जौनपुर: हौसला बुलंद बदमाशों ने रिटायर्ड फौजी की गोली मारकर की हत्या


*क्षेत्र में दहशत*
     जौनपुर। केराकत कोतवाली क्षेत्र के विशुनपुर मथुरापुर में सोमवार की रात्रि लगभग आठ बजे बाइक सवार बदमाशों ने एक रिटायर्ड फौजी की गोली मारकर हत्या कर दी। गोली चलने की आवाज सुनकर जब तक ग्रामीण जुटते तब तक हमलावर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए।
    मालूम हो कि ग्राम पंचायत मई के पहाड़ीपट्टी निवासी रिटायर्ड फौजी अशोक सिंह थानागद्दी जलालपुर मार्ग पर मथुरापुर पेट्रोल पंप के पास अपनी दुकान रितेश ऑटोमोबाइल को बंदकर प्रतिदिन की भांति बाइक से अपने घर जा रहे थे।
    मथुरापुर तिराहे से आठ सौ मीटर दूर जैसे ही वह विशुनपुर के पास पहुंचे तभी बाइक सवार बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोली फौजी को मारी।
     ग्रामीणों के अनुसार गोली की आवाज सुनकर जब हम लोग लोग सड़क की तरफ आये तो बाइक सवार बदमाश भागते हुए नजर आये। अंधेरा होने की वजह से बाइक सवारों की संख्या पता नही चल सका। घटनास्थल पर पहुंचकर लोगों ने देखा कि घायल गोली लगने से लहूलुहान अशोक सिंह फौजी लुढ़के पड़े हुए थे। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे उनके बेटे ने आनन फानन में इलाज के लिए घायल को लेकर वाराणसी गए जहां चिकित्सकों ने अशोक सिंह को मृत घोषित कर दिया।
   घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी केराकत व जलालपुर पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन में जुटी हुई थी।