आज का शुभ - विचार ,चौघड़िया एवं राशिफल आचार्य रूपाली सक्सेना के साथ

🌄सुप्रभातम🌄आचार्य रूपाली सक्सेना हस्तरेखा,वास्तु एवं ज्योतिष विशेषज्ञ,संपर्क ९८७०६९२२९५*
*🗓आज का पञ्चाङ्ग🗓*
*🌻गुरुवार, ९ अप्रैल २०२०🌻*


सूर्योदय: 🌄 ०६:०६
सूर्यास्त: 🌅 ०६:४३
चन्द्रोदय: 🌝 २०:१३
चन्द्रास्त: 🌜०६:५६
अयन 🌕 उत्तरायणे (दक्षिणगोलीय)
ऋतु: 🌳 बसंत
शक सम्वत: 👉 १९४२ (शर्वरी)
विक्रम सम्वत: 👉 २०७७ (प्रमादी)
मास 👉 वैशाख
पक्ष 👉 कृष्ण
तिथि: 👉 द्वितीया (२४:३८ तक)
नक्षत्र: 👉 स्वाती (२४:१५ तक)
योग: 👉 हर्षण (०९:५७ तक)
क्षय योग: 👉 वज्र (२९:५७ तक)
प्रथम करण: 👉 तैतिल (१४:२३ तक)
द्वितीय करण: 👉 गर (२४:३८ तक)
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️
॥ गोचर ग्रहा: ॥
🌖🌗🌖🌗
सूर्य   🌟 मीन
चंद्र    🌟 तुला
मंगल 🌟 मकर (उदित, पूर्व)
बुध   🌟 मीन (अस्त, पूर्व)
गुरु   🌟 मकर (अस्त, पश्चिम, मार्गी)
शुक्र  🌟 वृष (उदित, पश्चिम)
शनि  🌟 मकर (उदय, पूर्व, मार्गी)
राहु   🌟 मिथुन
केतु   🌟 धनु
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
शुभाशुभ मुहूर्त विचार
⏳⏲⏳⏲⏳⏲⏳
〰〰〰〰〰〰〰
अभिजित मुहूर्त: 👉 ११:५३ से १२:४४
अमृत काल: 👉 १६:२९ से १७:५३
होमाहुति: 👉 मंगल
अग्निवास: 👉 पृथ्वी
दिशा शूल: 👉 दक्षिण
नक्षत्र शूल: 👉 ❌❌❌
चन्द्र वास: 👉 पश्चिम
दुर्मुहूर्त: 👉 १०:१२ से ११:०३
राहुकाल: 👉 १३:५३ से १५:२८
राहु काल वास: 👉 दक्षिण
यमगण्ड: 👉 ०६:०० से ०७:३५
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
☄चौघड़िया विचार☄
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
॥ दिन का चौघड़िया ॥
१ - शुभ      २ - रोग
३ - उद्वेग     ४ - चर
५ - लाभ     ६ - अमृत
७ - काल     ८ - शुभ
॥रात्रि का चौघड़िया॥
१ - अमृत     २ - चर
३ - रोग        ४ - काल
५ - लाभ      ६ - उद्वेग
७ - शुभ       ८ - अमृत
नोट-- दिन और रात्रि के चौघड़िया का आरंभ क्रमशः सूर्योदय और सूर्यास्त से होता है। प्रत्येक चौघड़िए की अवधि डेढ़ घंटा होती है।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
शुभ यात्रा दिशा
🚌🚈🚗⛵🛫
पश्चिम-दक्षिण (दही का सेवन कर यात्रा करें)
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
तिथि विशेष
🗓📆🗓📆
〰️〰️〰️〰️
प्रतिपदा तिथि क्षय, जनेऊ + विधाआरम्भ संस्कार मुहूर्त प्रातः ०९:२० से, अक्षरारम्भ मुहूर्त प्रातः ०९:४० तक, वाहनादि क्रय मुहूर्त ०९:४५ से ११:५० तक आदि।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
आज जन्मे शिशुओं का नामकरण
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
आज २४:१५ तक जन्मे शिशुओ का नाम
स्वाति नक्षत्र के प्रथम, द्वितीय, तृतीय एवं चतुर्थ चरण अनुसार क्रमशः (रू, रे, रो, ता) नामाक्षर से तथा इसके बाद जन्मे शिशुओं का नाम विशाखा नक्षत्र के प्रथम एवं द्वितीय चरण अनुसार क्रमशः (ती, तू) नामाक्षर से रखना शास्त्र सम्मत है।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
उदय-लग्न मुहूर्त:
०६:०० - ०६:१३ मीन
०६:१३ - ०७:४६ मेष
०७:४६ - ०९:४१ वृषभ
०९:४१ - ११:५६ मिथुन
११:५६ - १४:१८ कर्क
१४:१८ - १६:३६ सिंह
१६:३६ - १८:५४ कन्या
१८:५४ - २१:१५ तुला
२१:१५ - २३:३५ वृश्चिक
२३:३५ - २५:३८ धनु
२५:३८ - २७:१९ मकर
२७:१९ - २८:४५ कुम्भ
२८:४५ - २९:५९ मीन
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
पञ्चक रहित मुहूर्त:
०६:०० - ०६:१३ रज पञ्चक
०६:१३ - ०७:४६ अग्नि पञ्चक
०७:४६ - ०९:४१ शुभ मुहूर्त
०९:४१ - ११:५६ रज पञ्चक
११:५६ - १४:१८ शुभ मुहूर्त
१४:१८ - १६:३६ चोर पञ्चक
१६:३६ - १८:५४ शुभ मुहूर्त
१८:५४ - २१:१५ रोग पञ्चक
२१:१५ - २३:३५ शुभ मुहूर्त
२३:३५ - २४:१५ मृत्यु पञ्चक
२४:१५ - २४:३८ अग्नि पञ्चक
२४:३८ - २५:३८ शुभ मुहूर्त
२५:३८ - २७:१९ रज पञ्चक
२७:१९ - २८:४५ शुभ मुहूर्त
२८:४५ - २९:५९ चोर पञ्चक
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*🌠आज का राशिफल*
🐐🐂💏💮🐅👩
〰️〰️〰️〰️〰️〰️
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज दिन के आरम्भ में घरेलू एवं रोजगार संबंधित परेशानियां बनी रहने से कोई राहत नहीं मिलेगी। परिवार में स्त्री पक्ष से ग़लतफ़हमी के कारण झगड़ा हो सकता है। आज होने वाली निश्चित आय में व्यवधान आने से आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है। दिन के दूसरे भाग में पारिवारिक वातावरण में शांति आएगी। कार्य क्षेत्र पर भी थोड़ी बिक्री होने से धन की आमद हो सकती है। आज विशेषकर सेहत संभालें।


वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज का दिन लगभग विपरीत फलदायक ही रहेगा। सेहत नरम-गरम रहने से आलस्य एवं शीघ्र थकावट अनुभव होगी। कार्य क्षेत्र पर आज भी उदासीनता रहेगी यूजर से आपके दयालु स्वाभाव के कारण प्रतिस्पर्धी हावी रहेंगे। लेन-देन में धन अटक सकता है बेहतर रहेगा आज इससे बचें। नौकरो से मीठा बोल कर कार्य निकाले। परिवार में उग्र वातावरण बनने की संभावना है। सेहत के प्रति सावधान रहें।


मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज के दिन परिस्थितियां आपके बौद्धिक एवं शारीरिक श्रम के अनुरूप रहेंगी। किसी भी काम मे आज स्वयं के निर्णय में सफलता की संभावना अधिक रहेगी। भागीदारी के कार्यो में हानि हो सकती है। धन के विषयों को लेकर किसी से तीखी झड़प होने की संभावना है। आज धन की अपेक्षा संबंधो को अधिक महत्त्व दे भविष्य के लिए हितकर रहेगा। परिवार का वातावरण सामान्य रहेगा। पेट संबंधित समस्या हो सकती है।


कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज के दिन प्रातः काल किसी आस पडोसी अथवा परिजन के मनमाने व्यवहार के चलते विवाद हो सकता है। गुस्से को नियंत्रित रखें अन्यथा विवाद ज्यादा गहरा सकता है। कार्य क्षेत्र पर आज पुरानी उधारी वालो के कारण परेशानी होगी। संध्या के समय अचानक कोई मनोरंजन का कार्यक्रम बन सकता है। जिस पर खर्च भी होगा। स्त्री से सुख मिलेगा। यात्रा टलेगी।


सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज दिन के मध्यान से पहले का भाग आपको सभी क्षेत्रो से लाभ कराएगा परन्तु इसके लिए आलस्य की प्रवृति को त्यागना पड़ेगा। जरुरी कार्यो को प्रातः ही पूरा करले इसके बाद कार्यो में सफलता संदिग्ध रहेगी। यात्रा में चोट का भय है वाहन सावधानी से चलाएं। धन लाभ के साथ पुराने धन के डूबने की संभावना है। परिचित आज स्वार्थी व्यवहार करेंगे।


कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज का दिन भी लाभ-हानि बराबर रहेगी। कार्यो के प्रति आज उदासीनता बरतने से लाभ से वंचित होना पड़ सकता है। काम-धंधे की अपेक्षा आज धार्मिक गतिविधियों में अधिक समय देंगे। ज्योतिष,तन्त्र एवं अन्य पारलौकिक विज्ञानं को जानने की अभिलाषा रहेगी। धन लाभ के लिए आज शारीरिक एवं दिमागी परिश्रम करना पड़ेगा परन्तु सफलता अवश्य मिलेगी।


तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज के दिन अनर्गल प्रवृतियों में समय एवं धन नष्ट करेंगे। जिस कार्य को आज करने का मन करेगा वह किसी अन्य के हाथ में जा सकता है। शारीरिक एवं मानसिक रूप से सामान्य रहेंगे। कार्य व्यवसाय में किसी जानकार के हस्तक्षेप के बाद ही लाभदायक स्थिति बन सकेगी। मध्यान के बाद सभी कार्य धीरे-धीरे पूर्ण होने से राहत मिलेगी। प्रेम-रोमांस में दूरियां आ सकती है। घरेलू वातावरण कुछ समय के लिये उग्र बनेगा।


वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज के दिन का पूर्वार्ध परिवार में कलह रहने के कारण अशान्त रहेगा इसका कारण आप ही रहेंगे। सेहत भी असामान्य रहने से किसी भी काम को करने में बेहतर अनुभव नहीं करेंगे। धन लाभ के लिए आज चाटुकारिता का सहारा लेना पड़ सकता है। धार्मिक एवं सामाजिक स्थानों पर दान पुण्य के अवसर मिलेंगे। स्त्री मित्रो से संबंधों में कड़वाहट आ सकती है। आज की दिनचर्या असंयमित ही रहेगी।


धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज का दिन बड़े बुजुर्गों अथवा वरिष्ठ अधिकारियों के कृपा पात्र बनने से समाज में सम्मानजनक स्थिति बनाएंगे। जिद्दी व्यवहार से बचें अन्यथा लाभ की संभावनाएं हानि में बदल सकती है। अधिक लाभ के लिये संतोषी वृति से कार्य करते रहे धन लाभ की प्रबल संभावना है फिर भी आज किसी की उधार धन ना दें। परिजनों की आवश्यकताओं पर ध्यान दें।
सार्वजनिक कार्यो में काफी समय बीतेगा।


मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज के दिन का पूर्वार्ध पहले की भांति ही आनंददायक रहेगा। मानसिक रूप से प्रसन्न रहेंगे। कार्यो में थोड़े प्रयत्न से लाभ होगा। प्रियजनों से उपहार-भेंट मिलेगी। नौकरी पेशा जातको को दिन के उत्तरार्ध में काम का बोझ बढेगा। दोपहर के बाद का समय एकदम् विपरीत रहेगा। बनते कार्यो में विघ्न आएंगे। लाभ के अनुबंध निरस्त होने से हानि होगी। सेहत को लेकर आशंकित रहेंगे।


कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज आपकी इच्छाओं की पूर्ति में विघ्न आने से आवेश से भरे रह सकते है। आज मन की भड़ास किसी निर्दोष पर उतारने से ग्लानि होगी। अधिकारियों से बात मनवाने के लिए बौद्धिक परिश्रम करना पड़ेगा। सरकार सम्बंधित कार्य आज ना ही करे तो बेहतर रहेगा। यात्रा अथवा किसी आयोजन में बेमन से जाना पड सकता है। घर में धैर्य का परिचय दें।


मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आपका आज का दिन प्रतिकूल परिस्थिति वाला रहेगा। आज घर के किसी सदस्य की चिकित्सा पर अधिक खर्च होने से आर्थिक हालात असामान्य बनेंगे उधार भी लेना पड़ सकता है यथा संभव आज उधार ना लें। कार्य क्षेत्र पर आज दुसरो के ऊपर निर्भर रहना पड़ सकता है। अधिक भाग दौड़ रहने के कारण थकान एवं स्वाभाव में रूखापन आने से प्रेम संबंध बिगड़ सकते है।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