आज का पंचांग एव राशिफल आचार्य रुपाली के साथ

*🗓आज का पञ्चाङ्ग🗓*
*🌻रविवार, १० मई २०२०🌻*


सूर्योदय: 🌄 ०५:३५
सूर्यास्त: 🌅 ०७:०३
चन्द्रोदय: 🌝 २२:१८
चन्द्रास्त: 🌜०७:४८
अयन 🌕 उत्तरायणे (दक्षिणगोलीय)
ऋतु: 🍂 ग्रीष्म
शक सम्वत: 👉 १९४२ (शर्वरी)
विक्रम सम्वत: 👉 २०७७ (प्रमादी)
मास 👉 ज्येष्ठ
पक्ष 👉 कृष्ण
तिथि: 👉 तृतीया (०८:०४ तक)
नक्षत्र: 👉 मूल (२८:१३ तक)
योग: 👉 शिव (०६:४२ तक)
क्षय योग: 👉 सिद्ध (२८:२३ तक)
प्रथम करण: 👉 विष्टि (०८:०४ तक)
द्वितीय करण: 👉 बव (१९:१३ तक)
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️
॥ गोचर ग्रहा: ॥
🌖🌗🌖🌗
सूर्य   🌟 मेष
चंद्र    🌟 धनु
मंगल 🌟 कुंम्भ (उदित, पूर्व)
बुध   🌟 वृष (अस्त, पूर्व)
गुरु   🌟 मकर (अस्त, पश्चिम, मार्गी)
शुक्र  🌟 वृष (उदित, पश्चिम)
शनि  🌟 मकर (उदय, पूर्व, मार्गी)
राहु   🌟 मिथुन
केतु   🌟 धनु
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
शुभाशुभ मुहूर्त विचार
⏳⏲⏳⏲⏳⏲⏳
〰〰〰〰〰〰〰
अभिजित मुहूर्त: 👉 ११:४७ से १२:४०
अमृत काल: 👉 २२:०३ से २३:३५
होमाहुति: 👉 मंगल (२८:१३ तक)
अग्निवास: 👉 पृथ्वी (०८:०४ तक)
दिशा शूल: 👉 पश्चिम
नक्षत्र शूल: 👉 ❌❌❌
चन्द्र वास: 👉 पूर्व
दुर्मुहूर्त: 👉 १७:०९ से १८:०३
राहुकाल: 👉 १७:१६ से १८:५६
राहु काल वास: 👉 उत्तर
यमगण्ड: 👉 १२:१३ से १३:५४
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
☄चौघड़िया विचार☄
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
॥ दिन का चौघड़िया ॥
१ - उद्वेग      २ - चर
३ - लाभ      ४ - अमृत
५ - काल      ६ - शुभ
७ - रोग        ८ - उद्वेग
॥रात्रि का चौघड़िया॥
१ - शुभ       २ - अमृत
३ - चर        ४ - रोग
५ - काल     ६ - लाभ
७ - उद्वेग     ८ - शुभ
नोट-- दिन और रात्रि के चौघड़िया का आरंभ क्रमशः सूर्योदय और सूर्यास्त से होता है। प्रत्येक चौघड़िए की अवधि डेढ़ घंटा होती है।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
शुभ यात्रा दिशा
🚌🚈🚗⛵🛫
उत्तर-पूर्व (पान का सेवन कर यात्रा करें)
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
तिथि विशेष
🗓📆🗓📆
〰️〰️〰️〰️
भद्रावास ०८:०३ तक, ज्येष्ठ श्रीगणेश चतुर्थी व्रत, सर्वार्थसिद्धि योग ०५:४८ से २८:१२ तक आदि।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
आज जन्मे शिशुओं का नामकरण
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
आज २८:२३ तक जन्मे शिशुओ का नाम
मूल नक्षत्र के चतुर्थ चरण अनुसार क्रमशः (ये, यो, भ, भी) नामाक्षर से तथा इसके बाद जन्मे शिशुओं का नाम पूर्वाषाढ़ नक्षत्र के प्रथम चरण अनुसार क्रमशः (भू) नामाक्षर से रखना शास्त्र सम्मत है।


विशेष👉 मूल नक्षत्र के चारो चरण गण्डमूल के अंतर्गत आते है इसके प्रथम पद में जन्म होने पर पिता के जीवन में परिवर्तन, द्वितीय पद में माता के लिए अशुभ, तृतीय पद में संपत्ति की हानि और
चतुर्थ पद में शांति कराई जाये तो शुभ फल
दायक है।


