मजदूर पर फिर रूपया निकालने का बनाया दबाव*     ग्राम प्रधान गोडाखास की करतूत

 


जौनपुर। मनरेगा के धन को प्रधान अपनी निजी सम्पत्ति मानकर मजदूरों का शोषण कर रहे है। जिला प्रशासन ने कुछ प्रधानों पर शिकन्जा कसा लेकिन मजदूरों का शोषण करके उनके खाते में आया धन निकालने का वे हर संभव प्रयास कर रहे है। लाक डाउन के इस विपरीत समय में मजदूर रूपया ने देने पर कोप भाजन का शिकार बन रहे है। सिरकोनी विकास खण्ड के गोण्डा खास के प्रधान ने मजदूर का दो बार सरकारी धन   निकालने के लिए धमकी दिया जा रहा है। उक्त गांव के विनोद कुमार चैहान ने बताया कि ग्राम प्रधान नन्द लाल प्रजापति ने होली के अवसर पर उनके खाते से ढाई हजार रूपया निकलवा लिया। इसके बाद अभी  चार दिन पूर्व भी प्रधान ने ढाई हजार रूपया अगूंठा लगवा कर निकलवा लिया और अब एक बार फिर इतना ही रूपया निकलवाने के लिए दबाव बना रहा है। उसका कहना है कि इस समय काम नहीं मिल रहा है। आर्थिक समस्या चरमरा गयी है और प्रधान बार बार उसका रूपया  निकलवा कर मनमानी कर रहे है। उक्त मजदूर का आरोप है कि प्रधान ने धमकी दिया है कि यदि रूपया नहीं निकाल कर दोगे तो तुम्हारा नाम मनरेगा से कटवा दिया जायेगा और फर्जी आरोप लगाकर फंसा दिया जायेगा।