प्रियंका के बाद अखिलेश का ट्वीट, बोले -बुलंदशहर में दो साधुओं की हत्या पर राजनीति नहीं, हिंसा के कारण का पता लगाना जरूरी


 लखनऊ, । प्रियंका गांधी के ट्वीट के बाद समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुलंदशहर में मंदिर परिसर में दो साधुओं की नृशंस हत्या पर दुख व्यक्त किया है। अखिलेश ने कहा है कि इस मामले पर कोई राजनीति नहीं होनी चाहिए। इस तरह की हिंसा के कारण पता लगाना जरूरी है। 


सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने मंगलवार को ट्वीट कर कहा कि बुलंदशहर में मंदिर परिसर में दो साधुओं की नृशंस हत्या अति निंदनीय व दुखद है।  इस प्रकार की हत्याओं का राजनीतिकरण न करके, इनके पीछे की हिंसक मनोवृत्ति के मूल कारण या आपराधिक कारण की गहरी तलाश करने की आवश्यकता होती है। इसी आधार पर समय रहते न्यायोचित कार्रवाई करनी चाहिए।


उप्र के बुलंदशहर में मंदिर परिसर में दो साधुओं की नृशंस हत्या अति निंदनीय व दुखद है.


इस प्रकार की हत्याओं का राजनीतिकरण न करके, इनके पीछे की हिंसक मनोवृत्ति के मूल कारण या आपराधिक कारण की गहरी तलाश करने की आवश्यकता होती है।इसी आधार पर समय रहते न्यायोचित कार्रवाई करनी चाहिए।
इससे पहले कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने मंगलवार को ट्वीट कर कहा है कि पहले 15 दिनों में ही उप्र में सौ लोगों की हत्या हो गई। तीन दिन पहले एटा में पचौरी परिवार के 5 लोगों के शव संदिग्ध परिस्थितियों में पाए गए। कोई नहीं जानता उनके साथ क्या हुआ।  आज बुलंदशहर में एक मंदिर में सो रहे दो साधुओं को बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया गया। ऐसे जघन्य अपराधों की गहराई से जांच होनी चाहिए और इस समय किसी को भी इस मामले का राजनीतिकरण नहीं करना चाहिए।  निष्पक्ष जांच करके पूरा सच प्रदेश के समक्ष लाना चाहिए। यह सरकार की ज़िम्मेदारी है।


..ऐसे जघन्य अपराधों की गहराई से जाँच होनी चाहिए और इस समय किसी को भी इस मामले का राजनीतिकरण नहीं करना चाहिए।


निष्पक्ष जाँच करके पूरा सच प्रदेश के समक्ष लाना चाहिए। यह सरकार की ज़िम्मेदारी है।