थाना नेवढ़िया पुलिस द्वारा 03 शातिर अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से एक कट्टा व लूट का 157000/ रूपया बरामद


 जौनपुर

 पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद जौनपुर द्वारा थाना क्षेत्र मे हुये लूट की घटना के मद्दनेजर अपराध एवं अपराधियो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम मे श्रीमान् अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण महोदय के निर्देशन मे एवं क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूं महोदय के कुशल पर्यवेक्षण मे  थाना नेवढिया के थानाध्यक्ष श्री राजनारायण चौरसिया के द्वारा लूट मे वांछित अभियुक्तो के खिलाफ चलाये गये अभियान मे मुखबीर खास की सूचना पर ग्राम भोड़ा मे बच्चन सिंह के ट्यूवबेल पर वांछित अभियुक्त 1.शुभम सिंह उर्फ बीरू सिंह 2. शिवम सिंह 3. चन्दन सिंह को दबिश देकर गिरफ्तार किया गया जामा तलाशी से अभियुक्त शुभम सिंह उर्फ बीरू सिंह के पास के एक अदद कट्टा  बरामद हुआ तथा शुभम सिंह उर्फ बीरू सिंह के हाथ मे  एक काले रंग का बैंग  जिस पर यूनियन बैंक आफ इण्डिया प्रधानमंत्री जन-धन योजना मेरा खाता भाग्य विधाता अंकित है मिला जिसको चेक किया गया तो लूट की रूपया 157000/ रूपया बरामद हुआ। 
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-
1.शुभम सिंह उर्फ बीरू सिंह पुत्र राकेश कुमार सिंह निवासी ग्राम गहरपुर थाना कपसेठी वाराणसी।
 2. शिवम सिंह पुत्र अरूण कुमार सिंह निवासी ग्राम पतेर थाना बड़ागाँव वाराणसी। 
3.  चन्दन सिंह पुत्र जगदम्बा सिंह निवासी ग्राम हरिभानपुर थाना कपसेठी वाराणसी। 
आपराधिक इतिहास –
1.शिवम सिंह पुत्र अरूण सिहं 
1. मु0अ0सं0 638/17 धारा 504/506 भादवि थाना बड़ागाँव वाराणसी
2. मु0अ0सं0 803/17 धारा 323/504/506/427 भादवि 3(1)द व 3(1)य SC/ST Act 
3.मु0अ0सं0 63/2020 धारा 392/411भादवि व 3/25 A Act 
2. शिवम सिंह पुत्र अरूण कुमार सिंह 
1.मु0अ0सं0 63/2020 धारा 392/411 भादवि
3.चन्दन सिंह पुत्र जगदम्बा सिंह 
1.मु0अ0सं0 63/2020 धारा 392/411 भादवि
फरार अभियुक्त
1. सौरभ सिंह उर्फ राबिन पुत्र बच्चन सिंह उर्फ तारकेश्वरनाथ सिंह निवासी काजीहद थाना नेवढिया जौनपुर। 
बरामदगी का विवरण-
1.एक कट्टा
2.लूट की रूपया 157000/ रूपया
गिरफ्तारी करने वाली टीम-  
1.श्री राजनरायन चौरसिया, थानाध्यक्ष थाना नेवढ़िया जौनपुर।
2. हे0का0 पारसनाथ यादव, का0 चन्द्र प्रताप सिंह, का0 अनवार अहमद, का0 संदीप सिंह, का0चा0 शशिकान्त त्रिपाठी थाना नेवढ़िया जौनपुर।