ट्रैक्टर से गिर कर रोटावेटर की चपेट में आने से हुए शरीर के कई टुकड़े


*मौत से घर में मचा कोहराम*
      जौनपुर। रामपुर थाना क्षेत्र के मनुई दमोदरा गांव में सोमवार की दोपहर खेत की जोताई करते समय ट्रैक्टर से गिरकर रोटावेटर की चपेट में आने से किसान की मौत हो गई। घटना को लेकर किसान के घर में कोहराम मचा हुआ है।
          गांव निवासी सुभाष उपाध्याय (55) ट्रैक्टर से अपना खेत जोत रहे थे। इसी दौरान अचानक ट्रैक्टर से गिरने से वह पिछले पहिए और उसके बाद रोटावेटर की चपेट में आ गये। इस दौरान उनके शरीर के कई टुकड़े होने से मौके पर ही मौत हो गई। 
इसकी खबर लगते ही घर में कोहराम मच गया। रोते-बिलखते स्वजन व पास-पड़ोस के लोग खेत में पहुंच गये। हादसे की सूचना दिए जाने पर जमालापुर पुलिस चौकी प्रभारी संतोष कुमार राय सहयोगियों के साथ घटनास्थल पर पहुंच गये। 
  अनुमान लगाया जा रहा है कि खेत की जोताई करते समय चक्कर आने से सुभाष उपाध्याय ट्रैक्टर से नीचे गिर गये और पिछले पहिए फिर रोटावेटर की चपेट में आ गये। आवश्यक कार्रवाई के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।