अक्षय ने दो करोड़ रुपए से कोरोना के खिलाफ मैदान में डटी मुंबई पुलिस की मदद की

अक्षय कुमार ने 2 करोड़ रुपये से मुंबई पुलिस फाउंडेशन को आर्थिक सहायता दी


मुंबई: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार ने दो करोड़ रुपए से कोरोना के खिलाफ मैदान में डटी मुंबई पुलिस की मदद की है। अक्षय कुमार ने 2 करोड़ रुपये से मुंबई पुलिस फाउंडेशन को आर्थिक सहायता दी है। इस बात की जानकारी मुंबई पुलिस कमिश्नर के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से दी गई है।
मुंबई पुलिस कमिश्नर ने ट्विटर कर अक्षय कुमार को इस मदद के लिए धन्यवाद दिया है। उन्होंने ट्वीट किया, ‘मुंबई पुलिस आपका शुक्रिया अदा करती है कि आपने 2 करोड़ रु. मुंबई पुलिस फाउंडेशन को दिए। आपका योगदान याद रखा जाएगा और उन लोगों की बहुत मदद करेगा जो मुंबई पुलिस की महिलाएं और पुरुष लगातार दिन रात जिंदगियां बचाने में लगे हुए हैं।’
अक्षय कुमार ने भी पुलिस कमिश्नर के ट्वीट पर जवाब देते हुए लिखा, ‘मैं मुंबई पुलिस को सलाम करता हूं। हेड कांस्टेबल चंद्रकांत पेंडुरकर और संदीप सुर्वे ने अपना जीवन कोरोना से लड़ने में लगा दिया। मैंने अपना कर्तव्य निभाया है, उम्मीद है आप अपना करेंगे। ये कभी ना भूले कि हम सब अगर सुरक्षित और जिंदा हैं तो सिर्फ इनकी वजह से…।


   याद दिला दें कि ऐसा पहली बार नहीं है जब कोरोना के खिलाफ मदद के लिए आर्थिक रूप से अक्षय कुमार आगे आए हैं। अक्षय कुमार ने न सिर्फ पीएम केयर्स फंड में 25 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता की थी बल्कि बीएमसी को भी तीन करोड़ रुपये की धनराशि मुहैया कराई थी। ताकि इससे वो पीपीई, मास्क जैसे अन्य जरूरी सामान कोरोना से लड़ने के लिए खरीद सकें।