सोशल मीडिया पर अफवाहें फैलाने वालों के विरुद्ध होगी सख्त कार्यवाही


     जौनपुर। नागरिकता संशोधन अधीनियम 2019 के मद्देनजर जिले  में शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए जिलाधिकारी पूरे जनपद में भ्रमण करके धर्म गुरुओ से मुलाकात करके शांति व्यवस्था बनाने की अपील कर रहे है। 
   डीएम ने बताया कि सम्पूर्ण जनपद में शान्ति समितियों की बैठक की जा रही है।
  उन्होंने अराजक तत्वों को चेतवानी देते हुए आगाह किया कि  सोशल मीडिया सेल द्वारा सोशल मीडिया पर कड़ी निगरानी की जा रही हैं।
  सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कार्यवाही की जायेगी।