आजम खां उनकी पत्नी तंजीम फातिमा को उनको जेल में रखकर प्रताड़ित किया जा रहा है-पूर्व सीएम अखिलेश यादव

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि राज्य में सत्तारूढ़ भाजपा सरकार अपनी संकीर्ण मानसिकता के चलते विपक्ष के नेताओं के प्रति बदले की भावना से काम करने से बाज नहीं आ रही है। रमजान के पवित्र महीने में भी वह इबादत और रोजे की फर्ज अदायगी में बाधा डालने में भाजपा को कोई संकोच नहीं है। सीतापुर की जेल में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता लोकसभा सदस्य और पूर्व मंत्री मोहम्मद आजम खां, उनकी पत्नी श्रीमती तंजीम फातिमा तथा बेटे श्री अब्दुल्ला आजम के साथ दुव्र्यवहार हो रहा है।
      मोहम्मद आजम खां की पत्नी श्रीमती तंजीम फातिमा रामपुर से विधायक हैं। गत शनिवार को वह फिसलकर चोटिल हो गई।उनका हाथ टूट गया है। अस्वस्थ होने के बावजूद ठीक से उचित चिकित्सा व्यवस्था नहीं है। मोहम्मद आजम खां भी अस्वस्थ हैं। भाजपा सरकार की यह हठधर्मिता है कि मानवीय मूल्यों के पालन से भी वह गुरेज कर रही है।
      मोहम्मद आजम खां प्रदेश के सम्मानित राजनेता हैं। प्रदेश की राजनीति में उनका भारी प्रभाव है। श्रीमती तंजीम फातिमा शिक्षाविद हैं। उनको जेल में रखकर प्रताड़ित किया जा रहा है।