दूसरे के स्थान पर परीक्षा देने वाला मुन्ना भाई गिरफ्तार

 


जौनपुर- पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देशन में यूपी बोर्ड परीक्षा को सकुशल सम्पन्न कराये जाने के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूँ के कुशल पर्यवेक्षण में दिनांक 25.02.2020 को समय 11.05 बजे सुबह थाना रामपुर पुलिस टीम व श्री राम जानकी दिनकर इ0का0 जमालापुर जौनपुर के कक्ष निरीक्षक व टीम द्वारा बोर्ड परीक्षा में गणित के पेपर में अपने बहनोई के स्थान पर पेपर देते हुये शिवचन्द्र पाल पुत्र राजेन्द्र पाल नि0 पिपरिया थाना नेवढ़िया जौनपुर को गिरफ्तार किया गया। जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 18/2020 धारा 419/120बी भादवि व 3/9 उ0प्र0 सार्वजनिक परीक्षा अधि0 1998 पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
◾गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण
1. शिवचन्द्र पाल पुत्र राजेन्द्र पाल नि0 पिपरिया थाना नेवढ़िया जौनपुर। 
◾गिरफ्तारी टीम
1. SHO श्री विनोद कुमार मिश्र थाना रामपुर जनपद जौनपुर।
2. उ0नि0 श्री सन्तोष कुमार राय थाना रामपुर जनपद जौनपुर।
3. का0अखिलेश कुमार यादव थाना रामपुर जनपद जौनपुर।