आज क्या कहती है शनि की महादशा और किन राशियों पर पड़ेगा इसका प्रभाव

🕉  
*🌄सुप्रभातम🌄*
*🗓आज का पञ्चाङ्ग🗓*
*🌻रविवार, १६ फरवरी २०२०🌻*


सूर्योदय: 🌄 ०७:०३
सूर्यास्त: 🌅 ०६:०७
चन्द्रोदय: 🌝 २५:५०
चन्द्रास्त: 🌜११:५१
अयन 🌕 उत्तरायणे (दक्षिणगोलीय)
ऋतु: ❄️ शिशिर
शक सम्वत: 👉 १९४१ (विकारी)
विक्रम सम्वत: 👉 २०७६ (परिधावी)
मास 👉 फाल्गुन
पक्ष 👉 कृष्ण
तिथि: 👉 अष्टमी (१५:१३ तक)
नक्षत्र: 👉 अनुराधा (२८:५४ तक)
योग: 👉 ध्रुव (११:५० तक)
प्रथम करण: 👉 कौलव (१५:१३ तक)
द्वितीय करण: 👉 तैतिल (२६:५० तक)
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️
॥ गोचर ग्रहा: ॥ 
🌖🌗🌖🌗
सूर्य   🌟 कुंम्भ 
चंद्र    🌟 वृश्चिक
मंगल 🌟 धनु (उदित, पूर्व)
बुध   🌟 कुंम्भ (उदय, पश्चिम)
गुरु   🌟 धनु (अस्त, पश्चिम, मार्गी)
शुक्र  🌟 मीन (उदित, पश्चिम)
शनि  🌟 मकर (उदय, पूर्व, मार्गी)
राहु   🌟 मिथुन
केतु   🌟 धनु
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
शुभाशुभ मुहूर्त विचार
⏳⏲⏳⏲⏳⏲⏳
〰〰〰〰〰〰〰
अभिजित मुहूर्त: 👉 १२:०९ से १२:५३
अमृत काल: 👉 १८:३७ से २०:१२
होमाहुति: 👉 राहु
अग्निवास: 👉 आकाश 
दिशा शूल: 👉 पश्चिम 
नक्षत्र शूल: 👉 पूर्व (२८:५४ से)
चन्द्र वास: 👉 उत्तर
दुर्मुहूर्त: 👉 १६:३३ से १७:१८
राहुकाल: 👉 १६:३९ से १८:०२
राहु काल वास: 👉 उत्तर 
यमगण्ड: 👉 १२:३१ से १३:५४
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
☄चौघड़िया विचार☄
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
॥ दिन का चौघड़िया ॥ 
१ - उद्वेग      २ - चर
३ - लाभ      ४ - अमृत
५ - काल      ६ - शुभ
७ - रोग        ८ - उद्वेग
॥रात्रि का चौघड़िया॥ 
१ - शुभ       २ - अमृत
३ - चर        ४ - रोग
५ - काल     ६ - लाभ
७ - उद्वेग     ८ - शुभ
नोट-- दिन और रात्रि के चौघड़िया का आरंभ क्रमशः सूर्योदय और सूर्यास्त से होता है। प्रत्येक चौघड़िए की अवधि डेढ़ घंटा होती है। 
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
शुभ यात्रा दिशा
🚌🚈🚗⛵🛫
उत्तर-पश्चिम (पान का सेवन कर यात्रा करें)
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
तिथि विशेष
🗓📆🗓📆
〰️〰️〰️〰️
सीताष्टमी पर्व आदि।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
आज जन्मे शिशुओं का नामकरण 
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
आज २८:५४ तक जन्मे शिशुओ का नाम  
अनुराधा नक्षत्र के प्रथम, द्वितीय, तृतीय
चतुर्थ चरण अनुसार क्रमशः (ना, नी, नू, ने) तथा इसके बाद जन्मे शिशुओं का नाम     ज्येष्ठा नक्षत्र के प्रथम चरण अनुसार क्रमशः (नो) नामाक्षर से रखना शास्त्र सम्मत है।


विशेष👉 ज्येष्ठा नक्षत्र के चारो चरण गण्डमूल के अंतर्गत आते है। इसके प्रथम पद में जन्म होने पर बड़े भाई के लिए अशुभ फलदायक है।


