विश्व इतिहास में 11 दिसंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ


1618 – रूस और पौलेंड के बीच शांति समझौते पर हस्ताक्षर हुए।
1687 - ईस्ट इंडिया कंपनी ने मद्रास (भारत)में नगर निगम बनाया।
1780 – जनरल गोडार्ड ने बम्बई के बेसीन किले पर कब्जा किया।
1816 – इंडियाना अमेरिका का 19वां राज्य बना।
1845 – प्रथम आंग्ल सिख युद्ध शुरू हुआ।
1858 - बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय और यदुनाथ बोस कलकत्ता विश्वविद्यालय से कला विषय के पहले स्नातक बने।
1907 – आग से न्यूजीलैंड की संसद जलकर पूरी तरह से तबाह हुई।
1913 – विश्व प्रसिद्ध मोनालिसा की पेंटिंग संग्रहालय से चोरी होने के दो साल बाद बरामद की गई।
1931 – ब्रिटिश संसद ने कनाडा, आॅस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका को विधायी स्वतंत्रता दी।
1937 - यूरोपीय देश इटली मित्र राष्ट्र संघ से बाहर आया।
1941 - जर्मनी और इटली ने अमेरिका के खिलाफ युद्ध की घोषणा की थी। पहले इटली के शासक बेनिटो मुसोलिनी और फिर जर्मनी के तानाशाह एडोल्फ हिटलर ने ये घोषणा की।
1946 - डॉ. राजेन्द्र प्रसाद भारत की संविधान सभा के अध्यक्ष निर्वाचित हुए।
1946 - यूरोपीय देश स्पेन को संयुक्त राष्ट्र से निलंबित किया गया।
1949 - खाशाबा जाधव - नागपुर की कुश्ती स्पर्धा में प्रतिस्पर्धी को मात्र पांच मिनट के भीतर ही चित कर दिया।
1960 - बाल विकास में लगी अंतरराष्ट्रीय संस्था यूनिसेफ़ के सम्मान में भी 15 नये पैसे का विशेष डाक टिकट जारी किया गया।
1964 – संयुक्त राष्ट्र के युनिसेफ़ की स्थापना हुई। यह संगठन 150 से अधिक देशों में सक्रिय है। इसका केंद्र न्यूयार्क में है।


1967 – पश्चिम भारत में 6.5 की तीव्रता वाले भूकंप से 170 लोगों की मौत हुई।
1969 – अफ्रीकी देश लीबिया में संविधान को अंगीकार किया गया।
1983 - जनरल एच.एम. इरशाद ने खुद को बांग्लादेश का राष्ट्रपति घोषित किया।
1994 - रूस के तत्कालीन राष्ट्रपति बोरिस येल्तसिन ने चेचेन विद्रोहियों पर हमला किया तथा उनके इलाके में सेना भेज दी।
1997 - ग्रीन हाउस देशों के उत्सर्जन में कटौती के लिए विश्व के सभी देश सहमत।
1998 - 23वें काहिरा अंतर्राष्ट्रीय फ़िल्म समारोह में तमिल फ़िल्म 'टेररिस्ट' सर्वश्रेष्ठ भूमिका के लिए आयशा धारकर को ज्यूरी का सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार प्रदान किया गया।
2002 - स्पेन के नौसैनिकों ने अरब सागर में उत्तर कोरिया के एक जहाज़ को पकड़ा, इसमें स्कड मिसाइलें लदी थीं।
2003 - मेरिदा में पहले भ्रष्टाचार निरोधक समझौते पर 73 देशों ने हस्ताक्षर किये।
2007 - उत्तर व दक्षिण कोरिया के मध्य 50 वर्ष बाद रेल सेवा पुन: प्रारम्भ।
2014- अंतरराष्ट्रीय योग दिवस - जिसकी पहल भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र दामोदर दास मोदी ने संयुक्त राष्ट्र में रखकर की , जिसकी स्वीकृति संयुक्त राष्ट्र ने 11 दिसंबर 2014 दे दी।


*✴11 दिसंबर को जन्मे व्यक्ति👉*


1810 - अल्फ्रेड डोमोसे - फ्रांस के प्रसिद्ध लेखक और कवि का पेरिस में ।
1882 - सुब्रह्मण्य भारती, तमिल कवि ।
1922 – बॉलीवुड अभिनेता और ट्रेजडी किंग के नाम से मशहूर दिलीप कुमार का पाकिस्तान के पेशावर में जन्म हुआ।
1931 - ओशो रजनीश - धार्मिक आन्दोलनकर्ता ।
1935 – देश के पूर्व राष्ट्रपति , पूर्व विदेशमंत्री , पूर्व वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी का जन्म परिश्चम बंगाल के बीरभूम में हुआ।
1969 – शतरंज के बादशाह विश्वनाथ आनंद का जन्म हुआ।
1969 - ज्योतिर्मयी सिकदर - भारत की प्रसिद्ध महिला धाविकाओं में से एक हैं।
1967 - लिसी सैम्युल -एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट की भारतीय महिला क्रिकेट खिलाड़ी।


*11 दिसंबर को हुए निधन👉*


1666 – हॉलेन्ड के प्रख्यात चित्रकार फ़्रेन्ज़ हेल्ज़ का 82 वर्ष की आयु में निधन हुआ।
1938 - जगत नारायण मुल्ला - अपने समय में उत्तर प्रदेश के प्रसिद्ध वकील और प्रसिद्ध सार्वजनिक कार्यकर्ता।
1949 - कृष्णचन्द्र भट्टाचार्य - प्रसिद्ध दार्शनिक, जिन्होंने हिन्दू दर्शन पर अध्ययन किया।
1998 - कवि प्रदीप, प्रसिद्ध कवि और गीतकार।
2004 - एम. एस. सुब्बुलक्ष्मी, कर्नाटक संगीत की प्रसिद्ध गायिका एवं अभिनेत्री ।
2012- रवि शंकर - भारत रत्न सम्मानित प्रसिद्ध सितार वादक ।


*11 दिसंबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*


🔅 श्री ओशो रजनीश जन्मोत्सव ।
🔅 श्री प्रणब मुखर्जी जन्म दिवस ।
🔅 अभिनेता दीलीप कुमार जन्म दिवस ।
🔅 सितार वादक श्री रविशंकर स्मृति दिवस ।
🔅 श्री विश्वनाथन आनन्द जन्म दिवस ।
🔅 विश्व बाल कोष दिवस (यूनिसेफ दिवस) ।


*कृपया ध्यान दें जी👉*
    *यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है ।*


🌻आपका दिन *_मंगलमय_*  हो जी ।🌻


   ⚜⚜ 🌴 💎 🌴⚜⚜