वाराणसी में कोरोना के मिले 03 और पॉजिटिव मरीज

 


01 सिगरा थाने की नगर निगम पुलिस चौकी का सिपाही भी है, इनको मिला कर कुल 8 पुलिस कर्मी पॉजिटिव हो गए*


*3 को मिला कर वाराणसी में 37 पॉजिटिव और 28 एक्टिव केस हो गए हैं*


*सेवापुरी विकास खंड का ग्राम अर्जुनपुर 8 वॉ हॉटस्पॉट होगा*



         जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने बताया कि वाराणसी में रविवार को 117 सैंपल की रिपोर्ट प्राप्त हुई है जिनमे से 114 नेगेटिव है। जबकि 03 पॉजिटिव रिपोर्ट में 1 सिगरा थाने की नगर निगम पुलिस चौकी का सिपाही है। इनको मिला कर कुल 8 पुलिस कर्मी पॉजिटिव हो गए। दो 50 और 37 वर्ष के व्यक्ति ग्राम अर्जुनपुर ब्लॉक सेवापुरी के पट्टीदार हैं। ये नीमतल्ला, भूतनाथ, कोलकाता में लकड़ी मंडी में लोडिंग अनलोडिंग का काम करते हैं।
         कोलकाता से ये अपने बगल में फैले कोरोना संक्रमण से डर के एक ट्रक में बैठ कर छुपते हुए भाग आये। 17 अप्रैल को वहां से चल कर 22 अप्रैल को गांव पहुंचे, तो गांव वालों ने घुसने नही दिया और 23 अप्रैल को ग्राम प्रधान और आशा ने सूझ बूझ का परिचय देते हुए इनको PHC सेवापुरी ले गए। वहाँ ट्रेवल हिस्ट्री देखते हुए इन्हें शिवपुर CHC पर सैंपलिंग के लिए भेज दिया। 23 अप्रैल को ही इनकी सैंपलिंग हो गई थी। आज इनका रिजल्ट पॉजिटिव आया है। इनको DDU के आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट किया जा रहा है।
          जिलाधिकारी ने बताया कि इन 3 को मिला कर वाराणसी में 37 पॉजिटिव और 28 एक्टिव केस हो गए हैं। सेवापुरी विकास खंड का ग्राम अर्जुनपुर 8 वॉ हॉटस्पॉट होगा।