जौनपुर: दो सड़क दुर्घटनाओं में दो की मौत


     जौनपुर। सड़क हादसों में बाइक सवार युवक और सड़क पार कर रहे मुस्लिम धर्मगुरु की मौत हो गई। संबंधित थानों की पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
     बताया जाता है कि बख्शा लोहिदा मार्ग पर महराजगंज थाना क्षेत्र के केवटली गांव स्थित स्थित जेपी महिला महाविद्यालय के सामने शुक्रवार की रात कार की टक्कर से बाइक सवार अंकित सिंह (24) पुत्र अरुण कुमार सिंह निवासी ग्राम कपूरपुर थाना बक्शा की मौत हो गई। अंकित बाइक से कमला बाजार जा रहा था। तभी घटना घटी।
    पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया है।
        उधर खेतासराय थाना क्षेत्र के गुरैनी बाजार में शनिवार को चार पहिया वाहन की चपेट में आने से मौलाना इम्तियाज (70) की मौत हो गई। उक्त बाजार निवासी मौलाना इम्तियाज एक दुकान से पान खाकर वापस लौट रहे थे। तेज रफ्तार वाहन धक्का मारते हुए भाग गई। बुरी तरह से घायल मौलाना इम्तियाज को आनन-फानन निजी अस्पताल ले जाया गया। डाक्टरों ने देखते ही मृत घोषित कर दिया।