जन्म से २७वें जन्म नक्षत्र के दिन नक्षत्र शान्ति का शास्त्रीय विधान है।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
उदय-लग्न मुहूर्त:
०५:३१ - ०५:४४ मेष
०५:४४ - ०७:३९ वृषभ
०७:३९ - ०९:५४ मिथुन
०९:५४ - १२:१६ कर्क
१२:१६ - १४:३५ सिंह
१४:३५ - १६:५२ कन्या
१६:५२ - १९:१३ तुला
१९:१३ - २१:३३ वृश्चिक
२१:३३ - २३:३६ धनु
२३:३६ - २५:१७ मकर
२५:१७ - २६:४३ कुम्भ
२६:४३ - २८:०७ मीन
२८:०७ - २९:३० मेष
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
पञ्चक रहित मुहूर्त:
०५:३१ - ०५:४४ शुभ मुहूर्त
०५:४४ - ०७:३९ रज पञ्चक
०७:३९ - ०८:०४ शुभ मुहूर्त
०८:०४ - ०९:५४ चोर पञ्चक
०९:५४ - १२:१६ शुभ मुहूर्त
१२:१६ - १४:३५ रोग पञ्चक
१४:३५ - १६:५२ शुभ मुहूर्त
१६:५२ - १९:१३ मृत्यु पञ्चक
१९:१३ - २१:३३ अग्नि पञ्चक
२१:३३ - २३:३६ शुभ मुहूर्त
२३:३६ - २५:१७ रज पञ्चक
२५:१७ - २६:४३ शुभ मुहूर्त
२६:४३ - २८:०७ चोर पञ्चक
२८:०७ - २८:१३ रज पञ्चक
२८:१३ - २९:३० शुभ मुहूर्त
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*🌠आज का राशिफल*
आचार्य रुपाली सक्सेना (9870692295)
〰️〰️〰️〰️〰️〰️
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज के दिन का आधा भाग प्रतिकूल रहेगा लेकिन फिर भी धर्म-कर्म में आस्था रहने से मानसिक रूप से विचलित नहीं होंगे। कार्य क्षेत्र पर किसी महत्त्वपूर्ण अनुबंध के निरस्त होने से धन सम्बंधित समस्या खड़ी होगी परन्तु अन्य मार्गो से धन की आमद होने पर गंभीर स्थिति से बचाव होगा। आज आप किसी से राग द्वेष की भावना भी रखेंगे भाई-बंधुओ से बनावटी प्रीती रहेगी परन्तु स्त्री एवं सन्तानो से भावनात्मक सम्बन्ध रहेंगे प्रेम स्नेह मिलेगा। धन लाभ निश्चित समय पर ना होकर आकस्मिक रहेगा। महिलाओं के विचारों को भी आज अधिक महत्त्व दें मुश्किल से निकालने में अवश्य सहायक रहेंगी। लघु यात्रा हो सकती है।


वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज का दिन आपको मिश्रित फल देगा। प्रातः काल में शारीरिक रूप से शिथिलता रहेगी जिससे कार्यो के प्रति गंभीरता नहीं आएगी परिश्रम करने में असमर्थ रहेंगे परन्तु परिस्थियों को देखते हुए कार्य में जुटना पड़ेगा। व्यवसाय में प्रारंभिक उदासीनता के बाद धीरे-धीरे गति आने से धन की आवक होगी एक साथ कई क्षेत्रों से लाभ होने से शारीरिक कष्ट भूल जाएंगे। संध्या तक व्यावसायिक स्थिति सुदृढ़ रहेगी लेकिन पारिवारिक माहौल गलतफहमियों के कारण अशान्त रहेगा महिलाये इसका मुख्य कारण रह सकती है। लोभ में पड़ने से हानि की संभावना भी बन रही है सावधान रहें। लंबी यात्रा से बचें।


मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आजका दिन आपके लिये कुछेक बातो को छोड़ अनुकूल रहेगा। घरेलू जिम्मेदारियों के साथ धार्मिक भावना भी रहने से घरेलू कर्तव्यों के साथ आध्यात्मिक कार्य मे भी समय देंगे। दिन के पहले भाग में थोड़ा आलस्य भी रहेगा इससे कार्यो में विलम्ब हो सकता है। धन संबंधित कार्य पहले दुविधा में डालेंगे लेकिन थोडे मानसिक एवं शारीरिक श्रम के बाद अवश्य पूर्ण होंगे। आज आपको जितना भी लाभ मिलेगा महात्त्वकांक्षाएँ अधिक होने के कारण कम ही लगेगा। घनिष्ट मित्र रिश्तेदारों के साथ कई दिनों बाद कुछ समय बिताने का अवसर मिलेगा। उटपटांग दिनचर्या के कारण शारीरिक शिथिलता भी अनुभव होगी रहेगी। संध्या के समय शरीर मे कुछ ना कुछ विकार बनेंगे।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज का दिन घरेलु सुखों में वृद्धिकारक रहेगा परन्तु आज धन अधिक खर्च होने से आर्थिक स्थिति कमजोर होगी। दिन भर शारीरिक रूप से सक्षम रहेंगे लेकिन घरेलू कार्यो को छोड़ बाहर वालो के काम को ज्यादा मन लगा कर करेंगे। महिलाये घरेलु अथवा बाजार के कार्यो के कारण ज्यादा व्यस्त रहेंगी। व्यवसायी वर्ग आज कार्य क्षेत्र पर अधिक सक्रियता दिखाएंगे मध्यान से पहले तक का समय आर्थिक रूप से शुभ रहेगा। खुदरा व्यवसाय में आकस्मिक उछाल आने का पूरा लाभ उठाएंगे। संताने आज के दिन उपयोगी सिद्ध होंगी। धार्मिक स्थलों पर पर्यटन की योजना बनेगी। घरेलु कार्यो पर खर्च बढ़ेगा फिर भी अखरेगा नही।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज के दिन कुछ महात्त्वकांक्षाएँ अधूरी रहने के बाद भी मानसिक रूप से हल्कापन अनुबहव करेंगे। बस आज के दिन खासकर महिलाओं की कही सुनी बातो को अनदेखा करें। कार्य क्षेत्र पर सोचे हुए कार्य अथवा योजनाए आंशिक रूप से पूर्ण होंगी। आज लाभ पाने के लिये बौद्धिक परिश्रम अधिक करना पड़ेगा जिसे करने के लिये जल्दी से तैयार नही होंगे। महिलाये अपने काम के प्रति गंभीर रहेंगी लेकिन नाराज होने पर गृहस्थ वातावरण मिनटो में ही अस्त व्यस्त भी कर देंगी। घर के बुजीर्ग आर्थिक समस्याओं के समाधान में योगदान देंगे। संतानो से जितनी अपेक्षा रखते है वह पूर्ण नही हो पाएगी। सेहत पुरानी बीमारी को छोड़ सामान्य रहेगी।


कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज के दिन आप अनर्गल प्रवृतियों में पड कर मूल उद्देश्य से भटक सकते है इससे मान हानि के साथ समय की बर्बादी भी निश्चित होगी। पहले अपने कार्यो पर ध्यान दें उसके बाद ही किसी अन्य के सहायक बने विपरीत लिंगीय आकर्षण अधिक रहने के कारण भी कार्यो में देरी की कोई ना कोई वजह बनेगी। धार्मिक क्षेत्र की यात्रा करेंगे परन्तु मन कही और ही भटकेगा आडंबर की प्रवृति अधिक रहेगी। कार्य व्यवसाय से खर्च निकाल लेंगे। महिलाये भी आज दिखावे के ऊपर बेवजह खर्च कर सकती है। लाभ के अवसर लापरवाही के चलते हाथ से निकलने की संभावना है। घर के बुजुर्गो को सम्मान दें उन्नति होगी।


तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आपका आज का दिन भागमभाग में बीतेगा फिर भी सामान्य से उत्तम रहेगा। प्रातः काल से ही किसी कार्य को पूर्ण करने में व्यस्त हो जाएंगे घरेलु कार्य भी अधिक रहने के कारण संतुलन बैठाने में परेशानी होगी। कार्य व्यवसाय में जोखिम आज ना लें धन लाभ के मार्ग खुले रहेंगे नया प्रयोग नुक्सान करा सकता है। व्यापारी वर्ग प्रतिस्पर्धा रहने पर भी व्यवहार के बल पर काम निकाल लेंगे मित्र रिश्तेदार भी धनोपार्जन में सहायक बनेंगे। परिवारिक वातावरण में आज भाग-दौड़ अधिक रहेगी। महिलाये अधिक कार्य के कारण असहज महसूस करेंगी फिर भी सभी कार्य समय से पूर्ण कर लेंगी। शरीर स्वस्थ्य रहेगा।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज के दिन आप कार्यो के प्रति बेपरवाह अधिक रहेंगे कार्य क्षेत्र पर बेमन से कार्य करते हुए भी लाभ कमा सकेंगे परन्तु अव्यवस्था में निरंतर वृद्धि होने से आगे का समय मंदी से भरा रहेगा। आज आप मध्यान तक आशा से अधिक धन कमा सकते है इसमें घर के सदस्य भी सहयोगी बनेंगे। व्यापार में विस्तार आज कर सकते है परन्तु नए कार्य का आरम्भ अभी टालना ही उचित रहेगा। पारिवारिक शान्ति के लिए मौन साधन  उत्तम उपाय है छोटी छोटी बातों पर क्रोध करने से बचे लाभ के समय का फायदा उठाये। धार्मिक कृत्यों के द्वारा भी धन लाभ की संभावना है। घर में शान्ति रहेगी।


धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज के दिन आकस्मिक लाभ की संभावनाएं बन रही है। लेकिन स्वभाव से अत्यंत आलसी रहेंगे इसके परिणामस्वरूप
अधिकांश कार्य अस्त व्यस्त रहेंगे आज थोड़ी मेहनत करने मे भी परेशानी अनुभव करेंगे। आज परोजनो के साथ बाहरी लोगों की अपेक्षाएं अधिक रहेंगी। जिस भी कार्य में जुटेंगे उसमे संध्या तक ही सफलता मिलेगी अथवा धन लाभ होगा। कार्य क्षेत्र पर जल्दबाजी में कार्य करने के कारण गड़बड़ हो सकती है। पारिवारिक वातावरण  दिन की तुलना में सायं काल से बेहतर बनेगा एक दूसरे की भावनाओ को समझेंगे। घर के बुजुर्ग और बच्चों के साथ दिन का कुछ समय स्नेहपूर्वक बीतेगा। लाभ-हानि लगे रहेंगे।


मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज आपके मन के विपरीत घटनाएं दुखी करेंगी। किसी अन्य के कार्यो की वजह से कार्य क्षेत्र से समय निकालना पड़ेगा अथवा विलम्ब से कार्य आरम्भ होंगे। परिजनो की इच्छा पूर्ती ना होने पर नाराजगी रह सकती है। दिनचर्या अस्त-व्यस्त रहने से दैनिक कार्य भी विलम्ब से पूर्ण होंगे। मध्यान का समय व्यवसाय में थोड़ा लाभ कराएगा परन्तु संतोष नहीं होगा। एक साथ कई काम आने से असुविधा होगी लेकिन निकट भविष्य के लिए लाभदायक रहेगा। कार्य क्षेत्र पर आज सहयोगियों की गैर हाजरी में अकेले ही कार्यो में लगना पड़ेगा। उधार सम्बंधित व्यवहार ना चाहकर भी करने पड़ेंगे। आज धैर्य का परिचय अधिक दें।


कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज के दिन आपकी जमा पूंजी में कमी आने के संकेत है। व्यवसाय से भी आज कुछ विशेष लाभ नहीं उठा पाएंगे आवश्यक कार्य अधूरे रहेंगे। प्रातः काल से खर्च का सिलसिला आरंभ होकर संध्या तक लगा रहेगा धन लाभ खर्च के अनुपात मे कम रहने से आर्थिक संतुलन बिगड़ेगा। विरोधी गुप्त षड्यंत्र रचेंगे जिसका दुष्परिणाम आने वाले समय में देखने को मिलेगा अपनी तरफ से आज कोई भी गलती ना करें। सामाजिक छवि अवश्य निखरेगी। स्त्री संताने आज्ञा का पालन करेंगी पर बीच-बीच में क्रोध के प्रसंग भी बनाएंगी। परिवार के बुजुर्गो की सेहत नरम रहेगी। आज किसी की भी अमर्यादित हरकतों को अनदेखा करें।


मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज के दिन आपको सोचे कार्य विलंब से  पूर्ण होंगे साथ मे आलस्य एवं अहम् की भावना सफलता से बार बार दूर रखेगी। लेकिन कार्य स्थल पर आज कुछ ऐसी परिस्थिति बनेगी जो लंबे समय तक लाभ देगी। अधिकारियो से अंदरूनी मतभेद के बाद भी तालमेल बैठा ही लेंगे अपने काम निकालने के लिए भी उपयुक्त है। सामाजिक क्षेत्र पर समय तो देंगे लेकिन यहां से किसी भी प्रकार के लाभ की आशा ना रखें। विद्यार्थी वर्ग मेहनत के बिना फल मिलने से प्रसन्न रहेंगे। महिलाये परिश्रम के बाद भी अपने किये कार्यो में असंतोष रखेंगी। आर्थिक लाभ जरूरत के अनुसार होगा लेकिन भविष्य की योजनाएं नहीं बना पाएंगे। घर का वातावरण लगभग सामान्य ही रहेगा। कंजूसी वृति रखे भविष्य में काम आएगी।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰️