तय दाम के बाद भी महंगे रेट में बेच रहा था फल, मंडुआडीह पुलि‍स ने किया गिरफ्तार...

तय दाम के बाद भी महंगे रेट में बेच रहा था फल, मंडुआडीह पुलि‍स ने किया गिरफ्तार...


वाराणसी। जिला प्रशासन ने सख्त आदेश दिया है कि लॉकडाउन के दौरान अगर किसी दुकानदार, फल या सब्जी विक्रेताओं ने तय दाम से अधिक जरुरत की चीजों को बेचा तो उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई होगी। फिर भी कुछ मुनाफाखोर अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे और लॉकडाउन का फायदा उठाकर फलों या सब्जियों को महंगे दाम में बेच रहे हैं। थाना मंडुआडीह दुर्गामंदिर के पास लगी फल मंडी में आज एक फल विक्रेता सरकार द्वारा तय किये दाम से ज्याद में फलों की बिक्री कर रहा था। मंडी निरीक्षक को इसकी सूचना मिलते उन्होंने वहां छापा मारा और दुकानदार के खिलाफ एफआइआऱ कर दिया।


    मंडी निरीक्षक उपेंद्र कुमार यादव ने बताया कि यहां के एक स्थानीय निवासी ने फोन द्वारा सूचना दिया कि यहां एक फल विक्रेता सेव को तय दाम से ज्यादा में बेज रहा है। इस सूचना के आधार पर हमलोगों ने तुरंत यहां छापा मारा तो फल विक्रेता ने बहाने बनाने शुरु कर दिया कि उसे भी महंगे दाम में फल मिला है, पर जब हमने छानबीन किया तो पता चला कि फल विक्रेता झूठ बोल रहा है। इसपर तत्काल हमने उसके खिलाफ केस दर्ज कर एफआइआर करवा दिया है। क्षेत्रीय विपरण अधिकारी ओम प्रकाश चंद्र ने कहा कि लगातार कंट्रोल रुम में लोगों की शिकायतें आ रही हैं, जिसके क्रम में सभी अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है।


    सभी अधिकारी हर एरिया में जाकर छानबीन कर रहे हैं कि कहीं भी ओवर रेटिंग की शिकायत पाई जा रही है तो उसके खिलाफ तुरंत कार्रवाई की जा रही है।.उन्होंने बताया कि आज चार शिकायतें मिली हैं, जिनपर कार्रवाई किया गया है। लोग जागरुक हो रहे हैं और रोज के तुलना में ओवर रेटिंग के कम मामले देखने को मिल रहे हैं, यह एक अच्छा संदेश है।