आज का शुभ-अशुभ मुहूर्त ग्रह गोचर के साथ जाने आज का अपना भविष्य

🕉श्री हरिहरो विजयतेतराम🕉 
*🌄सुप्रभातम🌄*
*🗓आज का पञ्चाङ्ग🗓*
*🌻बुधवार, २६ फरवरी २०२०🌻*


सूर्योदय: 🌄 ०६:५४
सूर्यास्त: 🌅 ०६:१५
चन्द्रोदय: 🌝 ०८:२५
चन्द्रास्त: 🌜२०:३६
अयन 🌕 उत्तरायणे (दक्षिणगोलीय)
ऋतु: 🌳 बसंत
शक सम्वत: 👉 १९४१ (विकारी)
विक्रम सम्वत: 👉 २०७६ (परिधावी)
मास 👉 फाल्गुन
पक्ष 👉 कृष्ण
तिथि: 👉 तृतीया (२८:११ तक)
नक्षत्र: 👉 उत्तराभाद्रपद (२२:०८ तक)
योग: 👉 साध्य (०९:३५ तक)
प्रथम करण: 👉 तैतिल (१४:५५ तक)
द्वितीय करण: 👉 गर (२८:११ तक)
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️
॥ गोचर ग्रहा: ॥
🌖🌗🌖🌗
सूर्य   🌟 कुंम्भ
चंद्र    🌟 मीन
मंगल 🌟 धनु (उदित, पूर्व)
बुध   🌟 कुंम्भ (अस्त, पूर्व)
गुरु   🌟 धनु (अस्त, पश्चिम, मार्गी)
शुक्र  🌟 मीन (उदित, पश्चिम)
शनि  🌟 मकर (उदय, पूर्व, मार्गी)
राहु   🌟 मिथुन
केतु   🌟 धनु
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
शुभाशुभ मुहूर्त विचार
⏳⏲⏳⏲⏳⏲⏳
〰〰〰〰〰〰〰
अभिजित मुहूर्त: 👉 ❌❌❌
अमृत काल: 👉 १६:४५ से १८:३३
होमाहुति: 👉 सूर्य (२२:०८ तक)
अग्निवास: 👉 पृथ्वी (२८:११ तक)
दिशा शूल: 👉 उत्तर
नक्षत्र शूल: 👉 ❌❌❌
चन्द्र वास: 👉 उत्तर
दुर्मुहूर्त: 👉 १२:०७ से १२:५३
राहुकाल: 👉 १२:३० से १३:५५
राहु काल वास: 👉 दक्षिण-पश्चिम
यमगण्ड: 👉 ०८:१६ से ०९:४०
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
☄चौघड़िया विचार☄
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
॥ दिन का चौघड़िया ॥
१ - लाभ      २ - अमृत
३ - काल      ४ - शुभ
५ - रोग        ६ - उद्वेग
७ - चर         ८ - लाभ
॥रात्रि का चौघड़िया॥
१ - उद्वेग     २ - शुभ
३ - अमृत     ४ - चर
५ - रोग        ६ - काल
७ - लाभ      ८ - उद्वेग
नोट-- दिन और रात्रि के चौघड़िया का आरंभ क्रमशः सूर्योदय और सूर्यास्त से होता है। प्रत्येक चौघड़िए की अवधि डेढ़ घंटा होती है।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
शुभ यात्रा दिशा
🚌🚈🚗⛵🛫
उत्तर-पश्चिम (गुड़ अथवा दूध का सेवन कर यात्रा करें)
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
तिथि विशेष
🗓📆🗓📆
〰️〰️〰️〰️
विवाहादि मुहूर्त लग्न १२, १, २, ३, ४, ६, ८, ९ में, उपनयन (जनेऊ संस्कार मुहूर्त), नींव खुदाई एवं गृहारम्भ मुहूर्त आदि।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
आज जन्मे शिशुओं का नामकरण
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
आज २२:०८ तक जन्मे शिशुओ का नाम 
उत्तराभाद्रपद नक्षत्र के द्वितीय, तृतीय, चतुर्थ चरण अनुसार क्रमशः (थ, झ, ञ) तथा इसके बाद जन्मे शिशुओं का नाम रेवती नक्षत्र के प्रथम, द्वितीय चरण अनुसार क्रमशः (दे, दो) नामाक्षर से रखना शास्त्र सम्मत है।


