नशे के कारोबारी को कुड़वार पुलिस ने किया गिरफ्तार

46 पुड़िया स्मैक के साथ दो अभियुक्त को किया गिरफ्तार*


कुड़वार,सुलतानपुर।
पुलिस अधीक्षक *शिवहरी मीणा के कुशल निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत *थानाध्यक्ष कुड़वार अरविन्द कुमार पाण्डेय* ने बड़ी सफलता हासिल की है। थाने के *उपनिरीक्षक प्रमोद कुमार यादव ने मुखबिर की सूचना पर अपने हमराही सिपाहियों के साथ 46 पुड़िया* स्मैक के साथ दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
बता दें कि उपनिरीक्षक प्रमोद कुमार यादव अपनी टीम के साथ घेराबंदी करके जाबिर अली पुत्र जववाद अली तथा इकरार अली पुत्र लियाकत अली निवासी गण मीर का पुरवा मजरे रवनिया पूरब थाना कुड़वार को 46 पुड़िया स्मैक के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।
पकड़े गए अभियुक्त स्मैक को कहीं बिकने के लिए निकले थे।
पुलिस ने अभियुक्तों के खिलाफ मुकदमा अपराध संख्या 143/2020  तथा मुकदमा अपराध संख्या 144/2020 धारा 8/20 एनडीपीएस अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत कर के उन्हें जेल भेजने की तैयारी की जा रही है।
इस समय


  थानाध्यक्ष कुड़वार अरविन्द कुमार पाण्डेय के सक्रियता के चलते थाना क्षेत्र के अपराधियों में हड़कंप* मचा हुआ है।अवैध शराब में लिप्त कारोबारियों कथा नशीले पदार्थ में लिप्त अवैध कारोबारियों को बेनकाब किया जा रहा है।एस.आई *प्रमोद कुमार यादव ने अपनी टीम के साथ थाना क्षेत्र के विभिन्न गांव में छापामार* अभियान चलाकर अवैध कारोबारियों के हौसले पस्त कर दिये हैं।