इस ग्रह ने बदली है अपनी राशि, जानिए क्‍या होगा असर

ज्‍योतिष में तर्क, विवेक और बुद्धि का कारक बुध ग्रह गुरुवार यानी पांच दिसंबर से तुला से वृश्चिक में प्रवेश कर चुका है। जब कोई ग्रह गोचर करता है तो उसका व्‍यक्‍ति के जीवन पर असर पड़ता है। यह असर सकारात्‍मक और नकारात्‍मक दोनों तरह का हो सकता है। इस राशि में यह 20 दिन रहेगा और इसी वर्ष 25 दिसंबर को यह धनु राशि में गोचर करेगा।


   बुध ग्रह का राशि परिवर्तन सभी राशियों को किसी सा किसी रूप में प्रभावित कर रहा है। आचार्रुय रुपाली सक्सेना (हस्तरेखा ,वास्तु  एव ज्योतिष मर्मज्ञ mo.9870692295 ) जानिए आपकी राशि पर बुध का गोचर किस तरह से प्रभाव डाल रहा है।



  • मेष: कार्यक्षेत्र में बाधाएं रहेंगी। कार्य पूरे होने में मुश्‍किलें आ सकती हैं। हालांकि आर्थिक लाभ मिलेंगे।

  • वृष: जीवनसाथी से रिश्‍ते मधुर रहेंगे। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी। व्‍यापार में लाभ के योग बन रहे हैं।

  • मिथुन: स्‍वास्‍थ्‍य पर कुछ विपरीत असर पड़ सकता है। शत्रु नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे। सावधान रहें।

  • कर्क: संतान के स्‍वास्‍थ्‍य में परेशानी हो सकती है। शिक्षा के लिए यह समस लाभप्रद रहेगा।

  • सिंह: समृद्धि में इजाफा होगा। चल-अचल सम्पत्‍ति में बढ़ोतरी के योग बन रहे हैं।

  • कन्या: आत्‍मविश्‍वास में बढ़ोतरी होगी। भाई-बहनों के साथ रिश्‍तों में प्रगाढ़ता आएगी।

  • तुला: संवाद में सकारात्‍मक सुधर आएगा। बचत में बढ़ोतरी होगी। आर्थिक उन्‍नति होगी।

  • वृश्चिक: मानसिक तनाव की स्‍थितियां रहेंगी। घर-परिवार में विवाद होने की आशंका है।

  • धनु: आर्थिक नुकसान होने के योग हैं। किसी भी काम को संभलकर करें तो बेहतर होगा।

  • मकर: आय में बढ़ोतरी होगी। आय के कई स्रोत विकसित होने की उम्‍मीद है।

  • कुंभ: कार्यक्षेत्र में आपके लिए अनुकूल समय नहीं है। मुश्‍किलें बढ़ेंगी। मन में असंतोष रहेगा।

  • मीन: शिक्षा के क्षेत्र में प्रगति होगी। धार्मिक आयोजनों में हिस्‍सा ले सकते हैं। समय अनुकूल रहेगा।