सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वालों को देखते ही गोली मार दो: केंद्रीय मंत्री


केंद्रीय रेल राज्य मंत्री सुरेश अंगड़ी ने मंगलवार को कहा कि अगर कोई भी नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ हो रहे प्रदर्शनों के दौरान सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाता है तो उसे देखते ही गोली मार देनी चाहिए। उन्होंने कहा, "स्थानीय अल्पसंख्यक, कुछ समुदाय देश की अर्थव्यवस्था को नुकसान पहुंचाने के लिए अनावश्यक रूप से परेशानियां खड़ी कर रहे हैं।"