आज की चौघड़िया ,शुभ अशुभ विचार एव राशिफल आचार्य रुपाली के साथ


*🌄सुप्रभातम🌄*
*🗓आज का पञ्चाङ्ग🗓*
*🌻मंगलवार, १४ अप्रैल २०२०🌻*


सूर्योदय: 🌄 ०६:००
सूर्यास्त: 🌅 ०६:४६
चन्द्रोदय: 🌝 २५:२५
चन्द्रास्त: 🌜१०:५७
अयन 🌕 उत्तरायणे (दक्षिणगोलीय)
ऋतु: 🌳 बसंत
शक सम्वत: 👉 १९४२ (शर्वरी)
विक्रम सम्वत: 👉 २०७७ (प्रमादी)
मास 👉 वैशाख
पक्ष 👉 कृष्ण
तिथि: 👉 सप्तमी (१६:११ तक)
नक्षत्र: 👉 पूर्वाषाढा (१९:४१ तक)
योग: 👉 शिव (१८:०३ तक)
प्रथम करण: 👉 बव (१६:११ तक)
द्वितीय करण: 👉 बालव (२८:२५ तक)
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️
॥ गोचर ग्रहा: ॥ 
🌖🌗🌖🌗
सूर्य   🌟 मेष
चंद्र    🌟 मकर (२५:५६ से)
मंगल 🌟 मकर (उदित, पूर्व)
बुध   🌟 मीन (अस्त, पूर्व)
गुरु   🌟 मकर (अस्त, पश्चिम, मार्गी)
शुक्र  🌟 वृष (उदित, पश्चिम)
शनि  🌟 मकर (उदय, पूर्व, मार्गी)
राहु   🌟 मिथुन
केतु   🌟 धनु
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
शुभाशुभ मुहूर्त विचार
⏳⏲⏳⏲⏳⏲⏳
〰〰〰〰〰〰〰
अभिजित मुहूर्त: 👉 ११:५२ से १२:४३
अमृत काल: 👉 १४:४५ से १६:२४
होमाहुति: 👉 गुरु
अग्निवास: 👉 पाताल (१६:११ से पृथ्वी)
दिशा शूल: 👉 उत्तर 
नक्षत्र शूल: 👉 ❌❌❌
चन्द्र वास: 👉 पूर्व (दक्षिण २५:५८ से)
दुर्मुहूर्त: 👉 ०८:२८ से ०९:१९
राहुकाल: 👉 १५:२८ से १७:०४
राहु काल वास: 👉 पश्चिम 
यमगण्ड: 👉 ०९:०६ से १०:४२
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
☄चौघड़िया विचार☄
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
॥ दिन का चौघड़िया ॥ 
१ - रोग       २ - उद्वेग
३ - चर        ४ - लाभ
५ - अमृत     ६ - काल
७ - शुभ       ८ - रोग
॥रात्रि का चौघड़िया॥ 
१ - काल      २ - लाभ
३ - उद्वेग      ४ - शुभ
५ - अमृत     ६ - चर
७ - रोग        ८ - काल
नोट-- दिन और रात्रि के चौघड़िया का आरंभ क्रमशः सूर्योदय और सूर्यास्त से होता है। प्रत्येक चौघड़िए की अवधि डेढ़ घंटा होती है। 
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
शुभ यात्रा दिशा
🚌🚈🚗⛵🛫
दक्षिण-पूर्व (धनिया अथवा दलिया का सेवन कर यात्रा करें)
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
तिथि विशेष
🗓📆🗓📆
〰️〰️〰️〰️
❌❌❌❌❌
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
आज जन्मे शिशुओं का नामकरण 
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
आज १९:४१ तक जन्मे शिशुओ का नाम 
पूर्वाषाढ़ नक्षत्र के तृतीय एवं चतुर्थ चरण अनुसार क्रमशः (फ़ा, ढा) नामाक्षर से तथा इसके बाद जन्मे शिशुओं का नाम उत्तराषाढ़ नक्षत्र के प्रथम एवं द्वितीय, तृतीय चरण अनुसार क्रमशः (भे, भो, ज) नामाक्षर से रखना शास्त्र सम्मत है।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
उदय-लग्न मुहूर्त:
०५:५५ - ०७:२७ मेष
०७:२७ - ०९:२१ वृषभ
०९:२१ - ११:३६ मिथुन
११:३६ - १३:५८ कर्क
१३:५८ - १६:१७ सिंह
१६:१७ - १८:३५ कन्या
१८:३५ - २०:५६ तुला
२०:५६ - २३:१५ वृश्चिक
२३:१५ - २५:१९ धनु
२५:१९ - २७:०० मकर
२७:०० - २८:२६ कुम्भ
२८:२६ - २९:४९ मीन
२९:४९ - २९:५४ मेष
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
पञ्चक रहित मुहूर्त:
०५:५५ - ०७:२७ मृत्यु पञ्चक
०७:२७ - ०९:२१ अग्नि पञ्चक
०९:२१ - ११:३६ शुभ मुहूर्त
११:३६ - १३:५८ रज पञ्चक
१३:५८ - १६:११ शुभ मुहूर्त
१६:११ - १६:१७ चोर पञ्चक
१६:१७ - १८:३५ शुभ मुहूर्त
१८:३५ - १९:४१ रोग पञ्चक
१९:४१ - २०:५६ शुभ मुहूर्त
२०:५६ - २३:१५ मृत्यु पञ्चक
२३:१५ - २५:१९ अग्नि पञ्चक
२५:१९ - २७:०० शुभ मुहूर्त
२७:०० - २८:२६ रज पञ्चक
२८:२६ - २९:४९ शुभ मुहूर्त
२९:४९ - २९:५४ शुभ मुहूर्त
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
🌠आज का राशिफल
आचार्य रुपाली सक्सेना 〰️
9870692295🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज का दिन आपके लिए राहत भरा रहेगा। किसी दिव्य अनुभूति के कारण आध्यत्म के प्रति आस्था बढ़ेगी। धार्मिक क्रियाओं में समय एवं धन का सदुपयोग करेंगे। कार्य का बोझ भी कम रहने से मन शांत रहेगा। आर्थिक उलझने रहने पर भी इस पर ज्यादा ध्यान नहीं देंगे। संध्या के बाद किसी भी काम में थोड़े से प्रयास से सफलता मिल सकती है। परिजनों विशेष बुजुर्गो का सानिध्य मिलेगा।


वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज के दिन आपको सेहत का विशेष ध्यान रखने की सलाह है। असंयमित खानपान अथवा चोटादि के कारण आज भी शारीरिक रूप से दिन कष्टकारी रह सकता है। आकस्मिक यात्रा के योग दुविधा में डाल सकते है। यथा संभव यात्रा टालें। प्रलोभन में आकर आज कोई भी वर्जित कार्य ना करें धन सम्मान हानि हो सकती है। घर के सदस्यों के साथ तालमेल बनाये।


मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज का दिन आलस्य में बीतेगा लेकिन आने वाला समय व्यापारियों के लिए लाभदायक रहेगा लेकिन इसके लिये आलस्य का त्याग करना पड़ेगा। आज आपके पूर्व नियोजित कार्यक्रम सरकारी प्रतिबंधों के कारण निरस्त होंगे। आज जोखिम के कार्यो में हानि की संभावना है। आज भी परिवार के ऊपर खर्च करना पड़ सकता है। संध्या के बाद का समय थोड़ा मनोरंजन होने से मन शांत होगा। गृहस्थ जीवन शांत रहेगा। 


कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आपका आज का दिन सामान्यतः शुभ ही रहेगा। परन्तु आज घरेलु खर्च अधिक रहने से आर्थिक समस्या खड़ी हो सकती है। घर में सुख के साधनों पर अधिक खर्च होगा। मित्र-परिजन आज आपकी दरियादिली के कायल हो जाएंगे। कार्य क्षेत्र पर आज अधिक समय नहीं दे पाएंगे धन की आमद रुकेगी फिर भी मानसिक रूप से संतोषजनक रहेंगे। धार्मिक अथवा सार्वजनिक कार्यो में खर्च हो सकता है।


सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आपका आज का दिन प्रेम-प्रसंगों में यादगार अनुभूति कराएगा। प्रातः काल से ही घूमने-फिरने की योजना बनाएंगे लेकिन टालनी पड सकती है। आज फिजूल खर्च भी अधिक रहने वाला है जिस पर नियंत्रण की आवश्यकता है। कार्य व्यवसाय का दायित्व आज कम ही रहने से मानसिक बोझ भी कम ही रहेगा। परिजनों के साथ किसी सामाजिक कार्यक्रम में उपस्थित हो सकते है। सेहत में छोटे मोटे विकार लगे रहेंगे।


कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आपका आज का दिन लगभग चिंता परेशानी में ही व्यतीत होने वाला है। घरेलु कलह के कारण दिन भर बेचैनी रहेगी। आवेश में आकर आज किसी प्रियजन का दिल दुखायेंगे इसकी ग्लानि भी मन में रहेगी। परिजनों के स्वास्थ्य पर भी आज विशेष खर्च होगा। कार्य क्षेत्र पर प्रतिबंधों के कारण अल्प लाभ से संतोष करना पड़ेगा। आज का दिन धैर्य से बिताए कल से परिस्थितियों में काफी बदलाव आने की संभावना है।


तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज के दिन सार्वजनिक पर आपके वर्चस्व में भी वृद्धि होगी। कार्य अथवा व्यापार में अकस्मात ही निर्णय लेने पड़ेंगे इससे थोड़ी असुविधा होगी लेकिन भविष्य के लिये लाभदायक भी रहेगा। आज आपकी उदारता से सहकर्मी प्रसन्न रहेंगे। आपमें नेतृत्व करने की प्रबल अभिलाषा रहेगी जो की शीघ्र पूर्ण होने वाली है। परिजनों की जरूरतों को पूर्ण करने से घर में प्रेम का वातावरण रहेगा। बुजुर्गो के साथ भावनात्मक सम्बन्ध बनेंगे।


वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज का दिन आपको मिला जुला फल देने वाला रहेगा। आज आप पुराने कार्यो को विराम दे नए अनुबंध हाथ में लेने के प्रयास करेंगे परंतु इसमें कई व्यवधान आ सकते है प्रयासरत रहें निकट भविष्य में सफलता अवश्य मिलेगी। नौकरी पेशा जातको को शीघ्र ही बड़ी जिम्मेदारी मिलने की संभावना है इस अतरिक्त कार्य का शुभ फल मिलेगा। आर्थिक प्रयोजन में विलम्ब होगा। परिजनों के साथ समय शांति से व्यतीत करेंगे। रक्त पित्त संबंधित विकार बन सकते है।


धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आपका आज का दिन भी हर प्रकार से लाभदायक रहने वाला है। विशेषकर कार्य क्षेत्र पर आज आपकी रुकी हुई योजनाओं में आकस्मिक गति आने से निकट भविष्य में धन लाभ के मार्ग खुलेंगे। परिवार में भी आज आपसी सौहार्द बनने से मानसिक रूप से प्रसन्न रहेंगे। पत्नी का सहयोग आज महत्त्वपूर्ण सिद्ध होगा। कई दिनों से मन मे चल रही पर्यटन सैर की योजना आज भी अधूरी रह सकती है।


मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आपको आज का दिन विवेकी व्यवहार से बिताने की सलाह है। आपके ऊपर कई लोगो की नजर रहेगी लोग आज आपकी गलती तलाशेंगे। मौज-शौक की प्रवृत्ति परेशानी में डाल सकती है। मन में आध्यात्मिक विचार भी रहेंगे परन्तु इनका पालन नहीं कर पाएंगे। कार्य क्षेत्र पर दिन सामान्य ही व्यतीत होगा। धन सम्बंधित कार्य देरी से बनेंगे। मनमाना व्यवहार करने से बचें। सेहत के प्रति लापरवाही ना बरते खान पान संयमित रखें।


कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आपका आज का दिन शुभ फलदायी रहेगा। आज कार्य पर कुछ विशेष नही रहेगा लेकिन शीघ्र ही इससे संबंधित कोई शुभ समाचार सुनने को मिलेगा। दिन का अधिकांश समय एकांत में व्यतीत करना पसंद करेंगे। धन की आवश्यकता पड़ने पर किसी की सहायता लेनी पड़ेगी। घरेलु कार्य में फंस कर आज का दिन खराब ना हो ये शंका दिमाग में लगी रहेगी। मध्यान बर्फ का समय आनंद मनोरंजन में व्यतीत करेंगे। सेहत सामान्य बनी रहेगी


मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज का दिन भी सुख शांति से व्यतीत करेंगे। स्वास्थय सामान्य बना रहेगा। आलस्य आज अधिक रह सकता है। कार्य-व्यवसाय में आज भी उम्मीद के अनुसार अधिकांश समय खाली ही जायेगा। सामाजिक कार्यो पर समय के साथ धन भी खर्च करेंगे छवि बेहतर बनेगी।  परिजनों से आत्मीयता बनी रहेगी। आज पति अथवा पत्नी से विवाद भी हो सकता है। धन के अपव्यव से बचें।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