Aarogya Setu ऐप पर केंद्र का बड़ा फैसला, सरकारी और निजी कर्मचारियों के लिए अनिवार्य

 


नई दिल्ली- कोरोना वायरस को ट्रैक करने वाले Aarogya Setuऐप को लेकर शुक्रवार को केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला किया। अब सरकारी और प्राइवेट सेक्टर में काम करने वाले कर्मचारियों को आरोग्य सेतु ऐप इस्तेमाल करना अनिवार्य होगा। बता दें कि कोविड-19 से जंग के लिए सरकार हरसंभव कोशिश कर रही है। सभी ऑर्गनाइजेशन के प्रमुखों को इस आदेश का 100 फीसदी पालन करने के निर्देश भी दिए गए हैं। 
केंद्रीय गृह मंत्रालय ने यह भी कहा है कि कोविड-19 कंटेनमेंट ज़ोन में रह रहे लोगों के लिए भी आरोग्य सेतु मोबाइल ऐप इस्तेमाल करना जरूरी होगा। मंत्रालय के आदेश के मुताबिक, 'पब्लिक और प्राइवेट सेक्टर के सभी कर्मचारियों के लिए आरोग्य सेतु ऐप का इस्तेमाल अनिवार्य होगा। सभी संस्थानों के प्रमुख की यह जिम्मेदारी होगी कि वह यह सुनिश्चित करें कि 100 फीसदी यानी सभी कर्मचारियों द्वारा ऐप का इस्तेमाल किया जाए।