कैसा होगा आपका अगला वर्ष ,पञ्चाङ्ग जाने आचार्य रुपाली सक्सेना के साथ

🕉🙏  नमस्ते जी  🙏🕉


🌹आपका दिन शुभ  हो 🌹


^^^^^^^^^^^^^^^^^^^^^^^^
♨  13 दिसम्बर 2019  ♨


~~~~~~~~~~~~~~~
दिन -----            शुक्रवार
तिथि ---             प्रतिपदा
नक्षत्र -------        आद्रा
पक्ष ------           कृष्ण
माह-- ---           पौष
ऋतु --------        हेमन्त
सूर्य दक्षिणायणे,दक्षिण गोले 
विक्रम सम्वत --2076
दयानंदाब्द -- 195.
शक सम्बत -1941
मन्वन्तर ---- वैवस्वत
सृष्टि सम्वत--1972949121
मानव,वेदोत्पत्ति सम्वत-१९६०८५३१२१
(ऋग्वेदादिभाष्यभूमिका )


🍅 पहला सुख निरोगी काया

दस से बीस ग्राम किशमिश लंच व डिनर के बीच हल्की भूख लगने पर चबाकर खाएँ! रक्त की वृद्धि व शुद्धि होगी!

🌹आज का विचार
जब तक पति पत्नी में रिश्ता रहता है तब तक तलाक की संभावना बनी रहती है किन्तु जब उनमें मित्रता हो जाती है,तब उन्हें कम से कम इस जन्म में तो कोई अलग नहीं कर सकता ! -रूप


🔥 🚩 आचार्य रुपाली सक्सेना
🙏हस्तरेखा🙏वास्तु🙏ज्योतिषाचार्य🙏🙏🕉🙏9870692295🙏🙏🙏🙏
🌹🌹🌹🌹🙏🌹🌹🌹🌹


🏵 हिन्दी संकल्प पाठ 🏵


हे परमात्मन् आपको नमन!!आपकी कृपा से मैं आज एक यज्ञ कर्म को तत्पर हूँ, आज एक ब्रह्म दिवस के दूसरे प्रहर कि जिसमें वैवस्वत मन्वन्तर वर्तमान है,अट्ठाईसवीं चतुर्युगी का कलियुग जिसका प्रथम चरण वर्तमान है,कि जिसका काल अब 5121वर्ष चल रहा है ,सृष्टिसम्वत्सर एक अरब सतानवे करोड़ उन्तीस लाख उनन्चास हजार एक सौ इक्कीसवां वर्ष है,विक्रम सम्वत् दो हजार छियत्तर है,दयानंदाब्द 195वां है, सूर्य दक्षिण अयन में दक्षिण गोल में वर्तमान है ,कि ऋतु हेमन्त , मास  पौष का कृष्ण पक्ष ,तिथि - प्रतिपदा ,  नक्षत्र : आद्रा ,दिन आज  शुक्रवार है ,अंग्रेजी तारीख 13 दिसम्बर को भरतखण्ड के आर्यावर्त देश के अंतर्गत, ..प्रदेश के  ....जनपद...के ..ग्राम/शहर...में स्थित (निज घर में,या आर्यसमाज मंदिर में) मैं ...अमुक गोत्र में उत्पन्न, पितामह श्री ....(नाम लें ).के सुपुत्र श्री  .(पिता का नाम लें)उनका पुत्र मैं ...आज सुख ,शान्ति ,समृद्धि के लिए तथा आत्मकल्याण के लिए  प्रातः वेला में यज्ञ का संकल्प लेता हूँ,जिसके निर्देशक /ब्रह्मा के रूप में आप आचार्य..... श्री का वरण करता हूँ!कृपा कर यज्ञ सम्पन्न कराइए🙏


🕉 आज का संकल्प पाठ 🕉
                  


ओं तत्सद्।श्री व्रह्मणो दिवसे द्वितीये प्रहरार्धे वैवस्वतमन्वन्तरे अष्टाविंशतितमे कलियुगे कलिप्रथमचरणे ,{ एकोवृन्दः सप्तनवतिकोटयः एकोनत्रिंशत् लक्षाणि एकोनपञ्चाशत् सहस्राणि एकविंशत्यधिकशततमे सृष्टयब्दे ,२०७६ {षटसप्ततति: उत्तर द्वी सहस्रे वैक्रमाब्दे }, शाके १९४१  दयानंदाब्द(पञ्च नवती उत्तर शततमे) १९५ , रवि दक्षिणायणे, दक्षिण गोले, हेमन्त ऋतौ, पौष मासे कृष्ण पक्षे , प्रतिपदा तिथि,  आद्रा नक्षत्रे  शुक्रवासरे ,तदनुसार १३ दिसम्बर २०१९
जम्बूद्वीपे,  भरतखण्डेआर्यावर्तान्तर्  गते .........प्रदेशे ,........जनपदे.. ..नगरे......गोत्रोत्पन्नः....श्रीमान.(पितामह)....(पिता..).पुत्रस्य... अहम् .'(स्वयं का नाम)....अद्य  प्रातः कालीन वेलायाम्  सुख शांति समृद्धि हितार्थ ,आत्मकल्याणार्थ ,रोग -शोक निवारणार्थ च यज्ञ कर्मकरणाय भवन्तम् वृणे।


🚩 आचार्य रुपाली सक्सेना
🙏हस्तरेखा🙏वास्तु🙏ज्योतिषाचार्य🙏🙏🕉🙏9870692295🙏🙏🙏🙏
🚩 *#राशिफल 13 दिसंबर 2019* 🚩


*मेष*
लंबे समय से चले आ रहे पारिवारिक विवाद का आज अंतिम दिन है। महत्वपूर्ण कार्य निपटाने में लगे रहेंगे। छात्रों के लिए समय मेहनत करने वाला है। ज्यादा घमंड से नुकसान आपका ही है।सुखद व प्रेम से परिपूर्ण भविष्य की तरफ अग्रसर ।


*वृषभ*
कार्य क्षमता में वृद्धि होगी। नौकरी की तलाश में भटकना पड़ेगा। आप कितना सोचते हैं, पर करते कितना हैं इस पर ध्यान दें। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। भूमि भवन क्रय करने में पूंजी लगानी पड़ सकती है।