जन्म से २७ वें जन्म नक्षत्र के दिन नक्षत्र शान्ति का शास्त्रीय विधान है।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
उदय-लग्न मुहूर्त:
०७:०१ - ०८:१८ कुम्भ
०८:१८ - ०९:४१ मीन
०९:४१ - ११:१५ मेष
११:१५ - १३:०९ वृषभ
१३:०९ - १५:२४ मिथुन
१५:२४ - १७:४६ कर्क
१७:४६ - २०:०५ सिंह
२०:०५ - २२:२३ कन्या
२२:२३ - २४:४४ तुला
२४:४४ - २७:०३ वृश्चिक
२७:०३ - २९:०७ धनु
२९:०७ - ३०:४८ मकर
३०:४८ - ३१:०० कुम्भ
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
पञ्चक रहित मुहूर्त:
०७:०१ - ०८:१८ शुभ मुहूर्त
०८:१८ - ०९:४१ रोग पञ्चक
०९:४१ - ११:१५ चोर पञ्चक
११:१५ - १३:०९ शुभ मुहूर्त
१३:०९ - १५:१३ रोग पञ्चक
१५:१३ - १५:२४ शुभ मुहूर्त
१५:२४ - १७:४६ मृत्यु पञ्चक
१७:४६ - २०:०५ अग्नि पञ्चक
२०:०५ - २२:२३ शुभ मुहूर्त
२२:२३ - २४:४४ रज पञ्चक
२४:४४ - २७:०३ शुभ मुहूर्त
२७:०३ - २८:५४ चोर पञ्चक
२८:५४ - २९:०७ शुभ मुहूर्त
२९:०७ - ३०:४८ रोग पञ्चक
३०:४८ - ३१:०० शुभ मुहूर्त
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰आचार्य रुपाली सक्सेना(हस्तरेखा,वास्तु एव ज्योतिषविद)सम्पर्क-9870692295
आज का राशिफल*
🐐🐂💏💮🐅👩
〰️〰️〰️〰️〰️〰️
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज का दिन उतार चढ़ाव वाला रहेगा। सेहत असामान्य होने से शारीरिक दुर्बलता अनुभव होगी। कार्यो को आज बेमन से करना पड़ेगा। जिस कार्य को करने के लिये सब मना करेंगे उन्ही को करने में।आंनद आएगा लेकिन परिश्रम आकस्मिक धन लाभ के रूप में मिल जाएगा फिर भी जोखिम के कार्यो में निवेश से बचें।भागीदारी के कार्यो में भी हानि की सम्भवना है। नए कार्यो में निवेश अनुभवी की सलाह लेकर करे भविष्य में लाभ मिलेगा। आर्थिक कारणों से अथवा घर मे कोई नुकसान होने से किसी परिजन से बहस भी हो सकती है। भीड़ भाड़ वाली जगह चोरी होने का डर है सावधान रहें।


वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज का दिन पिछले कुछ दिनों से बेहतर रहेगा। शारीरिक स्फूर्ति रहने से कार्यो में उत्साह रहेगा। रुके हुए कार्य थोड़े से प्रयास से पूर्ण होंगे। आज बनाई नई योजनाएं संध्या के समय अधिक फलीभूत होंगी। सामाजिक कारणों के लिए भी समय निकालना पड़ेगा। सरकारी कार्य आज करना ठीक रहेगा निश्चित सफलता मिलेगी। संध्या के समय धन की आमद होने से आर्थिक स्थिति सुधरेगी। व्यवहार कुशलता से बिगड़े काम बना लेंगे। आप में थोड़ी स्वार्थ सिद्धि की भावना भी रहेगी। मित्र रिश्तेदारो के साथ लंबी यात्रा की योजना बनेगी घर मे किसी की जिद पूरी करने के कारण छोटा मोटा खर्च भी लगा रहेगा। संध्या बाद सेहत में थोड़ा उतार चढ़ाव रहेगा। 


मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज का दिन आपके लिये शुभ फलदायी रहेगा आज आपको घर एवं बाहर अन्य दिनों की तुलना में कम परिश्रम करना पड़ेगा धन की आमद तो आज अनिश्चित रहेगी लेकिन सार्वजिनक क्षेत्र पर मान सम्मान में वृद्धि अवश्य होगी। महिलाए घरेलू कार्यो को जल्दी पूरा कर बाहर घूमने की योजना में रहेंगी लेकिन कोई ने काम आने से समय नही मिल सकेगा। काम-धंधा सामान्य रहेगा धन प्राप्ति की संभावना बनते बनते आगे के लिये टलेगी। लेकिन आवश्यकता पूर्ति लायक हो ही जाएगी। आज मन चंचल भी रहेगा संगीत कला आदि में रुचि दिखाएंगे। धर्म कर्म करते समय मन एकाग्र नही रहेगा। बाहरी आकर्षण के बाद भी घरेलू वातावरण में अधिक सहज अनुभव करेंगे।


कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज का दिन आपको सुख शांति प्रदान करेगा। दिन के आरम्भ में खालीपन अनुभव करेंगे। समय व्यतीत करने के लिए मनोरंजन के साधन तलाशेंगे इसमें मित्रो का सहयोग मिलेगा। परंतु मध्यान के बाद कार्यो में व्यस्तता रहने से मनोरंजन के कार्यक्रम रद्द करने पड़ेंगे। कुछ दिनों से चल रही खींच तान कम होने से राहत अनुभव होगी। कार्य क्षेत्र पर केवल धन लाभ पाने के उद्देश्य से कार्य ना करे व्यवहार में कुशलता एवं मिठास रखने से अप्राप्त लक्ष्मी भी प्राप्त कर सकते है। परिजनों के साथ संबंधो में थोड़ी खटास रहने से मन भारी होगा फिर भी शांत ही रहेगी। संध्या बाद पर्यटन मनोरंजन की योजना बनाएंगे।


सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज के दिन आपके गलत व्यवहार के कारण स्वयं एवं परिजनों को परेशानी में डाल सकते है। सेहत भी साथ नहीं देने से वाणी में तीखापन आएगा प्रियजनों से दूरी बढ़ेगी। आज आप हर मामले में लापरवाह रहेंगे जिस कारण सामाजिक स्तर गिर सकता है। मध्यान तक का समय उदासीनता से भरा रहेगा किसी गुप्त कारण से मन में दुविधा बनेगी। कार्य व्यवसाय भी मंद रहने से आर्थिक लाभ के लिए संघर्ष करना पड़ेगा। खर्च बने रहने से संचित धन में कमी आएगी। शेयर के कार्य में निवेश से लाभ की सम्भवना अधिक है। परिवार में तालमेल की कमी रहेगी फिर भी स्त्री से भावनात्मक सम्बन्ध रहेंगे। लघु यात्रा होगी। दुर्व्यसनों में धन व्यर्थ होने से बचें। विवेक से कार्य करें।


कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज भी परिस्थितयां आपके पक्ष में रहने से लाभ के कई अवसर मिलेंगे। व्यवसाय में वृद्धि होने से आय बढ़ेगी नविन स्त्रोत्रों से भी धन लाभ होगा निवेश के लिए दिन अत्यन्त शुभ है। आर्थिक प्रयोजन पूर्ण होने से सुख के साधनो में वृद्धि करेंगे इन पर खर्च भी अधिक रहेगा। सामाजिक अथवा धार्मिक आयोजन में सक्रिय भूमिका निभाएंगे सामाजिक मेलजोल बढेगा मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। मध्यान बाद विरोधियो से थोड़ा संभल कर चलें आपका हंसना भी किसी के दिल को अखरेगा परिवारिक वातावरण में स्वार्थ सिद्धि अधिक रहेगी परिजन कामना पूर्ति के लिये मीठा व्यवहार करेंगे अन्यथा नाराज होंगे। पर्यटन अथवा तीर्थ यात्रा की योजना बनाएंगे। सेहत छूट पुट बातो को छोड़ ठीक रहेगी।


तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज का दिन आप थोड़ा धैर्य धारण करेंगे। व्यापारी वर्ग आज प्रातः काल से ही कार्य में लग जाएंगे लेकिन कार्य क्षेत्र पर मंदी के चलते आज आपका ध्यान भटक सकता है। मध्यान के बाद नरम सेहत भी कार्यो में थोड़ा व्यवधान डाल सकती है परन्तु जिस कार्य को हाथ में लेंगे उसे पूरा ही करके छोड़ेंगे। पूर्व में लिए निर्णय से थोड़ा बहुत धन लाभ होगा संध्या के समय आकस्मिक धन मिलने से दिन भर की कसर पूरी कर लेंगे सरकारी अथवा कमीशन के कार्य में अधिक लाभ की सम्भवना है। धर्म-कर्म में भी रूचि दिखाएँगे धार्मिक अनुष्ठान अथवा यात्रा का आयोजन कर सकते है। परिजनों के साथ मनोरंजन के अवसर भी मिलेंगे घर में खर्च लगे रहेंगे।


वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज के दिन आपकी इच्छापूर्ति होने वाली है परंतु इसके लिए दृढ़संकल्प शक्ति की अधिक आवश्यकता पड़ेगी। काल्पनिक दुनिया को छोडे लाभ-हानि आपकी मानसिकता के ऊपर निर्भर करेंगे। संकीर्णता त्याग दिल खोल जिम्मेदारी के साथ कार्य करें बेझिझक आर्थिक व्यवहार करें आगे के लिए फायदेमंद साबित होगा। बड़े बुजुर्गों अथवा अधिकारी वर्ग का सहयोग मिलने से इच्छित सफलता पा लेंगे। मित्र परिचितों से नए सुझाव मिलेंगे।
खान-पान में भी संयम बरते पेट सम्बंधित समस्या हो सकती है। प्रेम प्रसंगों को लेकर असमंजस रहेगा स्त्री वर्ग से आकर्षण बढेगा परंतु ज्यादा खुलापन मान हानि करा सकता है सतर्क रहें।


धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज के दिन आपका व्यवहार अन्य लोगो के प्रति लापरवाह रहेगा आज आप अपने मे ही मगन रहेंगे आवश्यक घरेलू कार्यो को भी बिना कलह के नही करेंगे। कार्य क्षेत्र पर भी ऐसा ही व्यवहार रहेगा स्वयं कुछ करेंगे नही कोई करेगा तो उसके काम मे नुक्स निकाल कर बाधा पहुचायेंगे। धन लाभ के लिये लंबा इंतजार करना पड़ेगा उसके बाद भी आवश्यकता से बहुत कम होगा। आज आपको अन्य लोगो की बुराइया सुनने और करने में आनंद आएगा दो पक्षो के झगड़े को सुलझाने की जगह मूकदर्शक बन आनंद लेंगे। संध्या के समय अपनी अव्यवस्थित दिनचर्या से भी संतोष ही करेंगे। विपरीत लिंगियों से सतर्क रहें लांक्षन लगने का भय है। खर्च आज कम ही रहेंगे।


मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज का दिन भाग दौड़ वाला रहेगा लेकिन परिश्रम का फल किसी न किसी रूप में शुभ ही मिलेगा। दिन के आरंभ से मन मे व्यवसाय वृद्धि को लेकर तरह तरह के विचार आएंगे मध्यान तक इसी उधेड़बुन में लगे रहेंगे लेकिन लाभ आज अकस्मात और जहां से सोचा नही वहां से होगा। नौकरी पेशाओ को गलत आचरण के कारण किसी से अपमानजनक शब्द सुनने पड़ेंगे फिर भी स्वयं में सुधार करने की जगह प्रतिशोध लेने के लिए तैयार रहेंगे। संध्या का समय धन लाभ कराएगा अकस्मात होने से आश्चर्य चकित और प्रसन्न रहेंगे। आज किसी को ना चाहकर परिजनों के विरोध के बाद भी आर्थिक अथवा अन्य रूप से मदद करनी पड़ेगी लेकिन अपना बजट ना बिगड़े इसका ध्यान रहे। सेहत में संध्या बाद गिरावट आएगी।


कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आपका आज का दिन मध्यम लाभदायक रहेगा। परिश्रम की अधिकता रहने से थकान अनुभव करेंगे। सरकारी कार्यो में भाग-दौड़ के बाद सफलता मिल ही जायेगी। व्यापारिक गतिविधियों की व्यस्तता के चलते परिवार की अनदेखी करनी पड़ेगी। कार्यो में थोड़े परिश्रम से अधिक सफलता पा लेंगे। आत्मविश्वाश कल की तुलना में बढ़ा हुआ रहेगा। परंतु आपको कोई ना कोई कमी भी अनुभव होगी। बड़बोले पन के कारण मुसीबत में फस सकते है सतर्क रहें। मध्यान के बाद स्थिति में सुधार आने से आर्थिक आयोजन कर पाएंगे धन का आगमन होने से थकान भूल जाएंगे। मित्र परिजनों के साथ सामाजिक अथवा धार्मिक आयोजन में सम्मिलित होने के अवसर टालेंगे। संतानों पर ध्यान दें। 


मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज का दिन आपके लिये सामान्य से अधिक उत्तम रहेगा। आपकी महात्त्वकांक्षाओ की पूर्ती होने से दिन भर आनंदित रहेंगे। बस सेहत को लेकर आज थोड़ा आशंकित रहेंगे सर्दी लगने का भय है सावधान रहें। नौकरी पेशा एवं व्यापारियों को अनुकूल वातावरण मिलने से निसंकोच होकर निर्णय ले पाएंगे जिसका फल शीघ्र ही देखने को मिलेगा। मध्यान के बाद का समय आमदनी में बढ़ोतरी कराएगा। सामाजिक सम्मान बढेगा। परिजनों एवं मित्रो के प्रति अत्यधिक दयालुता परेशानी में डाल सकती है सोच समझ कर ही कोई निर्णय लें। धन लाभ के अवसर रुक रुक कर मिलते रहेंगे इनको हाथ से ना जाने दें। संध्या के बाद मौज-शौक में वृद्धि होगी।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