जिलाधिकारी एवं एसएसपी ने पितरकुंडा एवं बजरडीहा कोरोना हॉट स्पॉट क्षेत्र का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा

वाराणसी/दिनांक 20 अप्रैल, 2020


*जिलाधिकारी ने हॉट स्पॉट क्षेत्र के लोगों से अपने-अपने घरों में ही रहने की कि अपील*


*सब्जी, दूध, फल आदि के आपूर्तिकर्ता से वस्तुओं के दाम पूछे तथा आपूर्ति कैसे की जा रही है के संबंध में भी जानकारी की* 


*बैंक मित्रों के माध्यम से हॉट स्पॉट क्षेत्रों के लोगों को उनके बैंक खातों में उपलब्ध धनराशि उनकी आवश्यकता के अनुसार कराया जा रहा है*


          जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रभाकर चौधरी ने सोमवार को पितरकुण्डा कोरोना नये हाट स्पाट का अचानक दौरा किया। पितरकुण्डा के बफर एरिया से हाट स्पाट के चारों ओर की गलियों में भ्रमण करते हुए साफ सफाई, आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति जैसे सब्जी, दूध, फल आदि के आपूर्तिकर्ता से वस्तुओं के दाम पूछे तथा आपूर्ति कैसे की जा रही है पूछा। उन्होंने आपूर्तिकर्ताओं से किसी भी दशा में अधिक मूल्य न लेने तथा एमआरपी पर ही सामग्री बेचे जाने का निर्देश दिया।
         जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने लोगों को घरों में रहने की लाउडस्पीकर से अपील की। आवश्यक वस्तुओं को लेने के लिए भी लाउडस्पीकर से लोगों को आवश्यक सूचना दी जा रही है।


  लोगों के द्वारा धन की मांग पर उपलब्धता सुनिश्चित कराये जाने की एडीएम सिटी ने जानकारी दी कि बैंक मित्रों के माध्यम से धन उपलब्ध कराया जा रहा है। तत्पश्चात् बजरडीहा हाट स्पाट पर पहुंचे और वहां भी भ्रमण कर व्यवस्था का जायजा लिया। एडीएम सिटी ने बताया कि साफ सफाई व आवश्यक चीजों की आपूर्ति करायी जा रही है। आगामी रमजान के महीने में आवश्यक सामग्री की आपूर्ति भी कराने की व्यवस्था की जायेगी।