क्या कहते है आपके सितारे जाने आचार्य रुपाली सक्सेना के साथ

🕉🙏  नमस्ते जी  🙏🕉


🌹आपका दिन शुभ  हो 🌹


^^^^^^^^^^^^^^^^^^^^^^^^
♨  10 दिसम्बर 2019  ♨


~~~~~~~~~~~~~~~
दिन -----            मंगलवार
तिथि ---             त्रयोदशी
नक्षत्र -------        कृतिका
पक्ष ------           शुक्ल
माह-- ---           मार्गशीर्ष
ऋतु --------        हेमन्त
सूर्य दक्षिणायणे,दक्षिण गोले 
विक्रम सम्वत --2076
दयानंदाब्द -- 195.
शक सम्बत -1941
मन्वन्तर ---- वैवस्वत
सृष्टि सम्वत--1972949121
मानव,वेदोत्पत्ति सम्वत-१९६०८५३१२१
(ऋग्वेदादिभाष्यभूमिका )


🍅 पहला सुख निरोगी काया


चौथाई चम्मच हल्दी, आधा चम्मच सोंठ, एक सफेद इलायची 5 पत्ती केसर थोड़ी सी शक्कर 500 mg Safed musli का कैप्सूल एक गिलास दूध से नित्य सेवन करें


🌹आज का विचार


   खिलाकर  खाने वाला ही पुण्यात्मा है,अकेले खाने वाला तो पाप खात़ा है ! -रूप


🔥 🚩 आचार्य रुपाली सक्सेना
🙏हस्तरेखा🙏🙏वास्तु🙏🙏🕉🙏ज्योतिषाचार्य🙏🙏🙏9870692295🙏 🚩
🌹🌹🌹🌹🙏🌹🌹🌹🌹


🏵 हिन्दी संकल्प पाठ 🏵


हे परमात्मन् आपको नमन!!आपकी कृपा से मैं आज एक यज्ञ कर्म को तत्पर हूँ, आज एक ब्रह्म दिवस के दूसरे प्रहर कि जिसमें वैवस्वत मन्वन्तर वर्तमान है,अट्ठाईसवीं चतुर्युगी का कलियुग जिसका प्रथम चरण वर्तमान है,कि जिसका काल अब 5121वर्ष चल रहा है ,सृष्टिसम्वत्सर एक अरब सतानवे करोड़ उन्तीस लाख उनन्चास हजार एक सौ इक्कीसवां वर्ष है,विक्रम सम्वत् दो हजार छियत्तर है,दयानंदाब्द 195वां है, सूर्य दक्षिण अयन में दक्षिण गोल में वर्तमान है ,कि ऋतु हेमन्त , मास  मार्गशीर्ष का शुक्ल पक्ष ,तिथि - त्रयोदशी ,  नक्षत्र : कृतिका ,दिन आज  मंगलवार है ,अंग्रेजी तारीख 10 दिसम्बर को भरतखण्ड के आर्यावर्त देश के अंतर्गत, ..प्रदेश के  ....जनपद...के ..ग्राम/शहर...में स्थित (निज घर में,या आर्यसमाज मंदिर में) मैं ...अमुक गोत्र में उत्पन्न, पितामह श्री ....(नाम लें ).के सुपुत्र श्री  .(पिता का नाम लें)उनका पुत्र मैं ...आज सुख ,शान्ति ,समृद्धि के लिए तथा आत्मकल्याण के लिए  प्रातः वेला में यज्ञ का संकल्प लेता हूँ,जिसके निर्देशक /ब्रह्मा के रूप में आप आचार्य..... श्री का वरण करता हूँ!कृपा कर यज्ञ सम्पन्न कराइए🙏


🕉 आज का संकल्प पाठ 🕉
                  


ओं तत्सद्।श्री व्रह्मणो दिवसे द्वितीये प्रहरार्धे वैवस्वतमन्वन्तरे अष्टाविंशतितमे कलियुगे कलिप्रथमचरणे ,{ एकोवृन्दः सप्तनवतिकोटयः एकोनत्रिंशत् लक्षाणि एकोनपञ्चाशत् सहस्राणि एकविंशत्यधिकशततमे सृष्टयब्दे ,२०७६ {षटसप्ततति: उत्तर द्वी सहस्रे वैक्रमाब्दे }, शाके १९४१  दयानंदाब्द(पञ्च नवती उत्तर शततमे) १९५ , रवि दक्षिणायणे, दक्षिण गोले, हेमन्त ऋतौ, मार्गशीर्ष मासे शुक्ल पक्षे , त्रयोदशी तिथि,  कृतिका नक्षत्रे  मंगलवासरे ,तदनुसार १० दिसम्बर २०१९
जम्बूद्वीपे,  भरतखण्डेआर्यावर्तान्तर्  गते .........प्रदेशे ,........जनपदे.. ..नगरे......गोत्रोत्पन्नः....श्रीमान.(पितामह)....(पिता..).पुत्रस्य... अहम् .'(स्वयं का नाम)....अद्य  प्रातः कालीन वेलायाम्  सुख शांति समृद्धि हितार्थ ,आत्मकल्याणार्थ ,रोग -शोक निवारणार्थ च यज्ञ कर्मकरणाय भवन्तम् वृणे।


🚩 आचार्य रुपाली सक्सेना
🙏हस्तरेखा🙏🙏वास्तु🙏🙏🕉🙏ज्योतिषाचार्य🙏🙏🙏9870692295🙏 🚩 *#राशिफल 10 दिसंबर2019* 🚩
*मेष*
दिन की शुरुआत में क्रोध हावी रहेगा। मन माफिक काम न होने से परिजनों पर नाराज होंगे। नौकरी में नया प्रस्ताव मिलेगा। धार्मिक रुचि बढ़ेगी। व्यापारिक प्रतिस्पर्धा में न पड़ें।


*वृषभ*
निवेश किये धन से अर्जित होने वाले वाले लाभ में विलंब होगा। संतान के लिए निर्णय लेने में दुविधा होगी। अर्थ व्यवस्था बिगड़ने से निर्माण कार्य की गति प्रभावित हो सकती है।


