बालक के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म करने का आरोपी पुजारी गिरफ्तार

*भदोही: बालक के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म करने का आरोपी पुजारी गिरफ्तार*
      भदोही। नगर स्थित हनुमान मंदिर में मंगलवार की रात पुजारी ने एक बालक संग अप्राकृतिक दुष्कर्म किया। खून से लथपथ बालक रात में ही घटना की जानकारी परिवार के लोगों को दी। बुधवार को सुबह पहुंचे परिवार के लोगों ने पुजारी की घेराबंदी की। देखते ही देखते मौके पर बड़ी संख्या में आस-पास के लोग पहुंच गए। 
    मौके पर पहुंची पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। बालक को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया गया। जबकि आरोपित के खिलाफ पाक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया। 
 कोतवाली क्षेत्र के पुरानी बाजार स्थित एक मंदिर में इधर कई माह से रामदास तिवारी निवासी सुलसैनी जनपद कौशांबी पूजा का कार्य करता था। मंदिर में पूजा करने के लिए आस पास बच्चे और अन्य लोग आते हैं।
  मोहल्ले के ही एक बच्चे को बहला फुसलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। एक माह में पुजारी ने उसके साथ दो बार दुष्कर्म किया।