विशेष👉 रेवती नक्षत्र के चारो चरण गण्डमूल नक्षत्र के अंतर्गत आते है इसके प्रथम पद में जन्म होने पर राज सम्मान,
द्वितीय पद में मंत्री पद की प्राप्ति होती है।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
उदय-लग्न मुहूर्त:
०६:५१ - ०७:३८ कुम्भ
०७:३८ - ०९:०२ मीन
०९:०२ - १०:३५ मेष
१०:३५ - १२:३० वृषभ
१२:३० - १४:४५ मिथुन
१४:४५ - १७:०७ कर्क
१७:०७ - १९:२६ सिंह
१९:२६ - २१:४३ कन्या
२१:४३ - २४:०४ तुला
२४:०४ - २६:२४ वृश्चिक
२६:२४ - २८:२७ धनु
२८:२७ - ३०:०८ मकर
३०:०८ - ३०:५० कुम्भ
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
पञ्चक रहित मुहूर्त:
०६:५१ - ०७:३८ रोग पञ्चक
०७:३८ - ०९:०२ शुभ मुहूर्त
०९:०२ - १०:३५ शुभ मुहूर्त
१०:३५ - १२:३० रोग पञ्चक
१२:३० - १४:४५ शुभ मुहूर्त
१४:४५ - १७:०७ मृत्यु पञ्चक
१७:०७ - १९:२६ अग्नि पञ्चक
१९:२६ - २१:४३ शुभ मुहूर्त
२१:४३ - २२:०८ रज पञ्चक
२२:०८ - २४:०४ शुभ मुहूर्त
२४:०४ - २६:२४ चोर पञ्चक
२६:२४ - २८:११ शुभ मुहूर्त
२८:११ - २८:२७ रोग पञ्चक
२८:२७ - ३०:०८ शुभ मुहूर्त
३०:०८ - ३०:५० मृत्यु पञ्चक
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*आचार्य रुपाली सक्सेना(हस्तरेखा, वास्तु एव ज्योतिषविद)सम्पर्क-9870692295*🌠आज का राशिफल*
🐐🐂💏💮🐅👩
〰️〰️〰️〰️〰️〰️
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज का दिन भी आपको प्रतिकूल फल देने वाला है। आज भला करने पर भी बुराई ही मिलेगी गृहस्थ में भी वैर-विरोध अधिक रहने से मानसिक रूप से हताश रहेंगे। कार्य व्यवसाय में आकस्मिक हानि हो सकती है देख परख कर ही कोई कार्य हाथ मे लें। नए अनुबंध और उधारी के व्यवहार से बचें।  नौकरी पेशा जातक एवं व्यापारी भी किसी सरकारी उलझन में फंस सकते है। आज लाभ कमाने के लिए स्वभाव में सरलता ही एकमात्र रास्ता है। भाई बंधुओ से कोई मामूली बात निकट भविष्य में गहरा सकती है स्वभाव में अधिक खुलापन आज ठीक नही। फिजूल खर्ची अधिक रहेगी।


वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज का दिन आपके अनुकूल रहेगा लेकिन आज आपके बनते कार्यो में कोई ना कोई टांग अवश्य अड़ाएगा इसे अनदेखा कर अपने कार्यो में लगे रहे अगर विरोध किया तो लाभ से वंचित रह जाएंगे। मित्रो खास कर प्रेम प्रसंगों के कारण आज अधिक खर्च होगा फिर भी सुख की प्राप्ति आशानुकूल नही होगी। धन लाभ थोड़े विलम्ब से लेकिन आवश्यकतानुसार हो जाएगा। सार्वजनिक कार्यो में दिखावे के लिए भाग लेंगे फिर भी सम्मान मिलेगा। सेहत में थोड़ा बहुत उतार चढ़ाव रहने पर भी दैनिक कार्य प्रभावित नही होंगे।


मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आपके लिए आज का दिन लाभदायी तो रहेगा परन्तु लाभ कमाने के चक्कर मे आज शरीर की अनदेखी करना आगे भारी पड़ सकता है। कुछ दिनों से जिस वस्तु की कामना कर रहे थे आज उसकी प्राप्ति होने से मन प्रफुल्लित रहेगा। आज धन लाभ के साथ साथ खर्च में भी बढ़ोतरी होगी फिर भी आर्थिक संतुलन बना रहेगा। भाई बंधुओ का साथ मिलने से शत्रुओं पर आसानी से विजय पा लेंगे लेकिन आज घर का ही कोई सदस्य आपके भेदों को सार्वजनिक कर सकता है सतर्क रहें।


कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज के दिन आपकी रुचि धर्म-कर्म में अधिक रहेगी फिर भी कोई ना कोई व्यवधान आने से इसके लिए समय कम ही निकाल पाएंगे। आलसी प्रवृति के कारण कार्य क्षेत्र पर आलोचना होगी अधिकारी वर्ग आपकी गलती पकड़ने में लगे रहेंगे सतर्क रहें। आज आपका मन कार्य क्षेत्र पर कम मौज-शौक की ओर ज्यादा भटकेगा। काम वासना भी अधिक रहेगी। व्यर्थ के खर्च भी आज अधिक करेंगे। पारिवारिक वातावरण उथल-पुथल रहने पर भी दिनचर्या सामान्य रूप से चलती रहेगी। तीर्थ यात्रा के प्रसंग बनेंगे। सेहत आज ठीक ठाक ही रहेगी।


सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज के दिन आप किसी इच्छा पूर्ति को लेकर जिद पर अडंगे जिससे परिवार का वातावरण कुछ समय के लिए अशांत बनेगा। व्यवहारिकता स्वभाव में कम रहेगी इसका दुष्परिणाम कार्य क्षेत्र पर देखने को मिलेगा संध्या से पहके सभी आवश्यक कार्यो को पूर्ण कर लें इसके बाद सफलता में संशय रहेगा। विपरीत लिंगीय के प्रति अधिक भावुकता आर्थिक हानि कराएगी दिखावे पर फिजूल खर्च हो सकता है। व्यवसायी एवं नौकरी पेशा जातक मनोरंजन की योजना बनाएंगे। धन का निवेश अथवा उधारी आज ना करें।


कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आपका आज का दिन मिलाजुला रहेगा दिन का आरंभिक भाग शुभ समाचारो की प्राप्ति कराएगा मध्यान के समय व्यावसायिक अथवा अन्य कार्यो में व्यस्त रहेंगे इसका परिणाम सांध्य के आस-पास ही मिल सकेगा लाभ आज आशा के अनुरूप ही रहेगा। आवश्यक कार्य आज ही पूरा कर लें इसके बाद व्यवधान आने लगेंगे। नौकरी पेशा जातक अधिकारियों से नाराज होंगे। संध्या के समय रमणीक स्थानों की यात्रा की योजना बनेगी। घर मे आज झगड़ा हो सकता है।


तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज आपकी दिनचर्या आडम्बर युक्त अधिक रहेगी। लेकिन आज किसी भी बात को बढ़ा चढ़ा कर पेश करना आपको ही मुश्किल में।डालेगा। सरकार संबंधित कागजी कार्य आज आसानी से पूर्ण हो सकेंगे लेकिन धन खर्च भी होगा। व्यवसाय में ले देकर काम चलाने की प्रवृति शुरू में हानि लेकिन बाद में लाभदायक सिद्ध होगी। आज किसी के मनमाने व्यवहार के कारण तीखी बहस भी हो सकती है जिसमे विजय आपकी ही होगी आपका सामाजिक व्यक्तित्त्व निखरेगा। परिवार के बीच मौन रहने से कई समस्याओं के समाधान स्वतः ही हो जायेगा। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी। आरोग्य बना रहेगा।


वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज के दिन आपकी किसी मनोकामना पूर्ति की उम्मीद टूटने से मन दुखी रहेगा। व्यवसायी वर्ग आज पैसो के लेन देन में अत्यंत सावधानी बरतें धन के डूबने अथवा फंसने की सम्भवना है। परिजनों से वैर विरोध की भावना रहने से घर का वातावरण उदासीन रहेगा फिर भी महिलाये शांति बनाने के लिए पहल करेंगी। संध्या बाद का समय थोड़ा राहत प्रदान करेगा धन लाभ के अवसर मिलेंगे लेकिन अहंकार के कारण हाथ से ना निकले इसका ध्यान रखें।


धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज के दिन का अधिकांश भाग भी आपके लिए कलहकारी रहेगा। आर्थिक स्थिति भी गड़बड़ाने से क्रोध अधिक आएगा। संबंधों के प्रति लापरवाह रहेंगे जिससे घर मे अशांति के प्रसंग ज्यादा बढ़ेंगे। पारिवारिक सदस्य के आज आपके विचार मेल नही खाएंगे। व्यवसायी वर्ग मध्यान बाद तक व्यापार को लेकर परेशान रहेंगे इसके बाद स्थिति में सुधार आएगा परन्तु आपकी छोटि मानसिकता आज ओरो को परेशान करेगी। सेहत का भी ध्यान रखें असंयमित दिनचर्या हानि पहुचायेगी।


मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आपका आज का दिन मिश्रित फलदायी रहेगा। कार्य क्षेत्र पर लाभ के कई अवसर मिलेंगे परन्तु अन्य कामो में उलझने के कारण इनमे से कुछ एक ही हाथ लग पाएंगे। नौकरी पेशा जातक कामो को जल्दी निपटाने के चक्कर मे कोई बड़ी भूल कर सकते है सतर्क रहें। परिजनों अथवा रिश्तेदारों से आपसी संबंधों में व्यवहारिकता मात्र ही रहेगी स्वार्थवश व्यवहार करेंगे। घर के बड़े लोग आज अकारण ही नाराज हो सकते है। संध्या बाद कोई शुभ समाचार मिलने से मानसिक शांति मिलेगी। धन के लेन देन में स्पष्टता रखें।


कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज का दिन सामान्य ही रहेगा फिर भी अतिआत्मविश्वास की भावना हानि करा सकती है इसका ध्यान रखे। कार्य क्षेत्र पर थोड़ी तू तू में में होने की सम्भवना है धन को लेकर आज किसी से वैर ना करें भविष्य के लिए हानिकारक रहेगा। आर्थिक उलझने दिन के मध्यान तक परेशान करेंगी इसके बाद आकस्मिक लाभ होने से थोड़ी राहत मिलेगी। परिवार के सदस्यों की फरमाइश पूरी ना होने पर अशांति फैलेगी इसका निराकरण शीघ्र करे। मनोरंजन के अवसर आज मुश्किल से ही मिलेंगे।


मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज का दिन आपके लिए लाभदायी रहेगा लेकिन मन की चंचलता बने बनाये लाभ पर पानी भी फेर सकती है। दिन के आरंभ में कार्यो में सहज सफलता मिलने से अतिआत्मविश्वाश की भावना अन्य कार्यो को बिगाड़ सकती है विवेक से काम लें आज लाभ अवश्य होकर रहेगा। सौंदर्य प्रसाधन अथवा अन्य सुखोपभोग की वस्तुओं पर खर्च करेंगे। विपरीत लिंगीय के प्रति आज आकर्षण अधिक रहने से शीघ्र समर्पण कर देंगे। लघु यात्रा हो सकती है। स्वास्थ्य आज ठीक रहेगा फिर भी चोट आदि से परेशानी हो कि सम्भवना है सतर्क रहें।