*मिथुन*
कम समय में अधिक लाभ अर्जित करने के चक्कर में न उलझें। मेहनत करें। कार्यस्थल पर आपके पराक्रम की प्रशंसा बढ़ेगी। व्यापार में नई योजनाओं का प्रारंभ होगा। जल्दबाजी नुकसानदायक रहेगी


*कर्क*
आज विशेष उन्नतिकारक योगों के कारण मन में प्रसन्नता रहेगी। मन को भक्तिभाव में लगाने की कोशिश करेंगे। कार्यस्थल पर अनुकूल परिणाम के लिए सक्रियता आवश्यक है। भवन निर्माण के लिए ऋण लेना पड़ सकता है।


*सिंह*
आलस को त्याग कर काम करें। रुके कार्य में सफलता मिलेगी। पूंजी निवेश में सोच से अधिक लाभ होगा। अपनी कार्ययोजना और निर्णय पर अमल करना जरूरी है। किसी के प्रति आकर्षित होंगे।


*कन्या*
आज का पूंजी निवेश लाभदायी रहेगा। कार्यस्थल पर मान सम्मान की प्राप्ति होगी। व्यापार में वृद्धि होने के कारण काम आपकी योजनाओं के अनुसार होंगे। वायु विकार से पीड़ित रहेंगे।


*तुला*
समय रहते जरूरी दस्तावेजों को संभाल लें, सामाजिक कार्यों में सम्मान प्राप्त होगा। स्थायी संपत्ति क्रय करने में जल्दी न करें। परिवार की समस्या का समाधान होगा। निजी कार्य की व्यस्तता रहेगी।


*वृश्चिक*
दैवीय कार्यों में दिन बीतेगा। आज रचनात्मक काम होंगे। नवीन अनुबंध व समझौतों के कारण आपके लाभ में वृद्धि होगी। जनकल्याण की भावना के कारण प्रतिष्ठा बढ़ेगी।


*धनु*
पारमार्थिक कार्यों में धन लगेगा। सामाजिक कार्यों से सुयश मिलेगा एवं आपके प्रभाव में वृद्धि होगी। व्यापार अच्छा चलेगा। परिवार से सहयोग मिलने से कार्य आसानी से पूरे होंगे। अपनी पारिवारिक जिम्मेदारी की ओर विशेष ध्यान दें।


*मकर*
कार्य की सफलता से मनोबल मजबूत होगा। कार्य की अधिकता रहेगी। अजनबी व्यक्ति का विश्वास न करें, धोखा मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में वृद्धि के योग है। सक्रिय होने के कारण संबंध व परिचय क्षेत्र बढ़ेगा।


*कुंभ*
कम बोलें, अच्छा बोलें। सुख-समृद्धि बढ़ेगी। आर्थिक निवेश में सोच-समझकर निर्णय लेने पर लाभ होगा। स्वाध्याय में रुचि बढ़ेगी। परिवार, समाज में आपका महत्व बढ़ेगा।


*मीन*
व्यापार-व्यवसाय में चल रही उलझनों से परेशान रहेंगे। किसी परिजन के साथ अपने विशेष कार्य की पूर्ति के लिए देव स्थलों का भ्रमण करेंगे। लाभ होने की संभावना बनती है। मित्र मिलन संभव है।


जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाये


दिनांक 10 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 1 होगा। आपका मूलांक एक होगा। आप राजसी प्रवृत्ति के व्यक्ति हैं। आपको अपने ऊपर किसी का शासन पसंद नहीं है। आप साहसी और जिज्ञासु हैं। आपका मूलांक सूर्य ग्रह के द्वारा संचालित होता है। आप अत्यंत महत्वाकांक्षी हैं। आपकी मानसिक शक्ति प्रबल है। आपको समझ पाना बेहद मुश्किल है। आप आशावादी होने के कारण हर स्थिति का सामना करने में सक्षम होते हैं। आप सौन्दर्यप्रेमी हैं। आपमें सबसे ज्यादा प्रभावित करने वाला आपका आत्मविश्वास है। इसकी वजह से आप सहज ही महफिलों में छा जाते हैं।

शुभ दिनांक : 1,  10,  19,  28 

शुभ अंक : 1,  10,  19,  28,  37,  46,  55,  64,  73,  82
शुभ वर्ष : 2017,  2026,  2044,  2053,  2062  
 
ईष्टदेव : सूर्य उपासना तथा मां गायत्री  
 
शुभ रंग : लाल,  केसरिया,  क्रीम,  
 
कैसा रहेगा यह वर्ष
यह वर्ष आपके लिए अत्यंत सुखद रहेगा। अधूरे कार्यों में सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह वर्ष उत्तम रहेगा। पारिवारिक मामलों में महत्वपूर्ण कार्य होंगे। अविवाहितों के लिए सुखद स्थिति बन रही है। विवाह के योग बनेंगे। नौकरीपेशा के लिए समय उत्तम हैं। पदोन्नति के योग हैं। बेरोजगारों के लिए भी खुशखबर है इस वर्ष आपकी मनोकामना पूरी होगी।