*मिथुन*
क्या करूं, क्या न करूं। इसी स्थिति से आप गुजर रहे हैं। शांति से फैसले लें। जल्दबाजी में कोई भी कार्य न करें। वाहन क्रय करने का मन बना रहे हैं। अपनी सोच को बदलें, लाभ होगा। मित्रों से मुलाकात मन प्रफुल्लित करेगी।


*कर्क*
आप दूसरों के लिए बुरा न सोचें। अपने आहार पर नियंत्रण रखें। पेट संबंधित रोग संभव। समय कम है, काम ज्यदा। मन लगाकर अपने कार्य में लग जाएं। सफलता मिलेगी। मनचाहा जीवनसाथी मिलने से मन प्रसन्न होगा।


*सिंह*
जो करना चाहिये वो करिये। फालतू समय बर्बाद न करें। दूसरों की सीख में अपना नुकसान कर बैठेंगे। शांति से विचार कर कोई निर्णय लें। आजीविका के स्रोत में वृद्धि के आसार है। पूराने निवेश से लाभ होगा।


*कन्या*
अपना जीवन जीने के केवल दो ही तरीके हैं। पहला यह मानना कि कोई चमत्कार नहीं होता है। दूसरा है कि हर वस्तु एक चमत्कार है। कर्म करें और अपने आपको कर्म को समर्पित कर दें। आर्थिक लाभ संभव।
तुला
संतान के विवाह मामलों में जल्दबाजी न करें। गलत निर्णय जीवन बदल सकता है। जोखिम भरे कार्य टालें। वाहन, मशीनरी व अग्नि आदि के प्रयोग में सावधानी रखें। किसी कार्यकर्म की रुपरेखा बनेगी।


*वृश्चिक*
जीवनसाथी के साथ विवाद संभव है। गृहस्थि के मामले आपसी सहमति से हल होंगे। मांगलिक कार्य की बाधा दूर होकर लाभ की स्थिति बनेगी। राजनीतिक मामलों में आपका विरोध होगा। विवाद न करें।


*धनु*
संतान की जरूरत पूरी करना अच्छी बात है। पर उनकी जिद्द जायज हो। आपकी निर्णय शक्ति बहुत कमजोर है। इसलिए आप पिछड़ रहे हैं। अस्वस्थता रह सकती है। संपत्ति के कार्य लाभ देंगे।


*मकर*
दूसरों की मजबूरी को समझें और सहयोग करें। क्रोध की अधिकता से आप अशांत रहेंगे। पिता से मतभेद समाप्त होंगे। नए कारोबार के बारे में पूरी जानकारी लेकर ही निवेश करें। परिवार में आ रहे समारोह की तैयारी में लगे रहेंगे।


*कुंभ*
कोई चौंकाने वाले समाचार मिल सकते हैं। मनचाही नोकरी के लिए प्रयास अधिक करना पड़ सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें। दूसरों से अपेक्षा न करें। पहनावे में गुलाबी रंग का प्रयोग ज्यादा करें, काम बनेंगे।


*मीन*
धन कोष में वृद्धि होगी। अपने कैरियर के प्रति गंभीर निर्णय लें। आत्मविश्वास की कमी के कारण गलत फैसले ले सकते हैं। मन में कई दुविधाएं चल रही है।आध्यत्मिक बल से लाभ होगा।


*जिनका #आज_जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाये*


दिनांक 13 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 4 होगा। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति जिद्दी,  कुशाग्र बुद्धि वाले,  साहसी होते हैं। ऐसे व्यक्ति को जीवन में अनेक परिवर्तनों का सामना करना पड़ता है। जैसे तेज स्पीड से आती गाड़ी को अचानक ब्रेक लग जाए ऐसा उनका भाग्य होगा। लेकिन यह भी निश्चित है कि इस अंक वाले अधिकांश लोग कुलदीपक होते हैं। आपका जीवन संघर्षशील होता है। इनमें अभिमान भी होता है। ये लोग दिल के कोमल होते हैं किन्तु बाहर से कठोर दिखाई पड़ते हैं। इनकी नेतृत्त्व क्षमता के लोग कायल होते हैं।

शुभ दिनांक : 4,  8,  13,  22,  26,  31, 

शुभ अंक : 4,  8,18,  22,  45,  57,
शुभ वर्ष : 2020  2022,  20324  2027,  2030   

ईष्टदेव : श्री गणेश,  श्री हनुमान

शुभ रंग : नीला,  काला,  भूरा

कैसा रहेगा यह वर्ष
यह वर्ष पिछले वर्ष के दुष्प्रभावों को दूर करने में सक्षम है। आपको सजग रहकर कार्य करना होगा। परिवारिक मामलों में सहयोग के द्वारा सफलता मिलेगी। मान-सम्मान में वृद्धि होगी, वहीं मित्र वर्ग का सहयोग मिलेगा। नवीन व्यापार की योजना प्रभावी होने तक गुप्त ही रखें। शत्रु पक्ष पर प्रभावपूर्ण सफलता मिलेगी। नौकरीपेशा प्रयास करें तो उन्नति के चांस भी है। विवाह के मामलों में आश्चर्यजनक परिणाम आ सकते हैं।