आज का शुभ अशुभ एव राशिफल जानिए आचार्य रुपाली सक्सेना के साथ

🗓आज का पञ्चाङ्ग🗓*
*🌻शुक्रवार, १ मई २०२०🌻*


सूर्योदय: 🌄 ०५:४२
सूर्यास्त: 🌅 ०६:५७
चन्द्रोदय: 🌝 १२:१२
चन्द्रास्त: 🌜२६:११
अयन 🌕 उत्तरायणे (दक्षिणगोलीय)
ऋतु: 🍂 ग्रीष्म
शक सम्वत: 👉 १९४२ (शर्वरी)
विक्रम सम्वत: 👉 २०७७ (प्रमादी)
मास 👉 वैशाख
पक्ष 👉 शुक्ल
तिथि: 👉 अष्टमी (१३:२६ तक)
नक्षत्र: 👉 आश्लेशा (२५:०५ तक)
योग: 👉 गण्ड (१८:०० तक)
प्रथम करण: 👉 बव (१३:२६ तक)
द्वितीय करण: 👉 बालव (२४:३६ तक)
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️
॥ गोचर ग्रहा: ॥
🌖🌗🌖🌗
सूर्य   🌟 मेष
चंद्र    🌟 सिंह (२५:०४ से)
मंगल 🌟 मकर (उदित, पूर्व)
बुध   🌟 मीन (अस्त, पूर्व)
गुरु   🌟 मकर (अस्त, पश्चिम, मार्गी)
शुक्र  🌟 वृष (उदित, पश्चिम)
शनि  🌟 मकर (उदय, पूर्व, मार्गी)
राहु   🌟 मिथुन
केतु   🌟 धनु
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
शुभाशुभ मुहूर्त विचार
⏳⏲⏳⏲⏳⏲⏳
〰〰〰〰〰〰〰
अभिजित मुहूर्त: 👉 ११:४८ से १२:४१
अमृत काल: 👉 २३:३२ से २५:०५
होमाहुति: 👉 शुक्र
अग्निवास: 👉 पृथ्वी
दिशा शूल: 👉 पश्चिम
नक्षत्र शूल: 👉 ❌❌❌
चन्द्र वास: 👉 उत्तर (पूर्व २५:०५ से)
दुर्मुहूर्त: 👉 ०८:१६ से ०९:०९
राहुकाल: 👉 १०:३५ से १२:१४
राहु काल वास: 👉 दक्षिण-पूर्व
यमगण्ड: 👉 १५:३२ से १७:११
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
☄चौघड़िया विचार☄
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
॥ दिन का चौघड़िया ॥
१ - चर         २ - लाभ
३ - अमृत     ४ - काल
५ - शुभ       ६ - रोग
७ - उद्वेग      ८ - चर
॥रात्रि का चौघड़िया॥
१ - रोग        २ - काल
३ - लाभ       ४ - उद्वेग
५ - शुभ        ६ - अमृत
७ - चर         ८ - रोग
नोट-- दिन और रात्रि के चौघड़िया का आरंभ क्रमशः सूर्योदय और सूर्यास्त से होता है। प्रत्येक चौघड़िए की अवधि डेढ़ घंटा होती है।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
शुभ यात्रा दिशा
🚌🚈🚗⛵🛫
उत्तर-पूर्व (दहीलस्सी अथवा राई का सेवन कर यात्रा करें)
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
तिथि विशेष
🗓📆🗓📆
〰️〰️〰️〰️
देवीबगलामुखी जन्मोत्सव, श्रीजानकी नवमी, मई मास आरम्भ, विवाहादि मुहूर्त रात्रि लग्न ११ (चंद्र दान एवं परिहार) आदि।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
आज जन्मे शिशुओं का नामकरण
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
आज २५:०५ तक जन्मे शिशुओ का नाम
आश्लेषा नक्षत्र के द्वितीय, तृतीय एवं चतुर्थ चरण अनुसार क्रमशः (डू, डे, डो) नामाक्षर से तथा इसके बाद जन्मे शिशुओं का नाम मघा नक्षत्र के प्रथम चरण अनुसार क्रमशः (मा) नामाक्षर से रखना शास्त्र सम्मत है।


विशेष👉 आश्लेषा एवं मघा नक्षत्र के चारो चरण गण्डमूल के अन्तर्गत आते है आश्लेषा के द्वितीय पद में जन्म होने पर संपत्ति के लिए अशुभ, तृतीय पद में माता को हानि, चतुर्थ पद में पिता को हानिकारक है एवं मघा नक्षत्र के प्रथम पद में जन्म हो तो माता को हानिकारक है।


जन्म से २७ वें जन्म नक्षत्र के दिन नक्षत्र शांति का शास्त्रीय विधान है।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
उदय-लग्न मुहूर्त:
०५:३८ - ०६:२० मेष
०६:२० - ०८:१५ वृषभ
०८:१५ - १०:३० मिथुन
१०:३० - १२:५१ कर्क
१२:५१ - १५:१० सिंह
१५:१० - १७:२८ कन्या
१७:२८ - १९:४९ तुला
१९:४९ - २२:०८ वृश्चिक
२२:०८ - २४:१२ धनु
२४:१२ - २५:५३ मकर
२५:५३ - २७:१९ कुम्भ
२७:१९ - २८:४२ मीन
२८:४२ - २९:३७ मेष
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
पञ्चक रहित मुहूर्त:
०५:३८ - ०६:२० चोर पञ्चक
०६:२० - ०८:१५ शुभ मुहूर्त
०८:१५ - १०:३० रोग पञ्चक
१०:३० - १२:५१ शुभ मुहूर्त
१२:५१ - १३:२६ मृत्यु पञ्चक
१३:२६ - १५:१० अग्नि पञ्चक
१५:१० - १७:२८ शुभ मुहूर्त
१७:२८ - १९:४९ रज पञ्चक
१९:४९ - २२:०८ शुभ मुहूर्त
२२:०८ - २४:१२ चोर पञ्चक
२४:१२ - २५:०५ शुभ मुहूर्त
२५:०५ - २५:५३ रोग पञ्चक
२५:५३ - २७:१९ शुभ मुहूर्त
२७:१९ - २८:४२ मृत्यु पञ्चक
२८:४२ - २९:३७ रोग पञ्चक
💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐
आचार्य रुपाली सक्सेना(वास्तु,हस्तरेखा एव ज्योतिष विशेषज्ञ )संपर्क 9870692295*


💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐


🌠आज का राशिफल*
🐐🐂💏💮🐅👩
〰️〰️〰️〰️〰️〰️
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज आप बेतुकी बयानबाजी के कारण संकट में फंस सकते है। अधिक बोलने से मौन धारण करना बेहतर रहेगा व्यर्थ के विवादों से बचेंगे। क्रोध के समय विशेष सावधानी बरतें मान हानि हो सकती है। विद्यार्थी वर्ग को आज कम मेहनत में ही आशाजनक समाचार मिल सकते है। आर्थिक रूप से आज का दिन किसी के सहयोग से ही सफल बनेगा। सरकारी कार्यो में उलझने बढ़ने से भाग-दौड़ व्यर्थ जायेगी। धन के लेन-देन सम्बंधित कार्य आज ना करें। सर दर्द अथवा अन्य अंगों में तनाव की समस्या रह सकती है।
💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐
 
💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐
वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज के दिन परिस्थितियां विशेष अनुकूल रहने से मानसिक दुविधा कम होगी। सुखी दिनचर्या में उत्तम स्वास्थ्य भी सहायक बनेगा। कार्य क्षेत्र पर काम ना रहने पर भी किसी अन्य मार्ग से आकस्मिक लाभ होने की सम्भवना रहेगी परन्तु लोभ में आकर जल्दी कमाने की सोच से दूर रहें। प्रेम प्रसंगों में अधिक आसक्ति रहने से मन दो जगह भटक सकता है। उपहार देने पर खर्च होगा। धर्म कर्म में आज कम ही रूचि दिखाएंगे। घर में शांति रहेगी। सेहत में छोटे मोटे विकार बनेंगे आगे चलकर यही बढ़ भी सकते है सतर्क रहें।


मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज मिला जुला दिन रहने से बीते कल की अपेक्षा थोड़ा बेहतर अनुभव करेंगे। अतिआवश्यक कार्य किसी अनुभवी से परामर्श लेकर ही करें। घर के बुजुर्ग लोगो के साथ कुछ समय बिताना लाभदायक सिद्ध होगा। आज आप केवल सोचने में ही ज्यादा समय ख़राब करेंगे विचारो को यथार्थ रूप देने में असमर्थ रहेंगे। कार्य व्यवसाय आज भी अनिश्चितता के दौर से गुजरेगा इस कारण आर्थिक विषयो को लेकर परिवार में अशांति रह सकती है। सोच समझ कर ही वाणी का प्रयोग करें। सेहत प्रायः सामान्य रहेगी ठंडी वस्तुओं के प्रयोग से बचें।


कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
दिन का अधिकांश समय आराम में बिताना पसंद करेंगे। आलस्य के कारण कार्यो में बाधा आ सकती है। प्रातः काल के समय धन लाभ अथवा अन्य कोई कामना पूर्ति होने से अधिक निश्चिन्त रहेंगे। व्यवसाय विस्तार की योजना भी बनेगी परन्तु इसे पूर्ण रूप देने में अभी काफी समय लगेगा। मध्यान के बाद का समय उत्तम भोजन, एव घरेलू मनोरंजन के ऊपर खर्च करेंगे। गृहस्थ में कुछ अंदरूनी परेशानिया रहने पर भी प्रेम बना रहेगा। लेकिन प्रेम-प्रसंगों के कारण मन दुखी हो सकता है। सेहत संहि रहने पर भी बीमार होने का दिखावा कर सकते है।


सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आपका आज का दिन शारीरिक रूप से अशुभ रहेगा। प्रातः काल से ही आँख में जलन अथवा अंगों में दर्द रहने से निष्क्रियता रहेगी। कार्यो में उत्साहहीनता रहने के कारण पूर्व निर्धारित योजनाएं टालनी पड़ सकती है। व्यवसायिक स्थल पर आर्थिक लेनदेन के कारण टकराव की स्थिति बनेगी। आज के दिन शालीनता के साथ व्यवहार करना फायदेमंद रहेगा। अधिक क्रोध एवं ईर्ष्या की प्रवृति धन के साथ आपसी व्यवहार बिगाड़ेगी। किसी अन्य क भरोसे ना रहकर स्वयं ही कार्य पूर्ण करें सेहत भी कुछ समय के लिये बाधक बन सकती है। धन की आमद बहुत कम रहेगी।


कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आर्थिक और सामाजिक दृष्टिकोण से आज का दिन अच्छा रहेगा। परन्तु अधिक व्यस्तता के चलते थकान भी रहेगी। कार्य क्षेत्र पर नए प्रयोग अपनायेंगे जिनमे सफलता तो मिलेगी पर थोड़े विलम्ब से। धन लाभ बहुत प्रयास के बाद ही अल्प मात्रा में होगा। नविन वाहन अथवा अन्य सुख के साधनों की खरीददारी की योजना बनेगी लेकिन आज पूर्ण होना मुश्किल है। सामाजिक क्षेत्र पर भी आज रूचि रहने से ख्याति बढ़ेगी। गृहस्थ में शांति रहेगी। परिवार के बुजुर्गों को लेकर चिंतित रहेंगे।


तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज के दिन आपको लाभ के कई अवसर मिलेंगे। कार्यो के प्रति भी गंभीर रहने से धन प्राप्ति की संभावनाएं बढ़ेंगी कुछ विशेष कार्यो से ही आज धन लाभ सम्भव होगा। नौकरी पेशा जातक अधिकारी वर्ग से सतर्क रहें। धर्म-कर्म पर खर्च होगा। पैतृक संपत्ति सम्बंधित कार्य आज भी अधूरे रहने से हताश होंगे। सरकारी कार्य में समय एवं धन व्यर्थ होगा फिर भी अधूरे रह सकते है। परिजनों की भावना समझने का प्रयास करें घर का वातावरण छोटी छोटी बातों पर गरम हो सकता है। सेहत लगभग ठीक ही रहेगी।


वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज आप कार्य व्यवसाय के प्रति लापरवाही दिखाएंगे। आर्थिक दृष्टिकोण से भी आज का दिन अधिक खर्चीला रहेगा। नौकर एवं अधिकारी कोई भी आपकी बातो को महत्त्व ना देकर मनमानी करेंगे जिससे मानसिक अशांति रहेगी। सामाजिक छवि भी परिजनों के कारण ख़राब हो सकती है। संध्या का समय सावधानी से व्यतीत करें। घरेलु कलह सार्वजनिक ना हो इसका ध्यान रखे। मानसिक शांति के लिए धार्मिक गतिविधियों में भाग लेंगे लेकिन इसका आपकी मानसिकता पर कोई खास असर नही पड़ेगा। सेहत सामान्य रहेगी।


धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज का दिन मिश्रित फलदायी रहेगा। स्वास्थ्य में उतारचढ़ाव रहने से आलस्य एवं कमजोरी अनुभव होगी। कार्यो को गंभीर ना लेने से अधूरे रह जाएंगे। फिर भी मध्यान के बाद का समय आकस्मिक लाभ कराने वाला रहेगा लाभ चाहे किसी भी रूप में हो केवल धन से जोड़कर ना देखे। अधिकारी वर्ग प्रसन्न रहने से अपनी बात आसानी से मनवा लेंगे। लंबे प्रवास की योजना बनाएंगे। संध्या का समय मौज-शौक पूरा करने में बीतेगा। पति-पत्नी में आपसी ताल-मेल की कमी रहेगी। आकस्मिक खर्च के लिये तैयार रहें।


मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज का दिन पिछले दिनों से बेहतर रहेगा। शारीरिक रूप से सक्षम रहेंगे। सामाजिक व्यवहार आज काम आने से परेशानियों में कमी आएगी परन्तु मन में चंचलता अधिक रह सकती है। आज आप दूर की ना सोच नजदीकी लाभों से संतोष करने की वृति अपनायेंगे। धन लाभ के लिए ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ेगी काम चलाऊ हो ही जायेगा। भाई-बहनो से ज्यादा भावनात्मक सम्बन्ध रहेंगे। किसी पौराणिक अथवा पैतृक स्थान की यात्रा का विचार बनेगा।


कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज घर एवं बाहर परिस्थितियां प्रतिकूल रहने से सोच समझ कर ही कोई बड़ा कदम उठाएं। कामुकता अधिक रहने से शरीर के साथ-साथ मान हानि भी हो सकती है। कार्यो के प्रति उदासीनता भी नुक्सान कराएगी। पुराने लेन-देन से ही थोडे लाभ की संभावना है लेकिन व्यर्थ के खर्च भी लगे रहेंगे। महिलाओ के मन में भी आज कोई उधेड़बुन लगी रहेगी। मन इच्छा की पूर्ति ना होने से क्रोध आएगा। आर्थिक दृष्टिकोण से मायूस होना पड़ेगा।


मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज आप अपनी व्यवहार कुशलता से बिगड़े कामो को भी बनाने का सामर्थ्य रखेंगे। परन्तु सेहत प्रतिकूल रहने से बीच बीच में व्यवधान आ सकते है। शारीरिक परिश्रम की अपेक्षा दिमागी परिश्रम को ज्यादा महत्त्व देंगे इसमें सफल भी रहेंगे। गैस कब्ज अथवा स्वसन तंत्र सम्बंधित रोग होने से असहजता होगी। ज्यादा तले भुने खाने से परहेज करें। संतान की पढ़ाई को लेकर भी थोड़ी चिंता रहेगी।