उधौली में हादसा हुआ है इस हादसे में 5 लोग गम्भीर रूप से चोटिल हुये है  सभी को उपचार के लिये जिला अस्पताल भेज दिया गया है।