थाना केराकत पुलिस ने लेखपाल हत्याकाण्ड के नामजद अभियुक्त श्लोक यादव को हत्या में प्रयुक्त पिस्टल मय एक जिन्दा कारतूस के साथ किया गिरफ्तार

 


जौनपुर- पुलिस अधीक्षक जौनपुर द्वारा चलाये जा रहे अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु अभियान व अपर पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी केराकत के निकट परिवेक्षण  में  केराकत पुलिस  को महत्वपूर्ण सफलता मिली  मुखबीर खास  की सूचना पर मु0अ0सं0 09/20 धारा 302/307 भादवि का वांछित अभियुक्त श्लोक यादव पुत्र शाहनाथ यादव नि0 करिया गोपालपुर थाना केराकत जौनपुर को दिनांक 18/1/120 को  समय करीब 23.10 बजे खुज्झी मोङ से  गिरफ्तार किया गया तथा दौरान पूछ ताछ अभियुक्त से घटना से सम्बंधित एक  पिस्टल व एक जिन्दा कारतूस  को अभियुक्त के निशानदेही पर समय 00.05 गोमती नदी पुल के पास से  बरामद कर  फर्द बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 14/20 धारा 3/25  आर्म्स एक्ट  पंजीकृत कर अभि0 को न्यायालय भेजा गया ।
 
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण –
1. श्लोक यादव पुत्र शाहनाथ यादव नि0 देवगाँव जनपद आजमगढ़।
आपराधिक इतिहास –
 1.मु0अ0सं0 09/20 धारा 302/307 भादवि  थाना केराकत जौनपुर ।
 2-मु0अ0सं0 14/20 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना केराकत जौनपुर ।
 3-मु0अ0सं0 26/14 धारा 147/307/504/506 भादवि व 7 सीएलएएक्ट थाना देवगांव आजमगढ।
 4- मु0अ0सं0 232/18 धारा 307/506 भादवि थाना देवगांव आजमगढ।
 5-एनसीआर 126/16 धारा 352/504/506 भादवि थाना देवगांव आजमगढ।
 6-एनसीआर 41/17 धारा 504/506 भादवि थाना देवगांव आजमगढ ।
 7-मु0अ0सं0 172/17 धारा ¾ गुण्डा अधि0 थाना देवगांव आजमगढ ।


बरामदगी का विवरण –
1. एक अदद पिस्टल व एक अदद जिन्दा कारतूस ।
गिरफ्तार करने वाली टीम- 
   1. नि0 बिन्द कुमार, प्रभारी निरीक्षक केराकत जौनपुर। 
   2.  व0उ0नि0 हरिप्रकाश यादव, हे0का0 परमानन्द   ,का0 राजवंश  चौहान, का0 अखिलेश कुमार थाना  केराकत जौनपुर ।