मुंगराबादशाहपुर पुलिस ने 5.250 किग्रा गांजा के साथ अभियुक्त को किया गिरफ्तार


    जौनपुर। पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराध व अपराधियो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत आज दिनांक 21.04.2020 को उ0नि0 मनोज कुमार सिंह मय हमराह कां. मिथिलेश राजभर के साथ देख भाल क्षेत्र व चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति व वस्तु व पेन्डिग विवेचना व एकमात में इटहरा तिराहा के पास मौजूद थे कि मुखबिर खास ने बताया की एक व्यक्ति अबैध गाजा लेकर मुं0 बादशाहपुर बस अड्डा के पास किसी का इंतजार कर रहा है। 
   सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए बस अड्डा गेट नं0 1 के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। व्यक्ति का नाम पता पुछते हुए भागने का कारण पुछा गया तो अपना नाम जान मोहम्मद पुत्र छन्ने अहमद निवासी सरायरूस्तम थाना मुं0 बादशाहपुर जौनपुर बताया, जिसके कब्जे से एक झोले  में 5.250 Kg  गांजा बरामद किया गया । गिरफ्तारी/बरामदगी के संबंध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 - 93/2020 धारा 8/20 NDPS ACT पंजीकृत किया गया।
*अभियुक्त का नाम व पता*
1. जान मोहम्मद पुत्र छन्ने अहमद निवासी सरायरूस्तम थाना मुं0 बादशाहपुर जौनपुर उम्र करीब 29 वर्ष
*बरामदगी विवरण*
1.  5.250 Kg गांजा
*गिरफ्तारी करने वाली टीम का विवरण*
1. उ0नि0 मनोज कुमार सिंह थाना मुंगराबादशाहपुर जनपद जौनपुर
2. का0 मिथिलेश राजभर थाना मुंगराबादशाहपुर जनपद जौनपुर